Thursday, March 19, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्र को हाइवा ने कुचला, मोटरसाईकल के...

रायपुर में भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्र को हाइवा ने कुचला, मोटरसाईकल के उड़े परखच्चे, मछली पकड़ने जा रहे युव

रायपुर में भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्र को हाइवा ने कुचला, मोटरसाईकल के उड़े परखच्चे, मछली पकड़ने जा रहे युव
रायपुर में भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्र को हाइवा ने कुचला, मोटरसाईकल के उड़े परखच्चे, मछली पकड़ने जा रहे युव

नेशनल हाईवे-53 पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। आरंग थाना क्षेत्र के अंतरगत पारागांव के पास शुक्रवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र की मोत हो गई और एक अन्य व्यक्ति की भी जान चली गई।

रायपुर। नेशनल हाईवे-53 पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। आरंग थाना क्षेत्र के पारागांव के पास शुक्रवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पिता मंगलू जलक्षत्री और उनका 6 वर्षीय मासूम बेटा तिलक जलक्षत्री शामिल हैं। हादसे में एक अन्य व्यक्ति की भी जान चली गई।

जानकारी के अनुसार तीनों बाइक से मछली पकड़ने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे हाइवा वाहन ने पीछे से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद शव सड़क पर पड़े मिले, जिससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई।

दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हाइवा जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने NH-53 पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments