Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding: अर्जुन तेंदुलकर ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से की शादी, मुंबई में सजी हाई - प्रोफाइल वेडिंग; क्रिकेट-बॉलीवुड के सितारे पहुंचे

Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने 5 मार्च को सानिया चंडोक से रचाई शादी, शादी में Sachin Tendulkar, Shah Rukh Khan, Aamir Khan, MS Dhoni सहित कई बड़े नाम हुए शामिल

मुंबई | क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar 5 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए। मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में अर्जुन ने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक को जीवनसाथी बनाया। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में अर्जुन और सानिया ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। मंडप के नीचे पूरा तेंदुलकर परिवार मौजूद रहा। शादी की रस्में पूरी होने के बाद नवविवाहित जोड़ा मीडिया के सामने भी आया, जहां दोनों ट्रेडिशनल देसी आउटफिट में नजर आए।

दुल्हन सानिया का ट्रेडिशनल लुक बना चर्चा का विषय

शादी में दुल्हन सानिया चंडोक का लुक बेहद खास और एलिगेंट रहा। उन्होंने गोल्डन वर्क वाली साड़ी के साथ डायमंड और एमरल्ड ज्वेलरी पहनी। हाथों में लाल-हरी चूड़ियां और सोने का मंगलसूत्र उनके लुक को और निखार रहा था।

सानिया ने दो खूबसूरत हार, मांगटीका और छोटी सी बिंदी के साथ अपना लुक पूरा किया। उन्होंने बालों को मिडिल पार्टिशन कर सॉफ्ट कर्ल्स में स्टाइल किया, जिससे उनका ट्रेडिशनल अंदाज और भी आकर्षक दिखा।

सारा तेंदुलकर ने भी लूटी महफिल

जब तेंदुलकर और चंडोक परिवार मीडिया के सामने आया तो सबकी निगाहें Sara Tendulkar पर टिक गईं। सारा अपने भाई की शादी में मशहूर डिजाइनर Manish Malhotra की डिजाइन की हुई सॉफ्ट पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

साड़ी पर हल्की गोल्डन कढ़ाई और बारीक सेक्विन वर्क था, जिसने उनके लुक को शाही अंदाज दिया। शादी के दौरान सारा को कई तस्वीरों और वीडियो में स्टाइलिश अंदाज में पोज देते हुए देखा गया।

प्री-वेडिंग सेरेमनी में भी सारा ने मशहूर डिजाइनर Arpita Mehta के कलेक्शन से मल्टी-कलर गुजराती लहंगा चोली पहना था, जिसमें मिरर वर्क और ब्राइट ग्रीन दुपट्टा बेहद आकर्षक लग रहा था।

शादी में बॉलीवुड और क्रिकेट के सितारों का जमावड़ा

इस हाई-प्रोफाइल शादी में फिल्म, क्रिकेट, बिजनेस और राजनीति की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

बॉलीवुड से Shah Rukh Khan अपनी पत्नी Gauri Khan और बेटी Suhana Khan के साथ पहुंचे। शाहरुख ने बेज रंग का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना, जबकि गौरी यलो साड़ी और सुहाना गोल्डन लहंगे में नजर आईं।

वहीं Aamir Khan भी शादी में शामिल हुए और पैपराजी को पोज दिए।

बच्चन परिवार से Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai Bachchan ने भी समारोह में शिरकत की। ऐश्वर्या लाइट ब्लू हैवी एम्ब्रॉयडरी सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं, जबकि अभिषेक ब्लैक शेरवानी में नजर आए।

Shah Rukh Khan

अंबानी परिवार और क्रिकेटर्स भी पहुंचे

शादी में उद्योगपति Mukesh Ambani अपनी पत्नी Nita Ambani के साथ पहुंचे। उनके साथ Akash Ambani और Shloka Mehta भी मौजूद रहे।

अंबानी परिवारMS Dhoni

क्रिकेट जगत से MS Dhoni अपनी पत्नी Sakshi Dhoni के साथ पहुंचे। इसके अलावा Harbhajan Singh, Yusuf Pathan, Virender Sehwag, Yuvraj Singh और Zaheer Khan भी शादी में शामिल हुए।

राजनीतिक हस्तियां भी रहीं मौजूद

राजनीति जगत से Raj Thackeray और Praful Patel जैसे नेता भी इस शादी में शामिल हुए।

अगस्त 2025 में हुई थी सगाई

बताया जा रहा है कि अर्जुन और सानिया की सगाई अगस्त 2025 में प्राइवेट समारोह में हुई थी। शादी की रस्में 3 मार्च से शुरू हुईं, जिनमें मेहंदी और संगीत जैसे पारंपरिक कार्यक्रम हुए।

मुख्य शादी 5 मार्च को मुंबई में भव्य तरीके से संपन्न हुई। सानिया मुंबई के एक बड़े बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं और वह उद्योगपति रवि घई की पोती बताई जाती हैं।

यह शादी क्रिकेट, फिल्म और बिजनेस की दुनिया को एक साथ लाने वाला खास मौका बनी, जहां पहुंचे सभी मेहमानों ने नवविवाहित जोड़े को ढेरों शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

पढ़ें देखें प्रोफाइल