Featured – local samachar 24 https://localsamachar24.com जो सही बस वही Fri, 24 Apr 2026 06:27:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://localsamachar24.com/wp-content/uploads/2026/01/cropped-logo-LOCAL-SAMACHAR-32x32.png Featured – local samachar 24 https://localsamachar24.com 32 32 Bhopal crime news : निशातपुरा में बुजुर्ग महिला पर हमला और लूट, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार https://localsamachar24.com/bhopal-crime-news%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%97-%e0%a4%ae/ https://localsamachar24.com/bhopal-crime-news%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%97-%e0%a4%ae/#respond Fri, 24 Apr 2026 06:08:33 +0000 https://localsamachar24.com/?p=1306 Bhopal crime news : भोपाल। राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में बुजुर्ग महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट और लूट की वारदात सामने आई है। इस घटना से इलाके में डर और आक्रोश का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और लूट का सामान भी बरामद कर लिया है।

घर में अकेली महिला को बनाया निशाना

पुलिस के अनुसार घटना के समय बुजुर्ग महिला घर में अकेली थीं। इसी दौरान आरोपी मांगीलाल उर्फ मंगल घर में घुसा और लूटपाट करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया।

भोपाल में बाल विवाह: भोपाल में नाबालिग की शादी का मामला, प्रशासन ने लिया सख्त संज्ञान

सीमेंट टाइल्स से सिर पर किया वार

लूट का विरोध करना महिला को भारी पड़ गया। आरोपी ने घर में रखी सीमेंट टाइल्स उठाकर उनके सिर पर वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

48 घंटे में पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही निशातपुरा थाना पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपी की पहचान की गई। लगातार दबिश देकर पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने 35 वर्षीय मांगीलाल उर्फ मंगल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली है। उसके पास से लूटे गए जेवरात भी बरामद कर लिए गए हैं।

Bhopal Loot Case : भोपाल में बेखौफ बदमाश, पुलिसकर्मी के घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर हमला, जेवरात लूटे

पहले से है आपराधिक रिकॉर्ड

आरोपी मूल रूप से राजगढ़ का रहने वाला है और भोपाल के कोहेफिजा इलाके में रह रहा था। उसके खिलाफ पहले से मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट सहित 6 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक वह आदतन अपराधी है।

गिरफ्तारी के बाद निकाला जुलूस

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इलाके में उसका जुलूस निकाला। इसका मकसद लोगों में भरोसा कायम करना और अपराधियों को सख्त संदेश देना था।

इस घटना के बाद निशातपुरा क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में इस तरह की घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Narmada Pollution : नर्मदा में 11 हजार लीटर दूध अर्पण से बढ़ा खतरा, विशेषज्ञों की चेतावनी जलीय जीवों पर संकट, महीनों तक दूषित रह सकता है पानी

]]>
https://localsamachar24.com/bhopal-crime-news%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%97-%e0%a4%ae/feed/ 0
MP missing cases : मध्यप्रदेश में 10 दिन में 100 गुमशुदगी के मामले, 98 अब भी लापता https://localsamachar24.com/mp-missing-cases-%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-10-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-100/ https://localsamachar24.com/mp-missing-cases-%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-10-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-100/#respond Fri, 24 Apr 2026 05:25:46 +0000 https://localsamachar24.com/?p=1301 MP missing cases : मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेश में गुमशुदगी के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की वेबसाइट पर दर्ज आंकड़ों के मुताबिक, बीते 10 दिनों में राज्यभर से करीब 100 लोगों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। इनमें से सिर्फ 2 लोगों का पता चल पाया है, जबकि 98 लोग अब भी लापता हैं।

युवतियां सबसे ज्यादा निशाने पर

इन मामलों में सबसे ज्यादा संख्या 14 से 25 साल की लड़कियों की है। लगातार बढ़ते ऐसे केस पुलिस और परिवारों दोनों के लिए चिंता का कारण बनते जा रहे हैं।

बंगाल चुनाव: ‘फूलों की राजनीति’ में कमल बनाम फूल जोड़ी, किसके सिर सजेगा ताज?

क्या सक्रिय है कोई गिरोह?

इतनी बड़ी संख्या में कम समय में लोगों के गायब होने से अंतरराज्यीय गिरोह की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस एंगल से जांच जारी है।

तस्करी और देह व्यापार का शक

कुछ मामलों के पैटर्न को देखते हुए यह भी आशंका जताई जा रही है कि इन घटनाओं के पीछे मानव तस्करी या देह व्यापार से जुड़े नेटवर्क हो सकते हैं। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे केस

ऐसा पहली बार नहीं है जब इस तरह के मामले सामने आए हों। इससे पहले भी मध्यप्रदेश से लापता हुई लड़कियों को राजस्थान के अलग-अलग इलाकों से बरामद किया जा चुका है। कुछ मामलों में उन्हें पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीकी क्षेत्रों से भी सुरक्षित वापस लाया गया था।

छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, 3 महीने तक नहीं मिलेगा अवकाश

मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। अलग-अलग टीमों को एक्टिव किया गया है और दूसरे राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

लगातार सामने आ रहे गुमशुदगी के मामलों ने आम लोगों में डर का माहौल बना दिया है। खासकर युवतियों की सुरक्षा को लेकर परिवारों में चिंता साफ देखी जा रही है।

]]>
https://localsamachar24.com/mp-missing-cases-%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-10-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-100/feed/ 0
Road accident MP : मध्यप्रदेश के बड़वानी में भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से 6 युवकों की मौत https://localsamachar24.com/road-accident-mp1249-2/ https://localsamachar24.com/road-accident-mp1249-2/#respond Wed, 22 Apr 2026 06:01:23 +0000 https://localsamachar24.com/?p=1249 Road accident MP : बड़वानी।  बड़वानी जिले के जुलवानिया टोल प्लाजा के पास मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टैंकर ने सामने से आ रही बारातियों से भरी टीयूवी कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 6 युवकों की मौत हो गई।

बारात से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक सभी युवक एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। रास्ते में वाहन का डीजल खत्म होने पर कुछ युवक दूसरी कार से डीजल लेने गए थे, और लौटते समय यह हादसा हो गया।

PWD अधिकारी रिश्वत: इंदौर में PWD के 3 अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, अंतिम बिल भुगतान के बदले मांगी थी घूस

भीषण टक्कर में कार के उड़े परखच्चे

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्री वाहन में फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला।

3 की मौके पर मौत, 3 ने अस्पताल में दम तोड़ा

हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान सचिन वास्कले (25), प्रद्युम्न सहते (25), पप्पू (29), आकाश (25), यशवंत सुपड़िया (30) और सोहन बघेल (28) के रूप में हुई है। सभी आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं।

Heatwave Alert MP : एमपी में झुलसा देने वाली गर्मी, 43°C पार पहुंचा पारा; 10 जिलों में लू का अलर्ट

टैंकर चालक फरार, जांच जारी

हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

घटना के बाद अस्पताल और गांव में शोक का माहौल है। परिजन गहरे सदमे में हैं और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

]]>
https://localsamachar24.com/road-accident-mp1249-2/feed/ 0
Heatwave Alert MP : एमपी में झुलसा देने वाली गर्मी, 43°C पार पहुंचा पारा; 10 जिलों में लू का अलर्ट https://localsamachar24.com/heatwave-alert-mp-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9d%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2/ https://localsamachar24.com/heatwave-alert-mp-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9d%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2/#respond Wed, 22 Apr 2026 05:32:45 +0000 https://localsamachar24.com/?p=1237 Heatwave Alert MP : मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। कुछ दिन पहले तक बादलों और हल्की राहत के बाद अब फिर से तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। दिन में तेज गर्मी और चुभती धूप से हालात फिर से मुश्किल हो गए हैं।

भोपाल में गर्मी का असर साफ

राजधानी भोपाल में मंगलवार को दिन का तापमान 40.2 डिग्री तक पहुंच गया। बुधवार को इसके 41 डिग्री तक जाने की संभावना है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है, लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं।

Bhopal Loot Case : भोपाल में बेखौफ बदमाश, पुलिसकर्मी के घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर हमला, जेवरात लूटे

रात में राहत, दिन में बढ़ी गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बादल छंटने की वजह से रात के तापमान में गिरावट आई है। भोपाल में रात का पारा करीब 4.4 डिग्री गिरकर 23.4 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि दिन में तेज धूप के कारण तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

इन जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी

प्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है।

  • नर्मदापुरम – 43°C
  • सीधी – 42.6°C
  • नौगांव – 42.5°C
  • रायसेन – 42.2°C
  • रतलाम – 42°C
  • सतना – 41.6°C
  • दमोह – 41.4°C
  • जबलपुर – 40.6°C
  • ग्वालियर – 40.2°C
  • भोपाल – 40.2°C
  • इंदौर – 39.9°C

मध्य प्रदेश बीजेपी में ‘टाइमलाइन सिस्टम’ लागू: अब नेताओं की नहीं, संगठन की घड़ी चलेगी

10 जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 10 जिलों में लू (हीट वेव) का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में खासतौर पर दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक

विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे ही बादल पूरी तरह हटे, सूरज की तेज किरणें सीधे जमीन तक पहुंच रही हैं। इसी वजह से दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने के संकेत हैं।

लोगों के लिए जरूरी सलाह

  • दोपहर में बाहर निकलने से बचें
  • ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
  • हल्के और ढीले कपड़े पहनें
  • धूप में निकलते समय सिर को ढकें

Couple death case : श्योपुर में पेड़ से लटके मिले शव, घर से भागे प्रेमी जोड़े ने जंगल में की आत्महत्या

 

]]>
https://localsamachar24.com/heatwave-alert-mp-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9d%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2/feed/ 0
Bhopal Loot Case : भोपाल में बेखौफ बदमाश, पुलिसकर्मी के घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर हमला, जेवरात लूटे https://localsamachar24.com/bhopal-loot-case-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%a6%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%81/ https://localsamachar24.com/bhopal-loot-case-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%a6%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%81/#respond Wed, 22 Apr 2026 05:13:35 +0000 https://localsamachar24.com/?p=1227 Bhopal Loot Case : भोपाल।  भोपाल के करोंद इलाके में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक आरोपी ने पुलिसकर्मी के घर में घुसकर उनकी मां के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने महिला के सिर पर पत्थर और हवन में इस्तेमाल होने वाले ब्लॉक से कई वार किए। महिला के बेसुध होने के बाद उसके कान से सोने की बाली नोच ली और गले से चेन लूटकर फरार हो गया।

मध्य प्रदेश बीजेपी में ‘टाइमलाइन सिस्टम’ लागू: अब नेताओं की नहीं, संगठन की घड़ी चलेगी

घटना के समय महिला शैल कुमारी मिश्रा घर में अकेली थीं। हमले में उनके सिर, कान और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें गंभीर हालत में नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित के बेटे काशीनाथ मिश्रा ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे उनकी मां घर के बाहर फूल तोड़ रही थीं, तभी आरोपी वहां पहुंचा। उसने महिला का मुंह दबाकर उन्हें घर के अंदर ले जाकर दरवाजे बंद कर दिए और पूजा कक्ष में ले जाकर हमला किया।

परिवार के अनुसार, आरोपी पास में ही मजदूरी करता है और पहले भी घर आ चुका था। कुछ समय पहले पड़ोसी के कहने पर वह घर की छत से गिट्टी उठाने आया था, तभी उसे पता चला था कि महिला अक्सर घर में अकेली रहती हैं।

TIME-100 List 2026: दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी, तीन भारतीय शामिल

पुलिस के अनुसार, महिला के पति देवेंद्र मिश्रा पुलिस विभाग में एएसआई थे, जिनका 2014 में निधन हो गया था। इसके बाद बेटे काशीनाथ को अनुकंपा नियुक्ति मिली और वह वर्तमान में एसएएफ में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ हैं। घटना के समय वे चुनाव ड्यूटी के चलते पश्चिम बंगाल में तैनात हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

]]>
https://localsamachar24.com/bhopal-loot-case-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%a6%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%81/feed/ 0
Couple death case : श्योपुर में पेड़ से लटके मिले शव, घर से भागे प्रेमी जोड़े ने जंगल में की आत्महत्या https://localsamachar24.com/couple-death-case-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%9f%e0%a4%95/ https://localsamachar24.com/couple-death-case-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%9f%e0%a4%95/#respond Fri, 17 Apr 2026 06:51:52 +0000 https://localsamachar24.com/?p=1198 Couple death case : श्योपुर | मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां घर से भागे एक प्रेमी जोड़े के शव जंगल में पेड़ से लटके हुए मिले। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जंगल में मिला दोनों का शव

यह मामला अगरा जंगल का बताया जा रहा है, जहां दोनों के शव एक ही पेड़ से लटके हुए मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाया।

Gas Cylinder Distribution : भोपाल में कमर्शियल सिलेंडर को लेकर नई व्यवस्था, शादी वाले घरों को मिलेगा सिलेंडर

एक दिन पहले घर से हुए थे फरार

जानकारी के अनुसार, प्रेमी युगल एक दिन पहले अपने-अपने घरों से लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

तकनीकी आधार पर मिला सुराग

पुलिस ने तकनीकी सहायता से दोनों की लोकेशन ट्रेस की। इसी आधार पर पुलिस और परिजन जंगल तक पहुंचे, जहां दोनों के शव बरामद हुए।

MP Board Result 2026 : एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026, बेटियों का दबदबा, 16 साल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, असफल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला बरगवां थाना क्षेत्र का है और आगे की कार्रवाई जारी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

]]>
https://localsamachar24.com/couple-death-case-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%9f%e0%a4%95/feed/ 0
MP Heatwave Alert : एमपी में भीषण गर्मी का कहर, सीजन में पहली बार पारा 43 डिग्री के पार https://localsamachar24.com/mp-heatwave-alert-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95/ https://localsamachar24.com/mp-heatwave-alert-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95/#respond Fri, 17 Apr 2026 05:41:39 +0000 https://localsamachar24.com/?p=1188 MP Heatwave Alert : भोपाल | मध्यप्रदेश में गर्मी ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हालात यह हैं कि ऐसा लग रहा है जैसे आसमान से आग बरस रही हो। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रदेश में सीजन का पहली बार पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

MP Board Result 2026 : एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026, बेटियों का दबदबा, 16 साल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, असफल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

28 से ज्यादा शहरों में 40 डिग्री पार

प्रदेश के भोपाल, इंदौर सहित 28 से अधिक शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है और गर्म हवाएं लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर रही हैं।

नर्मदापुरम बना सबसे गर्म शहर

नर्मदापुरम में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है और गर्मी से राहत के कोई संकेत फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं।

Narmada Pollution : नर्मदा में 11 हजार लीटर दूध अर्पण से बढ़ा खतरा, विशेषज्ञों की चेतावनी जलीय जीवों पर संकट, महीनों तक दूषित रह सकता है पानी

रतलाम में भी तेज गर्मी

रतलाम में तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यहां भी दिन के समय भीषण गर्मी का असर साफ देखा जा रहा है और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर न निकलने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है, ताकि लू और गर्मी के असर से बचा जा सके।

Gwalior Crime News : ग्वालियर में सनसनी, रेस कोर्स ओवरब्रिज के पास तीन बोरियों में मिली जानवरों की हड्डियां और गौवंश का सिर, जांच में जुटी

लगातार बढ़ती गर्मी का असर बाजारों, सड़कों और दैनिक जीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। लोग दिनभर गर्मी से बचने के उपाय करते नजर आ रहे हैं और राहत की उम्मीद अब मौसम बदलाव पर टिकी है।

]]>
https://localsamachar24.com/mp-heatwave-alert-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95/feed/ 0
MP Board Result 2026 : एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026, बेटियों का दबदबा, 16 साल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, असफल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका https://localsamachar24.com/mp-board-result-2026-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%9f-2026-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a4%bf/ https://localsamachar24.com/mp-board-result-2026-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%9f-2026-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a4%bf/#respond Wed, 15 Apr 2026 06:28:22 +0000 https://localsamachar24.com/?p=1181 हाइलाइट्स

  • एमपी बोर्ड में 16 वर्षों का सर्वश्रेष्ठ परिणाम दर्ज
  • 10वीं और 12वीं दोनों में छात्राओं ने लड़कों को पीछे छोड़ा
  • Mohan Yadav ने छात्रों को बधाई, बेहतर व्यवस्था का दावा
  • 5 मई के बाद सेकेंड एग्जाम, फेल छात्रों को नहीं होगी चिंता

MP Board Result 2026 : भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के इस वर्ष के परीक्षा परिणाम कई मायनों में खास रहे। यह परिणाम सिर्फ पास प्रतिशत या टॉपर्स की सूची तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राज्य की शिक्षा व्यवस्था में हो रहे बदलाव, पारदर्शिता और अवसरों के विस्तार की भी कहानी बयां करता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Narmada Pollution : नर्मदा में 11 हजार लीटर दूध अर्पण से बढ़ा खतरा, विशेषज्ञों की चेतावनी जलीय जीवों पर संकट, महीनों तक दूषित रह सकता है पानी

16 वर्षों में सबसे बेहतर परिणाम

राज्य सरकार के अनुसार इस वर्ष का परीक्षा परिणाम पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर माना जा रहा है। परीक्षा प्रक्रिया को इस बार अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष प्रयास किए गए। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और जैमर की व्यवस्था की गई, जिससे नकल की घटनाओं में कमी आई।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि परीक्षा के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर परिणाम जारी करने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे पूरा किया गया।

Gwalior Crime News : ग्वालियर में सनसनी, रेस कोर्स ओवरब्रिज के पास तीन बोरियों में मिली जानवरों की हड्डियां और गौवंश का सिर, जांच में जुटी

10वीं का परिणाम: छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन

कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में कुल 73.42 प्रतिशत विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। इस परीक्षा में 7 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था।

छात्राओं ने इस बार भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए छात्रों को पीछे छोड़ दिया। सरकारी विद्यालयों का परिणाम निजी विद्यालयों की तुलना में अधिक रहा, जो शिक्षा व्यवस्था में हो रहे सुधारों का संकेत देता है। सरकारी विद्यालयों का परिणाम लगभग 76 प्रतिशत रहा, जबकि निजी विद्यालयों का परिणाम करीब 68 प्रतिशत दर्ज किया गया।

पन्ना जिले की छात्रा प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय बनी।

मेरिट सूची में कुल 378 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल हैं।

MP TET Update : एमपी में TET को लेकर बड़ा अपडेट, नए आदेश की तैयारी, तय होगा किन शिक्षकों के लिए परीक्षा अनिवार्य होगी

जिलों का प्रदर्शन: अनूपपुर और अलीराजपुर आगे

जिला स्तर पर देखें तो अनूपपुर ने 98 प्रतिशत परिणाम के साथ पहला स्थान हासिल किया। अलीराजपुर 92 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

इन जिलों का प्रदर्शन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि ये जनजातीय क्षेत्र माने जाते हैं। यहां के विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन यह दर्शाता है कि शिक्षा अब दूरदराज के क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंच रही है।

12वीं का परिणाम: निरंतर प्रगति का संकेत

कक्षा 12वीं में इस वर्ष 76.01 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। यहां भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया और 79 प्रतिशत से अधिक छात्राएं पास हुईं।

सरकारी विद्यालयों का परिणाम 80.43 प्रतिशत रहा, जो निजी विद्यालयों की तुलना में अधिक है। यह आंकड़ा सरकारी शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता में सुधार को दर्शाता है।

MP Heat Wave Alert : एमपी में गर्मी ने दिखाए तीखे तेवर, पारा 41 डिग्री के पार, कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट

भोपाल की छात्रा खुशी राय और नीलबड़ की चांदनी विश्वकर्मा ने शीर्ष स्थान हासिल किया। इन दोनों छात्राओं की सफलता ने राजधानी को गौरवान्वित किया है।

मेरिट सूची में कुल 221 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया।

झाबुआ और अनूपपुर का बेहतर प्रदर्शन

12वीं के परिणाम में झाबुआ जिले ने 93.23 प्रतिशत के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अनूपपुर दूसरे स्थान पर रहा।

यह तथ्य महत्वपूर्ण है कि जनजातीय क्षेत्रों के जिले लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो शिक्षा के प्रसार और जागरूकता में वृद्धि का संकेत है।

बेटियों की सफलता: बदलते सामाजिक संकेत

इस वर्ष के परीक्षा परिणाम का सबसे उल्लेखनीय पहलू यह रहा कि छात्राओं ने न केवल पास प्रतिशत में बल्कि मेरिट सूची में भी अपना दबदबा कायम रखा।

यह बदलते सामाजिक दृष्टिकोण और शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है। परिवारों द्वारा बेटियों की शिक्षा पर दिया जा रहा ध्यान अब स्पष्ट रूप से परिणामों में दिखाई दे रहा है।

LPG supply black marketing update : LPG कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 2840 जगह छापे, 3691 गैस सिलेंडर जब्त

असफल छात्रों के लिए दूसरा अवसर

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश उन चुनिंदा राज्यों में शामिल है, जहां असफल विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया जाता है।

उन्होंने बताया कि 5 मई के बाद सेकेंड एग्जाम की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जो विद्यार्थी इस बार सफल नहीं हो पाए हैं, उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। वे दोबारा परीक्षा देकर अपने परिणाम में सुधार कर सकते हैं।

यह व्यवस्था विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए राहत प्रदान करती है, जो किसी कारणवश अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए।

परीक्षा केवल विद्यार्थियों की नहीं, पूरे परिवार की होती है

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने वक्तव्य में एक महत्वपूर्ण बात कही कि परीक्षा केवल विद्यार्थियों की नहीं होती, बल्कि इसमें पूरा परिवार शामिल होता है।

तैयारी के दौरान परिवार का सहयोग, मानसिक समर्थन और प्रोत्साहन विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। इसलिए परिणाम चाहे जैसा भी हो, विद्यार्थियों को निराश होने की बजाय आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।

‘आईआईटी बाबा’ अभय सिंह ने रचाई शादी, आध्यात्मिक जीवन के बीच शुरू किया नया सफर

नकल पर नियंत्रण और पारदर्शिता पर जोर

इस वर्ष परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कई तकनीकी उपाय किए गए। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया, जिससे नकल के मामलों में कमी आई।

सरकार का मानना है कि निष्पक्ष परीक्षा ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आधारशिला होती है, और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

]]>
https://localsamachar24.com/mp-board-result-2026-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%9f-2026-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a4%bf/feed/ 0
Narmada Pollution : नर्मदा में 11 हजार लीटर दूध अर्पण से बढ़ा खतरा, विशेषज्ञों की चेतावनी जलीय जीवों पर संकट, महीनों तक दूषित रह सकता है पानी https://localsamachar24.com/narmada-pollution-%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-11-%e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a5%82/ https://localsamachar24.com/narmada-pollution-%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-11-%e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a5%82/#respond Tue, 14 Apr 2026 05:48:17 +0000 https://localsamachar24.com/?p=1174 हाइलाइट्स

  • नर्मदा में 11 हजार लीटर दूध डालने से बढ़ा प्रदूषण
  • ऑक्सीजन की कमी से जलीय जीवों पर संकट
  • सेकेंड फेज में सड़न से और बढ़ेगा खतरा
  • BOD स्तर कई गुना बढ़ने की आशंका
  • कई किलोमीटर तक पानी हो सकता है दूषित
  • विशेषज्ञों ने सख्त कार्रवाई और जागरूकता की मांग की

 

Narmada Pollution : सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में नर्मदा नदी में 11 हजार लीटर दूध प्रवाहित करने का मामला अब पर्यावरणीय चिंता का बड़ा कारण बन गया है। जहां एक ओर इसे धार्मिक आस्था से जोड़कर देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर विशेषज्ञों ने इसके गंभीर दुष्परिणामों को लेकर चेतावनी दी है।

नर्मदा नदी के पानी का रंग बदला, टैंकर से 11 हजार लीटर दूध डाल सफेद किया नदी का प्रवाह

Gwalior Crime News : ग्वालियर में सनसनी, रेस कोर्स ओवरब्रिज के पास तीन बोरियों में मिली जानवरों की हड्डियां और गौवंश का सिर, जांच में जुटी

पर्यावरण विशेषज्ञ सुभाष सी पांडे के अनुसार, इस घटना का असर केवल तत्काल प्रदूषण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका “दूसरा चरण” यानी सेकेंड फेज ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।

पहले चरण में ऑक्सीजन की कमी से शुरू हुआ संकट

विशेषज्ञों के मुताबिक, इतनी बड़ी मात्रा में दूध नदी में जाने से पानी में घुलित ऑक्सीजन (DO) का स्तर तेजी से गिरता है। सामान्यतः यह स्तर 6 से 8 mg/L के बीच होता है, लेकिन दूध मिलने के बाद यह घटकर 1 से 3 mg/L तक पहुंच सकता है।

इस स्थिति में मछलियों और अन्य जलीय जीवों के लिए जीवित रहना बेहद मुश्किल हो जाता है और उनकी मौत का खतरा बढ़ जाता है।

Sihore Satdev Mahayagna Concludes; 11,000 Liters Milk Offered to Narmada

MP TET Update : एमपी में TET को लेकर बड़ा अपडेट, नए आदेश की तैयारी, तय होगा किन शिक्षकों के लिए परीक्षा अनिवार्य होगी

‘डेयरी वेस्ट’ बना बड़ा खतरा, सीवेज से भी ज्यादा नुकसानदायक

सुभाष सी पांडे का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में दूध को वैज्ञानिक रूप से “डेयरी अपशिष्ट” माना जाता है, जो सामान्य सीवेज से भी अधिक खतरनाक होता है।

इससे नदी का प्राकृतिक संतुलन तेजी से बिगड़ता है और प्रदूषण का स्तर अचानक कई गुना बढ़ जाता है।

उन्होंने यह भी बताया कि World Resources Institute जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्था पहले ही नर्मदा जैसी नदियों पर बढ़ते खतरे को लेकर चिंता जता चुकी है।

MP Road Accidents report : एमपी में बेलगाम सड़क हादसे, हर साल बढ़ रही मौतें, सबसे ज्यादा खतरे में दोपहिया सवार

बीओडी बढ़ने से बिगड़ता संतुलन

दूध के कारण पानी में बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड (BOD) 1000 से 1300 mg/L तक पहुंच सकती है, जबकि इसका सामान्य स्तर 3 mg/L से कम होना चाहिए।

BOD बढ़ने का मतलब है कि पानी में मौजूद ऑक्सीजन तेजी से खत्म हो रही है, जिससे जलीय जीवन पर सीधा असर पड़ता है और पानी की गुणवत्ता खराब हो जाती है।

दूसरा चरण सबसे खतरनाक: सड़न से बढ़ेगा प्रदूषण

विशेषज्ञों के अनुसार, असली खतरा “सेकेंड फेज” में शुरू होता है।

पहले चरण में जहां ऑक्सीजन की कमी से जलीय जीव मरते हैं, वहीं दूसरे चरण में इन मृत जीवों के सड़ने से बैक्टीरिया और फंगस तेजी से फैलते हैं।

Sihore Satdev Mahayagna Concludes; 11,000 Liters Milk Offered to Narmada

‘आईआईटी बाबा’ अभय सिंह ने रचाई शादी, आध्यात्मिक जीवन के बीच शुरू किया नया सफर

यह एक चेन रिएक्शन की तरह काम करता है जितनी ज्यादा सड़न, उतनी ज्यादा BOD और उतना ही ज्यादा प्रदूषण। इसका असर कई महीनों तक बना रह सकता है।

कई किलोमीटर तक प्रभावित होगा पानी

इस घटना का असर केवल एक स्थान तक सीमित नहीं रहेगा। जहां दूध डाला गया, वहां से डाउनस्ट्रीम कई किलोमीटर तक पानी पीने योग्य नहीं रहेगा।

इससे आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा बढ़ सकता है।

नर्मदा का पानी सामान्यतः क्षारीय (Alkaline) होता है, लेकिन दूध के अम्लीय गुण इसके रासायनिक संतुलन को बदल सकते हैं, जिससे जलीय जीवों के लिए अनुकूल वातावरण खत्म हो जाता है।

MP Heat Wave Alert : एमपी में गर्मी ने दिखाए तीखे तेवर, पारा 41 डिग्री के पार, कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट

मानव गतिविधियां ही प्रदूषण की बड़ी वजह

विशेषज्ञों का मानना है कि नर्मदा नदी के प्रदूषण का मुख्य कारण मानव गतिविधियां ही हैं चाहे वे धार्मिक हों या सामाजिक।

फूल-माला, पूजा सामग्री और अन्य वस्तुओं का विसर्जन भी लगातार नदी की सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है।

कानून तो हैं, लेकिन अमल कमजोर

भारत में जल प्रदूषण को रोकने के लिए कई कानून लागू हैं, जैसे जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम 1974, राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम 2010 और जैव विविधता अधिनियम 2002।

इन कानूनों के बावजूद ऐसी घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं, जो यह दर्शाता है कि नियमों का प्रभावी पालन अभी भी चुनौती बना हुआ है।

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों, छात्रों और युवाओं को बड़ा तोहफा

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

विशेषज्ञ सुभाष सी पांडे ने कहा है कि मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और संबंधित एजेंसियों को इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

उनका मानना है कि शुरुआती स्तर पर ही कड़ाई दिखाई जाए, तो भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।

आस्था और पर्यावरण के बीच संतुलन जरूरी

यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि आस्था और पर्यावरण के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए।

विशेषज्ञों का कहना है कि केवल कानून बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि समाज को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

MP Gehu Kharidi 2026: मध्यप्रदेश में 10 अप्रैल से होगी गेहूं खरीदी, पहले छोटे किसानों से खरीदा जाएगा गेहूं, CM मोहन यादव ने की समीक्षा बैठक

क्या है पूरा मामला

सीहोर जिले के भेरुदा क्षेत्र के ग्राम सातदेव में कई दिनों तक चले महायज्ञ के समापन पर 11 हजार लीटर दूध नर्मदा नदी में प्रवाहित किया गया।

यह अनुष्ठान नर्मदा की स्वच्छता, परिक्रमा करने वालों की मंगल कामना और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि के उद्देश्य से किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

]]>
https://localsamachar24.com/narmada-pollution-%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-11-%e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a5%82/feed/ 0
Gwalior Crime News : ग्वालियर में सनसनी, रेस कोर्स ओवरब्रिज के पास तीन बोरियों में मिली जानवरों की हड्डियां और गौवंश का सिर, जांच में जुटी https://localsamachar24.com/gwalior-crime-news%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8/ https://localsamachar24.com/gwalior-crime-news%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8/#respond Tue, 14 Apr 2026 05:32:23 +0000 https://localsamachar24.com/?p=1166 हाइलाइट्स

  • ग्वालियर में रेस कोर्स ओवरब्रिज के पास मिला मामला
  • तीन बोरियों में मिली जानवरों की हड्डियां
  • एक बोरी में गौवंश का सिर मिलने से सनसनी
  • पुलिस ने बोरियां जब्त कर जांच शुरू की
  • CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Gwalior Crime News : ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उस समय हड़कंप मच गया जब रेस कोर्स ओवरब्रिज के पास तीन बोरियों में जानवरों की हड्डियां मिलने की सूचना सामने आई। यह मामला सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

crime news

MP TET Update : एमपी में TET को लेकर बड़ा अपडेट, नए आदेश की तैयारी, तय होगा किन शिक्षकों के लिए परीक्षा अनिवार्य होगी

स्थानीय लोगों ने जब बोरियों से संदिग्ध बदबू और असामान्य स्थिति देखी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेराबंदी कर बोरियों को अपने कब्जे में ले लिया।

तीन बोरियों में मिली हड्डियां और गौवंश का सिर

पुलिस जांच में सामने आया कि इन तीन बोरियों में बड़ी मात्रा में जानवरों की हड्डियां भरी हुई थीं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि एक बोरी में गौवंश का सिर भी मिला है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता दोनों देखने को मिल रही हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह से सार्वजनिक स्थान पर जानवरों के अवशेष फेंकना बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला है।

MP Heat Wave Alert : एमपी में गर्मी ने दिखाए तीखे तेवर, पारा 41 डिग्री के पार, कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट

पुलिस ने मौके से बोरियां जब्त कीं

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी बोरियों को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये हड्डियां कहां से लाई गईं और इन्हें यहां किसने फेंका।

पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है।

फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जाएंगे सैंपल

पुलिस ने बताया कि बरामद हड्डियों के सैंपल को अब फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये किस प्रकार के जानवरों के अवशेष हैं और इनकी उम्र क्या है।

इसके साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि क्या इन अवशेषों के पीछे किसी अवैध गतिविधि या स्लॉटरिंग का कोई मामला जुड़ा हुआ है।

Bhopal Pollution Report : भोपाल की हवा हो रही जहरीली, हर तीसरा मरीज सांस की तकलीफ से परेशान, श्वसन रोगियों की संख्या में 30% तक बढ़ोतरी, बच्चे और युवा भी चपेट में

रेस कोर्स ओवरब्रिज (Race Course Overbridge) बना जांच का केंद्र

घटना स्थल रेस कोर्स ओवरब्रिज अब पूरी जांच का केंद्र बन गया है। पुलिस ने यहां लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की सूची तैयार कर ली है और फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अधिकारियों का मानना है कि कैमरा फुटेज से यह पता चल सकता है कि बोरियां यहां कब और किस वाहन से लाई गई थीं।

सीसीटीवी फुटेज से मिल सकती है अहम कड़ी

पुलिस आसपास के दुकानों, चौराहों और ओवरब्रिज के कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। जांच टीम को उम्मीद है कि किसी न किसी फुटेज में संदिग्ध गतिविधि जरूर कैद हुई होगी।

इसके अलावा, क्षेत्र में सक्रिय कबाड़ और मांस से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

पाकिस्तान में ‘नाइट लॉकडाउन’: रात 8 बजे तक घर पहुंचने का आदेश, महंगाई से परेशान जनता में गुस्सा

स्थानीय लोगों में आक्रोश, सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि शहर के व्यस्त इलाके में इस तरह से अवशेष फेंकना कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। कुछ लोगों ने इसे सुनियोजित तरीके से किया गया कृत्य बताया है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामला गंभीर है और हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी, लेकिन सभी तकनीकी और फॉरेंसिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस ने संकेत दिए हैं कि जांच में जैसे ही कोई ठोस सबूत मिलता है, संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, यह भी देखा जा रहा है कि क्या इस घटना का संबंध किसी अवैध पशु वध या मांस व्यापार से जुड़ा है।

Latest Indore News:- महू के पास खूंखार कुत्ते का हमला, 5 लोग घायल; गांव में दहशत

]]>
https://localsamachar24.com/gwalior-crime-news%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8/feed/ 0