Dewas जिले के टोंककला इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक पटाखा और बारूद फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जबकि आसपास के घरों में कंपन महसूस किया गया।
फैक्ट्री में मौजूद थे 20 से ज्यादा मजदूर
जानकारी के मुताबिक घटना के समय फैक्ट्री के अंदर 20 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। शुरुआती आशंका में कई लोगों के मलबे में फंसे होने की बात कही गई थी। प्रशासन ने अब तक कम से कम 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- Cannes Film Festival 2026 में आलिया भट्ट का ड्रीमी लुक वायरल, एलिगेंट अंदाज ने जीता फैंस का दिल
विस्फोट के बाद लगी भीषण आग
धमाके के तुरंत बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे हालात और ज्यादा गंभीर हो गए। आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश लगातार जारी है।
ये भी पढ़ें:- 79वें कांस फिल्म फेस्टिवल में छाईं उर्वशी रौतेला, फेयरी लुक ने लूटी महफिल
सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका
फिलहाल हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन शुरुआती जांच में सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
भीषण विस्फोट के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल के आसपास जमा हो गए। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है।