हाइलाइट्स
▪ प्रदेश में 16 लाख से ज्यादा छात्र बोर्ड परीक्षाओं में शामिल
▪ 3,856 परीक्षा केंद्रों पर CCTV और ड्रोन से निगरानी
▪ 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं भी पहली बार बोर्ड पैटर्न पर
MP Board Exams 2026 News : मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश में कल से बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत होने जा रही है। इस साल प्रदेशभर में 16 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें करीब 9 लाख छात्र 10वीं और लगभग 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा देंगे। इस बार एक बड़ा बदलाव यह है कि 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं भी पूरी तरह बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जा रही हैं।
BHOPAL CRIME NEWS : इलाज या धोखा? हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर बनकर ठगी की खौफनाक कहानी
3,856 परीक्षा केंद्र, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
बोर्ड परीक्षाओं के लिए पूरे प्रदेश में 3,856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राजधानी भोपाल में 57 हजार से ज्यादा छात्र 104 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। परीक्षाओं को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है और महीनों पहले से इसकी तैयारी की गई है।

CCTV और ड्रोन से होगी निगरानी
नकल और गड़बड़ी रोकने के लिए संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनकी निगरानी भोपाल स्थित बोर्ड कार्यालय से की जाएगी। कई जगहों पर ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। हर जिले में चार-चार फ्लाइंग स्क्वॉड टीम बनाई गई हैं जो परीक्षा केंद्रों की जांच करेंगी।
CRIME NEWS : गुरुद्वारे के बाहर सरेआम चली गोलियां, AAP नेता लक्की ओबेरॉय की मौत
60 मिनट पहले निकाले जाएंगे प्रश्नपत्र
पेपर लीक की आशंका को खत्म करने के लिए प्रश्नपत्र पुलिस थानों में सुरक्षित रखे गए हैं। परीक्षा शुरू होने से ठीक 60 मिनट पहले इन्हें वीडियोग्राफी की निगरानी में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के विशेष दल भी हर केंद्र पर तैनात रहेंगे।

छात्रों की सेहत और तनाव पर भी ध्यान
परीक्षा के दबाव के चलते कई छात्र शारीरिक और मानसिक तनाव महसूस कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लगातार पढ़ाई से गर्दन और कंधे में दर्द की शिकायत बढ़ रही है।
MP CHILD RAPE : “स्कूल गई बच्ची जंगल में बेसुध पाई गई, “मासूम की डगर बदली डरावनी कहानी में….
विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि छात्र समय-समय पर ब्रेक लें, पर्याप्त नींद लें और हल्की एक्सरसाइज करें।
