Thursday, March 19, 2026
Homeखेलभारत-बांग्लादेश अंडर-19 मैच से पहले कप्तानों ने नहीं मिलाया हाथ

भारत-बांग्लादेश अंडर-19 मैच से पहले कप्तानों ने नहीं मिलाया हाथ

भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे हिंसा के कारण बने तनाव का असर अब क्रिकेट में भी नजर आ रहा है। शनिवार को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के ग्रुप ए मैच से पहले दोनों टीमों के कप्तानों ने परंपरा के अनुसार एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। टॉस के दौरान भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे और बांग्लादेश के उपकप्तान जवाद अबरार ने न तो पहले और न ही बाद में हाथ मिलाया।

India-Bangladesh Under-19 match
India-Bangladesh Under-19 match

इस बात पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सफाई देते हुए कहां है कि नियमित कप्तान अजीजुल हक बीमार थे और यह घटना अनजाने में हुई। इसके साथ ही बोर्ड का यह भी कहना है कि यह किसी तरह के बदतमीजी के इरादे से नहीं किया गया है। हैबोर्ड ने सांप कहां है कि कि इसका किसी तरह की बदतमीजी से कोई तालुक नहीं था और खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखने की याद दिलाई गई है।

 

इससे पहले भी भारत-पाकिस्तान मैचों में भी कुछ ऐसी घटनाएं देखी जा चुकी हैं। हाल के दिनों में भारत-बांग्लादेश के राजनीतिक और क्रिकेट संबंधों में तनाव बना हुआ है और इसका असर देखने को मिल रहा है , खासकर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों और आईपीएल से मुस्ताफिजुर रहमान के हटाए जाने के बाद।

 

फिलहाल इस मामले पर आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच बातचीत जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments