AAP leader shot dead Punjab – local samachar 24 https://localsamachar24.com जो सही बस वही Fri, 06 Feb 2026 15:46:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://localsamachar24.com/wp-content/uploads/2026/01/cropped-logo-LOCAL-SAMACHAR-32x32.png AAP leader shot dead Punjab – local samachar 24 https://localsamachar24.com 32 32 CRIME NEWS : गुरुद्वारे के बाहर सरेआम चली गोलियां, AAP नेता लक्की ओबेरॉय की मौत https://localsamachar24.com/crime-news-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%a6%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%88-aap-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b9/ https://localsamachar24.com/crime-news-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%a6%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%88-aap-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b9/#respond Fri, 06 Feb 2026 15:39:02 +0000 https://localsamachar24.com/?p=776 Breaking Crime News | Jalandhar, Punjab

हाइलाइट्स 👇

  • AAP नेता लक्की ओबेरॉय को गुरुद्वारे के बाहर गोली मार दी गई, अस्पताल में मृत घोषित।
  • दो हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया और मोटरसाइकिल पर फरार हो गए।
  • पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश जारी।

CRIME NEWS : जालंधर। सुबह की शांति उस समय गोलियों की आवाज से गुंज गई, जिस वक्त गुरुद्वारे के बाहर खड़े लोगों ने एक नेता को लहूलुहान हालत में गिरते देखा। पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) के स्थानीय नेता लक्की ओबेरॉय को 6 फरवरी की सुबह गोली मार दी गई और मौके पर ही उनकी जान चली गई।

MP CHILD RAPE : “स्कूल गई बच्ची जंगल में बेसुध पाई गई, “मासूम की डगर बदली डरावनी कहानी में….

जालंधर में AAP नेता लक्की ओबरॉय की हत्या, पुलिस जांच जारी - News18 हिंदी

जानकारी में मिला है कि यह सनसनीखेज वारदात मॉडल टाउन क्षेत्र में स्थित एक गुरुद्वारे के बाहर उस वक्त हुई, जब वह अरदास के बाद बाहर निकलकर अपनी गाड़ी की तरफ जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले से घात लगाए बैठे दो अज्ञात हमलावरों ने अचानक ही लक्की ओबेरॉय पर लगातार गोलियां चलाई। इसके बाद लक्की गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Jabalpur High Court News : नगर निगम कमिश्नर IAS संस्कृति जैन को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत

सरेआम कत्ल- कौन थे पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता लकी ओबेरॉय? | Who is  aap Lucky Oberoi of Punjab killed by miscreants

बाइक पर सवार हमलावर पलक झपकते ही फरार

अचानक हुई इस घटना से आस-पास के इलाके में पूरी तरह अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुनते ही लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

हमलावरों की तलाश, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके को घेरकर कार्यवाही शुरू की। गुरुद्वारे और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे हमलावरों की पहचान की जा सके।
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर क्या वजह थी कि लक्की ओबेरॉय को निशाना बनाया गया।

BHOPAL NEWS : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली गुल, जरूरी काम से पहले देख लें पूरा शेड्यूल…!

पंजाब में AAP नेता को कार में मारी गईं पांच गोलियां-कौन थे लकी ओबेरॉय? |  Punjab Aap Leader Lucky Oberoi Shot Dead Jalandhar Gurdwara Attack |  Asianet News Hindi

पुलिस जांच में छिड़े पुराने विवाद

पुलिस पुराने विवाद, आपसी रंजिश और किसी आपराधिक गिरोह की भूमिका जैसे सभी संभावित पहलुओं को नजर में रख रही है।

सरकार पर विपक्ष का हमला

इस हत्या के बाद पंजाब की राजनीति गर्म होती नज़र आई। विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि जब सत्ताधारी दल के नेता ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की क्या उम्मीद की जा सकती है।

MP NEWS : रोमांचक नजारा…. बीच सड़क पर आराम करता दिखा जंगल का राजा…

बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया कि पंजाब डर, गिरोह हिंसा और प्रशासनिक असफलता के दौर से गुजर रहा है और सरकार सिर्फ बयानबाजी में व्यस्त है।

सरेआम हुई यह हत्या एक बार फिर पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता खड़ी करती है। यह सवाल उठता है कि क्या इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाए जाएंगे या नहीं।

]]>
https://localsamachar24.com/crime-news-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%a6%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%88-aap-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b9/feed/ 0