bhopal news today – local samachar 24 https://localsamachar24.com जो सही बस वही Wed, 22 Apr 2026 14:46:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://localsamachar24.com/wp-content/uploads/2026/01/cropped-logo-LOCAL-SAMACHAR-32x32.png bhopal news today – local samachar 24 https://localsamachar24.com 32 32 भोपाल में बाल विवाह: भोपाल में नाबालिग की शादी का मामला, प्रशासन ने लिया सख्त संज्ञान https://localsamachar24.com/child-marriage/ https://localsamachar24.com/child-marriage/#respond Wed, 22 Apr 2026 14:46:08 +0000 https://localsamachar24.com/?p=1273 भोपाल में बाल विवाह:- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बाल विवाह का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 15 साल की एक नाबालिग लड़की का विवाह रायसेन जिले के एक युवक से कराया गया। यह घटना 18 अप्रैल को थुआखेड़ा पंचायत में हुई बताई जा रही है।

भोपाल में बाल विवाह का मामला उजागर
भोपाल में बाल विवाह का मामला उजागर

ये भी पढ़ें:-MP कैबिनेट के बड़े फैसले: कृषि भूमि अधिग्रहण पर किसानों को 4 गुना मुआवजा, PWD के 25 हजार करोड़ के विकास कार्य मंजूर 

सूचना मिलने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिवार ने शादी रोकने से इनकार कर दिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप किया।

ये भी पढ़ें:- महू में रहवासी क्षेत्र में ब्लास्ट से हड़कंप: चिनार पार्क फेस-3 में धमाका, दो युवक गंभीर घायल, सेना के बम की आशंका

इस बीच, बाल संरक्षण आयोग और मानवाधिकार आयोग ने भी इस प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं कजली खेड़ा थाना पुलिस ने दूल्हे सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें:- Road accident MP : मध्यप्रदेश के बड़वानी में भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से 6 युवकों की मौत

फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

]]>
https://localsamachar24.com/child-marriage/feed/ 0
BHOPAL CRIME NEWS : इलाज या धोखा? हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर बनकर ठगी की खौफनाक कहानी https://localsamachar24.com/bhopal-crime-news-%e0%a4%87%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%a7%e0%a5%8b%e0%a4%96%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%b8/ https://localsamachar24.com/bhopal-crime-news-%e0%a4%87%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%a7%e0%a5%8b%e0%a4%96%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%b8/#respond Sat, 07 Feb 2026 05:29:33 +0000 https://localsamachar24.com/?p=783 मुख्य बिंदु 👇

  • डॉक्टर बनकर ठग ने मरीजों के परिजनों को फोन कर इलाज के नाम पर पैसे ठगे

  • बेहतर इलाज और सुरक्षित ऑपरेशन का झांसा देकर QR कोड से कराए ऑनलाइन ट्रांसफर

  • पुलिस ने आरोपी जितेंद्र खाकरे को इंदौर से गिरफ्तार किया

BHOPAL CRIME NEWS : भोपाल। हमीदिया अस्पताल
सरकारी अस्पताल, जहां लोग अपना इलाज पुरे भरोसे के साथ करवाते हैं, वहीं भरोसे को निशाना बनाकर की गई ठगी का एक गंभीर मामला देखने  मिला है। मध्यप्रदेश के भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से डॉक्टर बनकर फोन पर ऑनलाइन ठगी किए जाने की घटना सामने आई है।

CRIME NEWS : गुरुद्वारे के बाहर सरेआम चली गोलियां, AAP नेता लक्की ओबेरॉय की मौत

मरीजों के परिजनों से हजारों की ऑनलाइन ठगी का खुलासा

प्राप्त जानकारी में पता चला है की, शातिर ठग ने खुद को अस्पताल का डॉक्टर बताकर मरीजों के परिजनों को फोन किया फिर इलाज से जुड़ी गंभीर स्थिति का हवाला देकर तत्काल पैसों की मांग की। डर और असमंजस की स्थिति में कई परिजनों ने बिनासा बात की पुष्टि किए ही ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर दिए

हमीदिया अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा - chaos at hamidia hospital over death of a patient relatives chased and beat up doctors -

MP CHILD RAPE : “स्कूल गई बच्ची जंगल में बेसुध पाई गई, “मासूम की डगर बदली डरावनी कहानी में….

इलाज के नाम पर रची गई ठगी की साजिश

पुलिस जांच में यह सामने आया है कि आरोपी ने मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर इलाज और सुरक्षित ऑपरेशन का झांसा दिया था। कुछ मामलों में तो फोन पर यह भी बोलै गए था की मरीज की हालत गंभीर है और तुरंत राशि नहीं भेजने पर इलाज में दिक्कत हो सकती है

Hamidia Hospital Fraud | Fake Doctor Dupes Patients in Bhopal

Jabalpur High Court News : नगर निगम कमिश्नर IAS संस्कृति जैन को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत

इस बीच आरोपी ने परिजनों को QR कोड भेजकर पैसे ट्रांसफर करवाए। अब तक सामने आए मामलों में करीब 10 मरीजों के परिजनों से हजारों रुपये की ठगी की गई है।

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेंद्र खाकरे को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसे मरीजों की जानकारी कैसे मिली और क्या इस ठगी में कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क भी शामिल है।

Bhopal Hamidia Hospital Kolkata Doctor Case Protest | GMC AIIMS

MP NEWS : रोमांचक नजारा…. बीच सड़क पर आराम करता दिखा जंगल का राजा…

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हमीदिया अस्पताल जैसे बड़े शासकीय चिकित्सा संस्थान में इस तरह की ठगी सामने आने के बाद मरीजों की गोपनीय जानकारी की सुरक्षा और अस्पताल व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

BHOPAL NEWS : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली गुल, जरूरी काम से पहले देख लें पूरा शेड्यूल…!

पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अस्पताल या डॉक्टर के नाम पर आने वाले किसी भी फोन कॉल पर तुरंत भरोसा न करें। इलाज से संबंधित किसी भी भुगतान से पहले संबंधित विभाग या डॉक्टर से प्रत्यक्ष पुष्टि अवश्य करें।

]]>
https://localsamachar24.com/bhopal-crime-news-%e0%a4%87%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%a7%e0%a5%8b%e0%a4%96%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%b8/feed/ 0
BHOPAL NEWS : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली गुल, जरूरी काम से पहले देख लें पूरा शेड्यूल…! https://localsamachar24.com/bhopal-news-%e0%a4%ad%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-30-%e0%a4%87%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%ac/ https://localsamachar24.com/bhopal-news-%e0%a4%ad%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-30-%e0%a4%87%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%ac/#respond Fri, 06 Feb 2026 11:08:16 +0000 https://localsamachar24.com/?p=754 हाइलाइट्स 👇

• भोपाल के 30 इलाकों में आज 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती
• मेंटेनेंस और लाइन सुधार कार्य के चलते सप्लाई रहेगी बाधित
• बिजली विभाग ने जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की

BHOPAL NEWS : भोपाल।
अगर आप आज घर, दफ्तर या कारोबार से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। राजधानी भोपाल में आज बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर के करीब 30 इलाकों में कई घंटों तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

Bhopal Power Cut: भोपाल के इन 30 इलाकों में बिजली कटौती, 3 से 8 घंटे तक  नहीं रहेगी लाइट, देख लें शेड्यूल - there will be power cuts in these 30  areas

अलग-अलग क्षेत्रों में 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

MP NEWS : रोमांचक नजारा…. बीच सड़क पर आराम करता दिखा जंगल का राजा…

बिजली विभाग के अनुसार यह कटौती लाइन सुधार और रखरखाव कार्य के लिए की जा रही है, ताकि भविष्य में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे तय समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

 क्या ? आपका इलाका भी लिस्ट में है? भोपाल में कई घंटों की बिजली कटौती

People are troubled by irregular supply of electricity

किन इलाकों में कितने समय तक रहेगी बिजली बंद

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
टिंबर मार्केट, कैंची छोला, सत्यज्ञान कॉलोनी और नवजीवन कॉलोनी में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
चांदबाड़ी, शिवशक्ति नगर, प्रेम नगर, सिंधी कॉलोनी, पुतलीघर, इस्लामी गेट, पिपलिया पेंदे खां, बजरिया और शाहजहांनाबाद क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में मेंटेनेंस कार्य के चलते लंबी अवधि की बिजली कटौती रहेगी।

BHOPAL NEWS : अब बुजुर्गों को अस्पताल नहीं जाना होगा, इलाज खुद पहुंचेगा घर तक…

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
एमएलए रेस्ट हाउस, मालवीय नगर, इंद्रा नगर, न्यू राजीव नगर, वसुंधरा कॉलोनी, टीला जमालपुरा और हाउसिंग बोर्ड टीला में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
होशंगाबाद रोड, सागर रॉयल, सुरेंद्र लैंडमार्क, शालीमार सेवन गार्डन, फॉरच्यून ग्लोरी और चिनार फॉरच्यून क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी।

MP NEWS : ट्रोलिंग का शिकार मनोज बाजपेयी, फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर बढ़ा विवाद

Delhi Power Cut: 11 जुलाई को दिल्ली के इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल,  यहां देखें पूरी लिस्ट | Delhi Power Cut Today on 11th July there will be  power cut

बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी। किसी आपात स्थिति या अतिरिक्त जानकारी के लिए उपभोक्ता अपने संबंधित बिजली कार्यालय या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

]]>
https://localsamachar24.com/bhopal-news-%e0%a4%ad%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-30-%e0%a4%87%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%ac/feed/ 0
BHOPAL CRIME NEWS : कटर से हमला कर युवतियों में फैला रहा था दहशत, 6 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार https://localsamachar24.com/bhopal-crime-news-%e0%a4%95%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82/ https://localsamachar24.com/bhopal-crime-news-%e0%a4%95%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82/#respond Thu, 05 Feb 2026 17:44:30 +0000 https://localsamachar24.com/?p=713 BHOPAL CRIME NEWS : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते कुछ दिनों से रात के समय सड़क पर चल रही युवतियों पर कटर से हमला करने की घटनाओं ने शहर में दहशत का माहौल बना दिया था। शुरुआत में पिपलानी क्षेत्र से मामले सामने आए, लेकिन बाद में अन्य इलाकों में भी इसी तरह की घटनाएं रिपोर्ट हुईं।

बजट 2026 के बाद बाजार में बड़ी गिरावट, इनकम टैक्स में नहीं मिली राहत

इन वारदातों के बाद सबसे बड़ा सवाल यही था कि आखिर वह अज्ञात व्यक्ति कौन है और वह इस तरह के हमले क्यों कर रहा है?

6 दिन से फरार आरोपी मिनाल क्षेत्र से गिरफ्तार

पुलिस ने आखिरकार इस मामले का खुलासा करते हुए कटर से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले छह दिनों से फरार था और एक बार फिर वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।

Murder over hill-cutting: Cops file FIR against 4 for killing Morjim man |  Goa News - The Times of India

मंगलवार देर रात करीब 2 बजे मिनाल क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर FRV टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी अयोध्या नगर और छोला इलाके में दोबारा हमला करने की योजना बना रहा था।

लाडली बहना योजना को लेकर अफवाह फैली, कलेक्टर ऑफिस में उमड़ी महिलाओं की भीड़

CCTV फुटेज से हुई आरोपी की पहचान

पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान की। फुटेज में आरोपी को मोटरसाइकिल से भागते हुए देखा गया था। इसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें उसकी तलाश में जुट गई थीं।

कटर से वार कर फैला रहा था डर

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भरत अहिरवार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह नशे का आदी है और गिरफ्तारी के समय भी नशे की हालत में था।

आरोपी अपने पास एक बड़ा कटर रखता था, जिससे वह रात के समय राह चलती युवतियों पर हमला करता था।

पत्नी से विवाद के बाद बदला व्यवहार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी पारिवारिक तनाव के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आया और वह मानसिक रूप से असंतुलित हो गया।

पुलिस का कहना है कि इसी कारण उसने राह चलती युवतियों को निशाना बनाना शुरू किया।

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, 19 मार्च को अगली सुनवाई

कई जिलों से जुड़े मिले सुराग

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी निशातपुरा क्षेत्र में मजदूरी का काम करता था।

  • आरोपी की मोटरसाइकिल सागर जिले की बताई जा रही है

  • मोबाइल सिम शहडोल पते पर पंजीकृत है

  • सोशल मीडिया पर वह ‘भरत अहिरवार’ नाम से इंस्टाग्राम आईडी भी चला रहा था

दो बच्चों का पिता है आरोपी

आरोपी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। पुलिस द्वारा उससे गहन पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले को लेकर आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।

]]>
https://localsamachar24.com/bhopal-crime-news-%e0%a4%95%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82/feed/ 0