gang rape – local samachar 24 https://localsamachar24.com जो सही बस वही Fri, 06 Feb 2026 14:47:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://localsamachar24.com/wp-content/uploads/2026/01/cropped-logo-LOCAL-SAMACHAR-32x32.png gang rape – local samachar 24 https://localsamachar24.com 32 32 MP CHILD RAPE : “स्कूल गई बच्ची जंगल में बेसुध पाई गई, “मासूम की डगर बदली डरावनी कहानी में…. https://localsamachar24.com/mp-child-rape-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%97%e0%a4%88-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/ https://localsamachar24.com/mp-child-rape-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%97%e0%a4%88-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/#respond Fri, 06 Feb 2026 14:47:01 +0000 https://localsamachar24.com/?p=769 हाइलाइट्स 👇
  • सुबह स्कूल गई 14 वर्षीय छात्रा, शाम तक जंगल में बेसुध मिली।

  • चार आरोपियों में से एक गिरफ्तार, तीन अभी फरार, पुलिस की तलाश जारी।

  • पीड़िता की हालत स्थिर, पूरे मऊगंज में सनसनी और आक्रोश फैल गया।

MP CHILD RAPE : मऊगंज।

“सुबह घर से निकली स्कूल के लिए, शाम को जंगल में बेसुध मिली नाबालिग छात्रा…. स्कूल परीक्षा देने निकली 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ हुई गंभीर घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। छात्रा गुरुवार की सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। फिर वह गांव के पास के जंगल में अचेत अवस्था में मिली।

Jabalpur High Court News : नगर निगम कमिश्नर IAS संस्कृति जैन को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत

Minor Girl Assault Case Reported in Mauganj | Three Accused Arrested

मिली जानकारी से पालम हुआ की, छात्रा आठवीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षा देने अपनी सहेली के साथ जा रही थी। रास्ते में दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उन्हें रोका और जबरन अपने साथ ले गए।

सहेली को छोड़, पीड़िता को जंगल ले गए

यह घटना सुबह के करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि युवकों ने दोनों छात्राओं को जंगल की ओर ले जाकर रास्ते में एक छात्रा को छोड़ दिया, और दूसरी नाबालिग छात्रा को अपने साथ जंगल ले जाया गया। पीड़िता को नशीला पदार्थ दिए जाने की भी आशंका जताई जा रही है, जिससे वह बेहोश हो गई।

BHOPAL NEWS : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली गुल, जरूरी काम से पहले देख लें पूरा शेड्यूल…!

बड़ी खबर ! स्कूल में 14 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 3 लोगों ने  बारी बारी लूटी आबरू, सभी गिरफ्तार

देर शाम जंगल में बेसुध हालत में मिली छात्रा

छात्रा के देर शाम तक घर नहीं आने पर, परिजनों को चिंता होने लगी और उन्होंने छात्रा की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद वह गांव से लगे जंगल में अचेत हालत में मिली। परिजन उसे तत्काल सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी दिलीप सोनी और एसडीओपी सची पाठक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है।

MP NEWS : रोमांचक नजारा…. बीच सड़क पर आराम करता दिखा जंगल का राजा…

बड़ी खबर ! परीक्षा देने जा रही आठवीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, एक आरोपी  गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

तीन आरोपी फरार, तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक, बचे तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पीड़िता की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है, हालांकि मानसिक आघात के चलते उसका बयान दर्ज करने की प्रक्रिया सावधानी से की जा रही है।

BHOPAL NEWS : अब बुजुर्गों को अस्पताल नहीं जाना होगा, इलाज खुद पहुंचेगा घर तक…

इस घटना ने एक बार फिर नाबालिग छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। फिलहाल पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल बना हुआ है, और सभी की नजरें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

MP NEWS: सागर में बेखौफ अपराध, अस्पताल के बाहर नर्स की गोली मारकर हत्या

]]>
https://localsamachar24.com/mp-child-rape-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%97%e0%a4%88-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/feed/ 0