India crime news - local samachar 24 https://localsamachar24.com जो सही बस वही Fri, 24 Apr 2026 06:27:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://localsamachar24.com/wp-content/uploads/2026/01/cropped-logo-LOCAL-SAMACHAR-32x32.png India crime news - local samachar 24 https://localsamachar24.com 32 32 Bhopal crime news : निशातपुरा में बुजुर्ग महिला पर हमला और लूट, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार https://localsamachar24.com/bhopal-crime-news%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%97-%e0%a4%ae/ https://localsamachar24.com/bhopal-crime-news%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%97-%e0%a4%ae/#respond Fri, 24 Apr 2026 06:08:33 +0000 https://localsamachar24.com/?p=1306 Bhopal crime news : भोपाल। राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में बुजुर्ग महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट और लूट की वारदात सामने आई है। इस घटना से इलाके में डर और आक्रोश का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और लूट […]

The post Bhopal crime news : निशातपुरा में बुजुर्ग महिला पर हमला और लूट, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार appeared first on local samachar 24.

]]>
Bhopal crime news : भोपाल। राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में बुजुर्ग महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट और लूट की वारदात सामने आई है। इस घटना से इलाके में डर और आक्रोश का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और लूट का सामान भी बरामद कर लिया है।

घर में अकेली महिला को बनाया निशाना

पुलिस के अनुसार घटना के समय बुजुर्ग महिला घर में अकेली थीं। इसी दौरान आरोपी मांगीलाल उर्फ मंगल घर में घुसा और लूटपाट करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया।

भोपाल में बाल विवाह: भोपाल में नाबालिग की शादी का मामला, प्रशासन ने लिया सख्त संज्ञान

सीमेंट टाइल्स से सिर पर किया वार

लूट का विरोध करना महिला को भारी पड़ गया। आरोपी ने घर में रखी सीमेंट टाइल्स उठाकर उनके सिर पर वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

48 घंटे में पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही निशातपुरा थाना पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपी की पहचान की गई। लगातार दबिश देकर पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने 35 वर्षीय मांगीलाल उर्फ मंगल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली है। उसके पास से लूटे गए जेवरात भी बरामद कर लिए गए हैं।

Bhopal Loot Case : भोपाल में बेखौफ बदमाश, पुलिसकर्मी के घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर हमला, जेवरात लूटे

पहले से है आपराधिक रिकॉर्ड

आरोपी मूल रूप से राजगढ़ का रहने वाला है और भोपाल के कोहेफिजा इलाके में रह रहा था। उसके खिलाफ पहले से मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट सहित 6 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक वह आदतन अपराधी है।

गिरफ्तारी के बाद निकाला जुलूस

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इलाके में उसका जुलूस निकाला। इसका मकसद लोगों में भरोसा कायम करना और अपराधियों को सख्त संदेश देना था।

इस घटना के बाद निशातपुरा क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में इस तरह की घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Narmada Pollution : नर्मदा में 11 हजार लीटर दूध अर्पण से बढ़ा खतरा, विशेषज्ञों की चेतावनी जलीय जीवों पर संकट, महीनों तक दूषित रह सकता है पानी

The post Bhopal crime news : निशातपुरा में बुजुर्ग महिला पर हमला और लूट, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार appeared first on local samachar 24.

]]>
https://localsamachar24.com/bhopal-crime-news%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%97-%e0%a4%ae/feed/ 0 1306
MP missing cases : मध्यप्रदेश में 10 दिन में 100 गुमशुदगी के मामले, 98 अब भी लापता https://localsamachar24.com/mp-missing-cases-%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-10-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-100/ https://localsamachar24.com/mp-missing-cases-%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-10-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-100/#respond Fri, 24 Apr 2026 05:25:46 +0000 https://localsamachar24.com/?p=1301 MP missing cases : मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेश में गुमशुदगी के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की वेबसाइट पर दर्ज आंकड़ों के मुताबिक, बीते 10 दिनों में राज्यभर से करीब 100 लोगों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। इनमें से सिर्फ 2 लोगों का पता […]

The post MP missing cases : मध्यप्रदेश में 10 दिन में 100 गुमशुदगी के मामले, 98 अब भी लापता appeared first on local samachar 24.

]]>
MP missing cases : मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेश में गुमशुदगी के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की वेबसाइट पर दर्ज आंकड़ों के मुताबिक, बीते 10 दिनों में राज्यभर से करीब 100 लोगों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। इनमें से सिर्फ 2 लोगों का पता चल पाया है, जबकि 98 लोग अब भी लापता हैं।

युवतियां सबसे ज्यादा निशाने पर

इन मामलों में सबसे ज्यादा संख्या 14 से 25 साल की लड़कियों की है। लगातार बढ़ते ऐसे केस पुलिस और परिवारों दोनों के लिए चिंता का कारण बनते जा रहे हैं।

बंगाल चुनाव: ‘फूलों की राजनीति’ में कमल बनाम फूल जोड़ी, किसके सिर सजेगा ताज?

क्या सक्रिय है कोई गिरोह?

इतनी बड़ी संख्या में कम समय में लोगों के गायब होने से अंतरराज्यीय गिरोह की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस एंगल से जांच जारी है।

तस्करी और देह व्यापार का शक

कुछ मामलों के पैटर्न को देखते हुए यह भी आशंका जताई जा रही है कि इन घटनाओं के पीछे मानव तस्करी या देह व्यापार से जुड़े नेटवर्क हो सकते हैं। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे केस

ऐसा पहली बार नहीं है जब इस तरह के मामले सामने आए हों। इससे पहले भी मध्यप्रदेश से लापता हुई लड़कियों को राजस्थान के अलग-अलग इलाकों से बरामद किया जा चुका है। कुछ मामलों में उन्हें पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीकी क्षेत्रों से भी सुरक्षित वापस लाया गया था।

छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, 3 महीने तक नहीं मिलेगा अवकाश

मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। अलग-अलग टीमों को एक्टिव किया गया है और दूसरे राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

लगातार सामने आ रहे गुमशुदगी के मामलों ने आम लोगों में डर का माहौल बना दिया है। खासकर युवतियों की सुरक्षा को लेकर परिवारों में चिंता साफ देखी जा रही है।

The post MP missing cases : मध्यप्रदेश में 10 दिन में 100 गुमशुदगी के मामले, 98 अब भी लापता appeared first on local samachar 24.

]]>
https://localsamachar24.com/mp-missing-cases-%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-10-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-100/feed/ 0 1301