Indore Honeymoon Murder Case - local samachar 24 https://localsamachar24.com जो सही बस वही Tue, 28 Apr 2026 15:16:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://localsamachar24.com/wp-content/uploads/2026/01/cropped-logo-LOCAL-SAMACHAR-32x32.png Indore Honeymoon Murder Case - local samachar 24 https://localsamachar24.com 32 32 राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को कोर्ट से जमानत मिली। जानें पूरा मामला https://localsamachar24.com/raja-raghuvanshi-murder-case/ https://localsamachar24.com/raja-raghuvanshi-murder-case/#respond Tue, 28 Apr 2026 15:16:33 +0000 https://localsamachar24.com/?p=1335 राजा रघुवंशी हत्याकांड:- इंदौर के चर्चित हनीमून मर्डर केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अदालत ने जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, हालांकि विस्तृत आदेश अभी जारी होना बाकी है। बताया जा रहा है कि इस केस […]

The post राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को कोर्ट से जमानत मिली। जानें पूरा मामला appeared first on local samachar 24.

]]>
राजा रघुवंशी हत्याकांड:- इंदौर के चर्चित हनीमून मर्डर केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अदालत ने जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, हालांकि विस्तृत आदेश अभी जारी होना बाकी है।

सोनम रघुवंशी को कोर्ट से जमानत

बताया जा रहा है कि इस केस में अब तक केवल सोनम रघुवंशी ने ही जमानत के लिए आवेदन किया था, जबकि अन्य आरोपियों ने कोई याचिका दाखिल नहीं की है। यह जमानत याचिका ईस्ट खासी हिल्स जिला एवं सत्र न्यायालय के लीगल एड सेल के माध्यम से पेश की गई थी।

ये भी पढ़ें:- RBI का बड़ा एक्शन: Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द, UPI सर्विस जारी—ग्राहकों के पैसे सुरक्षित

बचाव पक्ष की दलीलें क्या रहीं?
बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। साथ ही, सोनम ने जांच में पूरा सहयोग किया है और भविष्य में भी सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

राजा रघुवंशी मर्डर: शिलांग पुलिस को इंदौर में मिला सोनम का 'ब्लैक बैग',  प्रॉपर्टी डीलर के बाद अब गार्ड भी गिरफ्तार | Raja Raghuvanshi murder:  Shillong police ...

ये भी पढ़ें:- Bhopal crime news : निशातपुरा में बुजुर्ग महिला पर हमला और लूट, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

10 महीने से थीं जेल में बंद
सोनम रघुवंशी पिछले करीब 10 महीनों से जेल में बंद थीं। इसी आधार पर भी जमानत की मांग की गई थी।

ये भी पढ़ें:- MP missing cases : मध्यप्रदेश में 10 दिन में 100 गुमशुदगी के मामले, 98 अब भी लापता

आज हो सकती है रिहाई
सूत्रों के अनुसार, सोनम के पिता और चचेरे भाई जमानत बांड की प्रक्रिया पूरी करने के लिए शिलांग पहुंच चुके हैं। संभावना जताई जा रही है कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें आज शाम तक रिहा कर दिया जाएगा।

इस मामले में आगे क्या मोड़ आता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

The post राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को कोर्ट से जमानत मिली। जानें पूरा मामला appeared first on local samachar 24.

]]>
https://localsamachar24.com/raja-raghuvanshi-murder-case/feed/ 0 1335