Leopards – local samachar 24 https://localsamachar24.com जो सही बस वही Fri, 23 Jan 2026 12:27:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://localsamachar24.com/wp-content/uploads/2026/01/cropped-logo-LOCAL-SAMACHAR-32x32.png Leopards – local samachar 24 https://localsamachar24.com 32 32 पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में तेंदुए का हमला, 12 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत https://localsamachar24.com/leopard-attacks-in-the-buffer-zone-of-panna-tiger-reserve/ https://localsamachar24.com/leopard-attacks-in-the-buffer-zone-of-panna-tiger-reserve/#respond Fri, 23 Jan 2026 12:27:15 +0000 https://localsamachar24.com/?p=531 पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जारधोबा में तेंदुए के हमले से 12 वर्षीय शिब्बू आदिवासी बालक की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Leopard attacks in the buffer zone of Panna Tiger Reserve
Leopard attacks in the buffer zone of Panna Tiger Reserve

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालक के माता-पिता खेत में रखवाली कर रहे थे, जबकि कुछ दूरी पर उसके दादा की झोपड़ी स्थित थी। शिब्बू अपने दादा को खाना देने झोपड़ी की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में तेंदुए ने उस पर अचानक हमला कर दिया। तेंदुआ बालक को उठाकर पेड़ पर ले गया, जहां उसने उसे बुरी तरह नोच डाला। बताया जा रहा है कि तेंदुए ने बालक का सिर धड़ से अलग कर दिया।

सुबह ग्रामीणों को बालक का क्षत-विक्षत शव पेड़ के नीचे मिला, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा देने की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम, पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू सहित वन विभाग और पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। अधिकारियों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए की निगरानी के लिए विशेष टीम तैनात करने की बात कही है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी जारधोबा गांव में हिंसक जंगली जानवरों के हमलों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फिलहाल वन विभाग ने पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया है।

गांव और पीड़ित परिवार में घटना के बाद से मातम पसरा हुआ है।

]]>
https://localsamachar24.com/leopard-attacks-in-the-buffer-zone-of-panna-tiger-reserve/feed/ 0