mp news - local samachar 24 https://localsamachar24.com जो सही बस वही Thu, 05 Mar 2026 12:03:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://localsamachar24.com/wp-content/uploads/2026/01/cropped-logo-LOCAL-SAMACHAR-32x32.png mp news - local samachar 24 https://localsamachar24.com 32 32 Burhanpur Road Accident: इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 80 वर्षीय वृद्ध की मौत, दो युवक गंभीर घायल https://localsamachar24.com/two-bikes-collided-head-on-on-the-indore-ichhapur-highway-killing-an-80-year-old-man/ https://localsamachar24.com/two-bikes-collided-head-on-on-the-indore-ichhapur-highway-killing-an-80-year-old-man/#respond Thu, 05 Mar 2026 11:55:41 +0000 https://localsamachar24.com/?p=865 Burhanpur Road Accident छोटी बोरगांव के पास उतावली नदी के टर्निंग पर हुआ हादसा, तेज रफ्तार और शराब के नशे में बाइक चलाने की आशंका इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर छोटी बोरगांव के पास बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में 80 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई, […]

The post Burhanpur Road Accident: इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 80 वर्षीय वृद्ध की मौत, दो युवक गंभीर घायल appeared first on local samachar 24.

]]>
Burhanpur Road Accident छोटी बोरगांव के पास उतावली नदी के टर्निंग पर हुआ हादसा, तेज रफ्तार और शराब के नशे में बाइक चलाने की आशंका

Indore road accident

इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर छोटी बोरगांव के पास बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में 80 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शाम करीब 4 बजे उतावली नदी के पास एक टर्निंग पर हुआ।

जानकारी के अनुसार सिंधीपुरा निवासी पूनम चंद पुनीवाले (80) अपने परिवार के साथ छोटी बोरगांव स्थित खेत देखने के लिए बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वे उतावली नदी से कुछ दूरी पर पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक शराब के नशे में थे और तेज गति से वाहन चला रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

“Bhopal Crime News: 10वीं के छात्र पर नाबालिगों का खौफनाक हमला, 30 सेकंड में 27 बार चाकू से वार; CCTV फुटेज वायरल”

https://localsamachar24.com/2026/02/bhopal-crime-news-horrific-attack-by-minors-on-10th-class-student/

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग और परिजन पहुंच गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पूनम चंद पुनीवाले की हालत गंभीर होने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वहीं दूसरी बाइक पर सवार छोटी बोरगांव निवासी दिनेश और करण गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

The post Burhanpur Road Accident: इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 80 वर्षीय वृद्ध की मौत, दो युवक गंभीर घायल appeared first on local samachar 24.

]]>
https://localsamachar24.com/two-bikes-collided-head-on-on-the-indore-ichhapur-highway-killing-an-80-year-old-man/feed/ 0 865
Bhopal Crime News: 10वीं के छात्र पर नाबालिगों का खौफनाक हमला, 30 सेकंड में 27 बार चाकू से वार; CCTV फुटेज वायरल https://localsamachar24.com/bhopal-crime-news-horrific-attack-by-minors-on-10th-class-student/ https://localsamachar24.com/bhopal-crime-news-horrific-attack-by-minors-on-10th-class-student/#respond Mon, 23 Feb 2026 11:29:25 +0000 https://localsamachar24.com/?p=835 Bhopal Crime News। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शहर के टीला जमालपुरा इलाके में स्थित एक स्नूकर क्लब में दो नाबालिगों ने मिलकर 10वीं कक्षा के छात्र पर ऐसा जानलेवा हमला किया कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। यह घटना 15 फरवरी की […]

The post Bhopal Crime News: 10वीं के छात्र पर नाबालिगों का खौफनाक हमला, 30 सेकंड में 27 बार चाकू से वार; CCTV फुटेज वायरल appeared first on local samachar 24.

]]>
Bhopal Crime News। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शहर के टीला जमालपुरा इलाके में स्थित एक स्नूकर क्लब में दो नाबालिगों ने मिलकर 10वीं कक्षा के छात्र पर ऐसा जानलेवा हमला किया कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। यह घटना 15 फरवरी की बताई जा रही है, जिसका CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Horrific attack by minors
Horrific attack by minors

30 सेकंड में 27 बार किया चाकू से हमला
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो नाबालिग आरोपी फिल्मी अंदाज़ में क्लब में घुसते हैं और बिना किसी चेतावनी के छात्र पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर देते हैं। महज 30 सेकंड के भीतर आरोपियों ने चाकू और छुरियों से छात्र के शरीर पर 27 से ज्यादा वार कर दिए। हमला इतना बेरहम था कि छात्र वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

Horrific attack by minors
Horrific attack by minors

दो उंगलियां कटीं, हालत गंभीर
इस खूनी हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके हाथ पर चाकू के 10 से अधिक गहरे घाव हैं, वहीं दो उंगलियां भी कट गई हैं। कंधे और पीठ पर किए गए वार भी जानलेवा बताए जा रहे हैं। घायल छात्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Horrific attack by minors
Horrific attack by minors

एक ही कोचिंग में पढ़ते थे आरोपी और पीड़ित
पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावर और पीड़ित एक ही कोचिंग संस्थान में साथ पढ़ते थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश और एक मामूली थप्पड़ की घटना का बदला लेने के लिए इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया।

साधारण धाराओं में FIR, मेडिकल रिपोर्ट के बाद बढ़ेंगी धाराएं
पुलिस ने फिलहाल इस मामले में साधारण धाराओं में FIR दर्ज की है। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराओं को और गंभीर किया जाएगा। दोनों आरोपी नाबालिग होने के कारण किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

नाबालिगों के बढ़ते अपराध पर सवाल
इस घटना ने एक बार फिर शहर में नाबालिगों के बीच बढ़ते अपराध, उनके हाथों में खतरनाक हथियार और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। CCTV फुटेज सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

The post Bhopal Crime News: 10वीं के छात्र पर नाबालिगों का खौफनाक हमला, 30 सेकंड में 27 बार चाकू से वार; CCTV फुटेज वायरल appeared first on local samachar 24.

]]>
https://localsamachar24.com/bhopal-crime-news-horrific-attack-by-minors-on-10th-class-student/feed/ 0 835
MP Politics: उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफे पर हेमंत कटारे का बड़ा बयान, बोले– फैसला संगठन के हाथ में https://localsamachar24.com/resignation-from-the-post-of-deputy-leader/ https://localsamachar24.com/resignation-from-the-post-of-deputy-leader/#respond Mon, 23 Feb 2026 11:01:15 +0000 https://localsamachar24.com/?p=829 MP Politics:  मध्यप्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देने के मामले पर कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपना इस्तीफा संगठन को भेजा था और यह इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा गया था। हेमंत कटारे ने कहा कि उन्होंने अपना […]

The post MP Politics: उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफे पर हेमंत कटारे का बड़ा बयान, बोले– फैसला संगठन के हाथ में appeared first on local samachar 24.

]]>
MP Politics:  मध्यप्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देने के मामले पर कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपना इस्तीफा संगठन को भेजा था और यह इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा गया था।

हेमंत कटारे ने 'उप नेता प्रतिपक्ष' पद से दिया इस्तीफा, पारिवारिक कारणों का दिया हवाला

हेमंत कटारे ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा वापस नहीं लिया है और पार्टी जो भी निर्णय लेगी, वह उन्हें स्वीकार होगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके फैसले के पीछे किसी तरह का दबाव नहीं था। कटारे के अनुसार, वह पारिवारिक कारणों से वेकेशंस पर गए थे और परिवार तथा अपने विधानसभा क्षेत्र को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे।

hemant katare

ये भी पढ़े: Mp Assembly Session: प्रश्नकाल में लाडली बहना योजना पर सियासी संग्राम, 3000 रुपये और नए पंजीयन को लेकर सरकार घिरी

उन्होंने कहा कि सदन के कामकाज को लेकर वह पूरी तरह गंभीर हैं। स्थगन प्रस्ताव लाने के लिए उन्होंने रातभर तैयारी की थी, लेकिन इसके बावजूद सदन में उनके स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया। कटारे ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या सरकार के कहने पर ही सदन चलेगा।

MP: इस्तीफे के बाद हेमंत कटारे की सफाई, बोले- पद छोड़ा है, कांग्रेस नहीं - hemant  katare clarification resignation deputy leader opposition lcln - AajTak

हेमंत कटारे ने यह भी स्पष्ट किया कि नेता प्रतिपक्ष से उनका कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष उनके बड़े भाई समान हैं और उनके साथ किसी भी तरह का मतभेद नहीं है।

उप नेता प्रतिपक्ष के इस्तीफे को लेकर प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का दौर जारी है, वहीं अब सबकी निगाहें कांग्रेस संगठन के अगले फैसले पर टिकी हुई हैं।

The post MP Politics: उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफे पर हेमंत कटारे का बड़ा बयान, बोले– फैसला संगठन के हाथ में appeared first on local samachar 24.

]]>
https://localsamachar24.com/resignation-from-the-post-of-deputy-leader/feed/ 0 829
BHOPAL CRIME NEWS : इलाज या धोखा? हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर बनकर ठगी की खौफनाक कहानी https://localsamachar24.com/bhopal-crime-news-%e0%a4%87%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%a7%e0%a5%8b%e0%a4%96%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%b8/ https://localsamachar24.com/bhopal-crime-news-%e0%a4%87%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%a7%e0%a5%8b%e0%a4%96%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%b8/#respond Sat, 07 Feb 2026 05:29:33 +0000 https://localsamachar24.com/?p=783 मुख्य बिंदु 👇 डॉक्टर बनकर ठग ने मरीजों के परिजनों को फोन कर इलाज के नाम पर पैसे ठगे बेहतर इलाज और सुरक्षित ऑपरेशन का झांसा देकर QR कोड से कराए ऑनलाइन ट्रांसफर पुलिस ने आरोपी जितेंद्र खाकरे को इंदौर से गिरफ्तार किया BHOPAL CRIME NEWS : भोपाल। हमीदिया अस्पतालसरकारी अस्पताल, जहां लोग अपना इलाज […]

The post BHOPAL CRIME NEWS : इलाज या धोखा? हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर बनकर ठगी की खौफनाक कहानी appeared first on local samachar 24.

]]>
मुख्य बिंदु 👇

  • डॉक्टर बनकर ठग ने मरीजों के परिजनों को फोन कर इलाज के नाम पर पैसे ठगे

  • बेहतर इलाज और सुरक्षित ऑपरेशन का झांसा देकर QR कोड से कराए ऑनलाइन ट्रांसफर

  • पुलिस ने आरोपी जितेंद्र खाकरे को इंदौर से गिरफ्तार किया

BHOPAL CRIME NEWS : भोपाल। हमीदिया अस्पताल
सरकारी अस्पताल, जहां लोग अपना इलाज पुरे भरोसे के साथ करवाते हैं, वहीं भरोसे को निशाना बनाकर की गई ठगी का एक गंभीर मामला देखने  मिला है। मध्यप्रदेश के भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से डॉक्टर बनकर फोन पर ऑनलाइन ठगी किए जाने की घटना सामने आई है।

CRIME NEWS : गुरुद्वारे के बाहर सरेआम चली गोलियां, AAP नेता लक्की ओबेरॉय की मौत

मरीजों के परिजनों से हजारों की ऑनलाइन ठगी का खुलासा

प्राप्त जानकारी में पता चला है की, शातिर ठग ने खुद को अस्पताल का डॉक्टर बताकर मरीजों के परिजनों को फोन किया फिर इलाज से जुड़ी गंभीर स्थिति का हवाला देकर तत्काल पैसों की मांग की। डर और असमंजस की स्थिति में कई परिजनों ने बिनासा बात की पुष्टि किए ही ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर दिए

हमीदिया अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा - chaos at hamidia hospital over death of a patient relatives chased and beat up doctors -

MP CHILD RAPE : “स्कूल गई बच्ची जंगल में बेसुध पाई गई, “मासूम की डगर बदली डरावनी कहानी में….

इलाज के नाम पर रची गई ठगी की साजिश

पुलिस जांच में यह सामने आया है कि आरोपी ने मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर इलाज और सुरक्षित ऑपरेशन का झांसा दिया था। कुछ मामलों में तो फोन पर यह भी बोलै गए था की मरीज की हालत गंभीर है और तुरंत राशि नहीं भेजने पर इलाज में दिक्कत हो सकती है

Hamidia Hospital Fraud | Fake Doctor Dupes Patients in Bhopal

Jabalpur High Court News : नगर निगम कमिश्नर IAS संस्कृति जैन को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत

इस बीच आरोपी ने परिजनों को QR कोड भेजकर पैसे ट्रांसफर करवाए। अब तक सामने आए मामलों में करीब 10 मरीजों के परिजनों से हजारों रुपये की ठगी की गई है।

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेंद्र खाकरे को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसे मरीजों की जानकारी कैसे मिली और क्या इस ठगी में कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क भी शामिल है।

Bhopal Hamidia Hospital Kolkata Doctor Case Protest | GMC AIIMS

MP NEWS : रोमांचक नजारा…. बीच सड़क पर आराम करता दिखा जंगल का राजा…

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हमीदिया अस्पताल जैसे बड़े शासकीय चिकित्सा संस्थान में इस तरह की ठगी सामने आने के बाद मरीजों की गोपनीय जानकारी की सुरक्षा और अस्पताल व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

BHOPAL NEWS : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली गुल, जरूरी काम से पहले देख लें पूरा शेड्यूल…!

पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अस्पताल या डॉक्टर के नाम पर आने वाले किसी भी फोन कॉल पर तुरंत भरोसा न करें। इलाज से संबंधित किसी भी भुगतान से पहले संबंधित विभाग या डॉक्टर से प्रत्यक्ष पुष्टि अवश्य करें।

The post BHOPAL CRIME NEWS : इलाज या धोखा? हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर बनकर ठगी की खौफनाक कहानी appeared first on local samachar 24.

]]>
https://localsamachar24.com/bhopal-crime-news-%e0%a4%87%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%a7%e0%a5%8b%e0%a4%96%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%b8/feed/ 0 783
MP CHILD RAPE : “स्कूल गई बच्ची जंगल में बेसुध पाई गई, “मासूम की डगर बदली डरावनी कहानी में…. https://localsamachar24.com/mp-child-rape-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%97%e0%a4%88-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/ https://localsamachar24.com/mp-child-rape-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%97%e0%a4%88-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/#respond Fri, 06 Feb 2026 14:47:01 +0000 https://localsamachar24.com/?p=769 हाइलाइट्स 👇 सुबह स्कूल गई 14 वर्षीय छात्रा, शाम तक जंगल में बेसुध मिली। चार आरोपियों में से एक गिरफ्तार, तीन अभी फरार, पुलिस की तलाश जारी। पीड़िता की हालत स्थिर, पूरे मऊगंज में सनसनी और आक्रोश फैल गया। MP CHILD RAPE : मऊगंज। “सुबह घर से निकली स्कूल के लिए, शाम को जंगल में […]

The post MP CHILD RAPE : “स्कूल गई बच्ची जंगल में बेसुध पाई गई, “मासूम की डगर बदली डरावनी कहानी में…. appeared first on local samachar 24.

]]>
हाइलाइट्स 👇
  • सुबह स्कूल गई 14 वर्षीय छात्रा, शाम तक जंगल में बेसुध मिली।

  • चार आरोपियों में से एक गिरफ्तार, तीन अभी फरार, पुलिस की तलाश जारी।

  • पीड़िता की हालत स्थिर, पूरे मऊगंज में सनसनी और आक्रोश फैल गया।

MP CHILD RAPE : मऊगंज।

“सुबह घर से निकली स्कूल के लिए, शाम को जंगल में बेसुध मिली नाबालिग छात्रा…. स्कूल परीक्षा देने निकली 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ हुई गंभीर घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। छात्रा गुरुवार की सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। फिर वह गांव के पास के जंगल में अचेत अवस्था में मिली।

Jabalpur High Court News : नगर निगम कमिश्नर IAS संस्कृति जैन को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत

Minor Girl Assault Case Reported in Mauganj | Three Accused Arrested

मिली जानकारी से पालम हुआ की, छात्रा आठवीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षा देने अपनी सहेली के साथ जा रही थी। रास्ते में दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उन्हें रोका और जबरन अपने साथ ले गए।

सहेली को छोड़, पीड़िता को जंगल ले गए

यह घटना सुबह के करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि युवकों ने दोनों छात्राओं को जंगल की ओर ले जाकर रास्ते में एक छात्रा को छोड़ दिया, और दूसरी नाबालिग छात्रा को अपने साथ जंगल ले जाया गया। पीड़िता को नशीला पदार्थ दिए जाने की भी आशंका जताई जा रही है, जिससे वह बेहोश हो गई।

BHOPAL NEWS : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली गुल, जरूरी काम से पहले देख लें पूरा शेड्यूल…!

बड़ी खबर ! स्कूल में 14 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 3 लोगों ने  बारी बारी लूटी आबरू, सभी गिरफ्तार

देर शाम जंगल में बेसुध हालत में मिली छात्रा

छात्रा के देर शाम तक घर नहीं आने पर, परिजनों को चिंता होने लगी और उन्होंने छात्रा की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद वह गांव से लगे जंगल में अचेत हालत में मिली। परिजन उसे तत्काल सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी दिलीप सोनी और एसडीओपी सची पाठक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है।

MP NEWS : रोमांचक नजारा…. बीच सड़क पर आराम करता दिखा जंगल का राजा…

बड़ी खबर ! परीक्षा देने जा रही आठवीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, एक आरोपी  गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

तीन आरोपी फरार, तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक, बचे तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पीड़िता की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है, हालांकि मानसिक आघात के चलते उसका बयान दर्ज करने की प्रक्रिया सावधानी से की जा रही है।

BHOPAL NEWS : अब बुजुर्गों को अस्पताल नहीं जाना होगा, इलाज खुद पहुंचेगा घर तक…

इस घटना ने एक बार फिर नाबालिग छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। फिलहाल पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल बना हुआ है, और सभी की नजरें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

MP NEWS: सागर में बेखौफ अपराध, अस्पताल के बाहर नर्स की गोली मारकर हत्या

The post MP CHILD RAPE : “स्कूल गई बच्ची जंगल में बेसुध पाई गई, “मासूम की डगर बदली डरावनी कहानी में…. appeared first on local samachar 24.

]]>
https://localsamachar24.com/mp-child-rape-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%97%e0%a4%88-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/feed/ 0 769
BHOPAL NEWS : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली गुल, जरूरी काम से पहले देख लें पूरा शेड्यूल…! https://localsamachar24.com/bhopal-news-%e0%a4%ad%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-30-%e0%a4%87%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%ac/ https://localsamachar24.com/bhopal-news-%e0%a4%ad%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-30-%e0%a4%87%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%ac/#respond Fri, 06 Feb 2026 11:08:16 +0000 https://localsamachar24.com/?p=754 हाइलाइट्स 👇 • भोपाल के 30 इलाकों में आज 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती• मेंटेनेंस और लाइन सुधार कार्य के चलते सप्लाई रहेगी बाधित• बिजली विभाग ने जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की BHOPAL NEWS : भोपाल।अगर आप आज घर, दफ्तर या कारोबार से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना […]

The post BHOPAL NEWS : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली गुल, जरूरी काम से पहले देख लें पूरा शेड्यूल…! appeared first on local samachar 24.

]]>
हाइलाइट्स 👇

• भोपाल के 30 इलाकों में आज 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती
• मेंटेनेंस और लाइन सुधार कार्य के चलते सप्लाई रहेगी बाधित
• बिजली विभाग ने जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की

BHOPAL NEWS : भोपाल।
अगर आप आज घर, दफ्तर या कारोबार से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। राजधानी भोपाल में आज बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर के करीब 30 इलाकों में कई घंटों तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

Bhopal Power Cut: भोपाल के इन 30 इलाकों में बिजली कटौती, 3 से 8 घंटे तक  नहीं रहेगी लाइट, देख लें शेड्यूल - there will be power cuts in these 30  areas

अलग-अलग क्षेत्रों में 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

MP NEWS : रोमांचक नजारा…. बीच सड़क पर आराम करता दिखा जंगल का राजा…

बिजली विभाग के अनुसार यह कटौती लाइन सुधार और रखरखाव कार्य के लिए की जा रही है, ताकि भविष्य में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे तय समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

 क्या ? आपका इलाका भी लिस्ट में है? भोपाल में कई घंटों की बिजली कटौती

People are troubled by irregular supply of electricity

किन इलाकों में कितने समय तक रहेगी बिजली बंद

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
टिंबर मार्केट, कैंची छोला, सत्यज्ञान कॉलोनी और नवजीवन कॉलोनी में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
चांदबाड़ी, शिवशक्ति नगर, प्रेम नगर, सिंधी कॉलोनी, पुतलीघर, इस्लामी गेट, पिपलिया पेंदे खां, बजरिया और शाहजहांनाबाद क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में मेंटेनेंस कार्य के चलते लंबी अवधि की बिजली कटौती रहेगी।

BHOPAL NEWS : अब बुजुर्गों को अस्पताल नहीं जाना होगा, इलाज खुद पहुंचेगा घर तक…

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
एमएलए रेस्ट हाउस, मालवीय नगर, इंद्रा नगर, न्यू राजीव नगर, वसुंधरा कॉलोनी, टीला जमालपुरा और हाउसिंग बोर्ड टीला में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
होशंगाबाद रोड, सागर रॉयल, सुरेंद्र लैंडमार्क, शालीमार सेवन गार्डन, फॉरच्यून ग्लोरी और चिनार फॉरच्यून क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी।

MP NEWS : ट्रोलिंग का शिकार मनोज बाजपेयी, फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर बढ़ा विवाद

Delhi Power Cut: 11 जुलाई को दिल्ली के इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल,  यहां देखें पूरी लिस्ट | Delhi Power Cut Today on 11th July there will be  power cut

बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी। किसी आपात स्थिति या अतिरिक्त जानकारी के लिए उपभोक्ता अपने संबंधित बिजली कार्यालय या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

The post BHOPAL NEWS : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली गुल, जरूरी काम से पहले देख लें पूरा शेड्यूल…! appeared first on local samachar 24.

]]>
https://localsamachar24.com/bhopal-news-%e0%a4%ad%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-30-%e0%a4%87%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%ac/feed/ 0 754
MP NEWS : रोमांचक नजारा…. बीच सड़क पर आराम करता दिखा जंगल का राजा… https://localsamachar24.com/mp-news-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9a-%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%aa/ https://localsamachar24.com/mp-news-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9a-%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%aa/#respond Fri, 06 Feb 2026 10:42:34 +0000 https://localsamachar24.com/?p=742 हाइलाइट्स  • पन्ना-हिनोता मार्ग पर बीच सड़क बैठा दिखा बाघ• राहगीरों और वाहन चालकों ने मोबाइल में कैद किया नजारा• पन्ना टाइगर रिजर्व में बढ़ती बाघ संख्या का असर MP NEWS : पन्ना।सुबह का सुकून उस वक्त रोमांच में बदल गया, जब पन्ना-हिनोता मार्ग पर बीच सड़क एक बाघ नजर आया। मध्य प्रदेश के पन्ना […]

The post MP NEWS : रोमांचक नजारा…. बीच सड़क पर आराम करता दिखा जंगल का राजा… appeared first on local samachar 24.

]]>
हाइलाइट्स 

• पन्ना-हिनोता मार्ग पर बीच सड़क बैठा दिखा बाघ
• राहगीरों और वाहन चालकों ने मोबाइल में कैद किया नजारा
• पन्ना टाइगर रिजर्व में बढ़ती बाघ संख्या का असर

MP NEWS : पन्ना।
सुबह का सुकून उस वक्त रोमांच में बदल गया, जब पन्ना-हिनोता मार्ग पर बीच सड़क एक बाघ नजर आया। मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की बढ़ती संख्या अब जंगल की सीमाओं से बाहर भी साफ देखने को मिल रही है। अब बाघों के दीदार के लिए सफारी की जरूरत नहीं पड़ रही, क्योंकि वे कभी सड़क किनारे तो कभी सड़क के बीच आराम फरमाते दिखाई दे रहे हैं।

BHOPAL NEWS : अब बुजुर्गों को अस्पताल नहीं जाना होगा, इलाज खुद पहुंचेगा घर तक…

पन्ना-हिनोता मार्ग पर रोमांचक और चौंकाने वाला नजारा

शुक्रवार सुबह पन्ना-हिनोता सड़क मार्ग पर ऐसा ही एक रोमांचक दृश्य देखने को मिला, जब एक बाघ बेफिक्र होकर बीच सड़क पर बैठा हुआ नजर आया। अचानक सामने बाघ को देखकर राहगीर और वाहन चालक कुछ देर के लिए रुक गए। किसी ने घबराहट नहीं दिखाई, बल्कि इस दुर्लभ और रोमांचक नजारे को लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया।

पन्ना में सड़क पर टाइगर देख लोग हुए स्टैच्यू!, बाघ की अकड़ देख थम गई सांसे

BHOPAL CRIME NEWS : कटर से हमला कर युवतियों में फैला रहा था दहशत, 6 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

अधिकारियों और अभ्यर्थियों को भी हुआ बाघ का दीदार

इसी दौरान अनुकंपा नियुक्ति प्रक्रिया के तहत पन्ना टाइगर रिजर्व और दक्षिण वन मंडल के अधिकारी अभ्यर्थियों को दौड़ का अभ्यास करवा रहे थे। उन्हें भी बीच रास्ते बाघ के दीदार हुए, जिससे कुछ देर के लिए माहौल रोमांच से भर गया।

Three tigers came on the road in Panna Tiger Reserve, tourists were stunned by the sight, made a video

MP NEWS : ट्रोलिंग का शिकार मनोज बाजपेयी, फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर बढ़ा विवाद

कुछ समय तक सड़क पर आराम करने के बाद बाघ शांति से उठकर सड़क छोड़ते हुए पास के जंगल की ओर चला गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

Interesting view of tiger in Panna Tiger Reserve

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, 19 मार्च को अगली सुनवाई

पहले भी कई बार दिख चुके हैं बाघ

यह कोई पहली बार नहीं है जब सड़क पर बाघ नजर आया हो। इससे पहले भी पन्ना-हिनोता, पन्ना-अमानगंज और पन्ना-छतरपुर मार्ग पर कई बार बिना सफारी के बाघ देखे जा चुके हैं। वन विभाग के अनुसार यह पन्ना टाइगर रिजर्व में बेहतर संरक्षण और बढ़ती बाघ संख्या का संकेत है, हालांकि लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी जाती है।

The post MP NEWS : रोमांचक नजारा…. बीच सड़क पर आराम करता दिखा जंगल का राजा… appeared first on local samachar 24.

]]>
https://localsamachar24.com/mp-news-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9a-%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%aa/feed/ 0 742
MP NEWS : ट्रोलिंग का शिकार मनोज बाजपेयी, फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर बढ़ा विवाद https://localsamachar24.com/mp-news-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%9c-%e0%a4%ac/ https://localsamachar24.com/mp-news-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%9c-%e0%a4%ac/#respond Fri, 06 Feb 2026 07:06:54 +0000 https://localsamachar24.com/?p=724 हाइलाइट्स 👇 टीजर आते ही ‘घूसखोर पंडित’ पर शुरू हुआ सियासी और सामाजिक बवाल जयपुर–दिल्ली के बाद उज्जैन में ब्राह्मण समाज ने जताया कड़ा विरोध नाम नहीं बदला तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी MP NEWS : उज्जैन।अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ का टीजर रिलीज होने के साथ ही यह फिल्म विवादों […]

The post MP NEWS : ट्रोलिंग का शिकार मनोज बाजपेयी, फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर बढ़ा विवाद appeared first on local samachar 24.

]]>
हाइलाइट्स 👇
  • टीजर आते ही ‘घूसखोर पंडित’ पर शुरू हुआ सियासी और सामाजिक बवाल

  • जयपुर–दिल्ली के बाद उज्जैन में ब्राह्मण समाज ने जताया कड़ा विरोध

  • नाम नहीं बदला तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

MP NEWS : उज्जैन।
अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ का टीजर रिलीज होने के साथ ही यह फिल्म विवादों में घिर गई है। फिल्म के नाम को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध सामने आया है। पहले जयपुर और दिल्ली में आपत्ति जताई गई, वहीं अब मध्य प्रदेश के उज्जैन में ब्राह्मण समाज ने फिल्म के शीर्षक पर सख्त नाराजगी जाहिर की है।

MP NEWS: सागर में बेखौफ अपराध, अस्पताल के बाहर नर्स की गोली मारकर हत्या

घूसखोर पंडत' के टाइटल विवाद पर एक्शन में यूपी सरकार, नीरज पांडे ने तोड़ी  चुप्पी, लिया ये फैसला - Ghooskhor Pandat title controversy Neeraj pandey  reaction UP govt orders FIR ...

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ पर विवाद, उज्जैन में ब्राह्मण समाज का विरोध

ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना है कि फिल्म का नाम समाज की छवि को गलत तरीके से सामने रखता है, जिससे पूरे ब्राह्मण समुदाय की भावनाएं आहत हो रही हैं। उनका आरोप है कि फिल्मों और वेब कंटेंट के जरिए बार-बार एक ही वर्ग विशेष को निशाना बनाया जा रहा है।

बजट 2026 के बाद बाजार में बड़ी गिरावट, इनकम टैक्स में नहीं मिली राहत

अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज के संस्थापक पं. महेश पुजारी ने फिल्म के शीर्षक को समाज का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य समाज को बदनाम करने की प्रवृत्ति में बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिसे बर्दाश्त करना न तो संभव है और न ही स्वीकार्य। उन्होंने फिल्म निर्माताओं से फिल्म के नाम पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

मनोज बाजपेयी की मूवी 'घूसखोर पंडित' विवादों में, फिल्म के नाम को लेकर  उज्जैन में ब्राह्मण समाज ने जताया कड़ा विरोध

BHOPAL CRIME NEWS : कटर से हमला कर युवतियों में फैला रहा था दहशत, 6 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि फिल्म के नाम में बदलाव नहीं किया गया, तो विरोध को और तेज किया जाएगा। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि फिल्म निर्माता और अभिनेता इस विरोध पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

The post MP NEWS : ट्रोलिंग का शिकार मनोज बाजपेयी, फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर बढ़ा विवाद appeared first on local samachar 24.

]]>
https://localsamachar24.com/mp-news-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%9c-%e0%a4%ac/feed/ 0 724
MP NEWS: सागर में बेखौफ अपराध, अस्पताल के बाहर नर्स की गोली मारकर हत्या https://localsamachar24.com/mp-news-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%96%e0%a5%8c%e0%a4%ab-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a7-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a5%8d/ https://localsamachar24.com/mp-news-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%96%e0%a5%8c%e0%a4%ab-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a7-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a5%8d/#respond Thu, 05 Feb 2026 18:06:35 +0000 https://localsamachar24.com/?p=719 MP NEWS: भोपाल/सागर। मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला सागर जिले के बंडा क्षेत्र से सामने आया है, जहां अस्पताल परिसर के बाहर दिनदहाड़े एक नर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से न सिर्फ इलाके में दहशत फैल गई, […]

The post MP NEWS: सागर में बेखौफ अपराध, अस्पताल के बाहर नर्स की गोली मारकर हत्या appeared first on local samachar 24.

]]>
MP NEWS: भोपाल/सागर। मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला सागर जिले के बंडा क्षेत्र से सामने आया है, जहां अस्पताल परिसर के बाहर दिनदहाड़े एक नर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से न सिर्फ इलाके में दहशत फैल गई, बल्कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा पर भी गंभीर चिंता खड़ी हो गई है।

Nurse Shot Dead Outside Sagar Health Center | Shahgarh Murder

ड्यूटी खत्म कर निकलते ही बरसाईं गोलियां

मिली जानकारी के अनुसार, नर्स अपनी ड्यूटी समाप्त कर अस्पताल परिसर से बाहर निकल रही थीं। जैसे ही वह गेट के बाहर पहुंचीं, पहले से घात लगाए एक हमलावर ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

BHOPAL CRIME NEWS : कटर से हमला कर युवतियों में फैला रहा था दहशत, 6 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

आरोपी ने लगातार तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली नर्स की पीठ में लगी। गंभीर रूप से घायल नर्स मौके पर ही गिर पड़ीं और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल कर्मचारियों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

बजट 2026 के बाद बाजार में बड़ी गिरावट, इनकम टैक्स में नहीं मिली राहत

वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे घटनास्थल

मामले की गंभीरता को देखते हुए बंडा एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि और सागर एएसपी डॉ. संजीव उइके भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इलाके में दहशत, स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर अस्पताल जैसे स्थान सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल उठना लाजिमी है।

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, 19 मार्च को अगली सुनवाई

कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

दिनदहाड़े अस्पताल के बाहर हुई इस गोलीबारी की घटना के बाद विपक्षी दलों ने भी सरकार पर निशाना साधा है। पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब देखना होगा कि आरोपी कितनी जल्दी गिरफ्त में आता है और क्या इस घटना के बाद स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम उठाए जाते हैं।

The post MP NEWS: सागर में बेखौफ अपराध, अस्पताल के बाहर नर्स की गोली मारकर हत्या appeared first on local samachar 24.

]]>
https://localsamachar24.com/mp-news-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%96%e0%a5%8c%e0%a4%ab-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a7-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a5%8d/feed/ 0 719
BHOPAL CRIME NEWS : कटर से हमला कर युवतियों में फैला रहा था दहशत, 6 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार https://localsamachar24.com/bhopal-crime-news-%e0%a4%95%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82/ https://localsamachar24.com/bhopal-crime-news-%e0%a4%95%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82/#respond Thu, 05 Feb 2026 17:44:30 +0000 https://localsamachar24.com/?p=713 BHOPAL CRIME NEWS : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते कुछ दिनों से रात के समय सड़क पर चल रही युवतियों पर कटर से हमला करने की घटनाओं ने शहर में दहशत का माहौल बना दिया था। शुरुआत में पिपलानी क्षेत्र से मामले सामने आए, लेकिन बाद में अन्य इलाकों में भी इसी तरह […]

The post BHOPAL CRIME NEWS : कटर से हमला कर युवतियों में फैला रहा था दहशत, 6 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार appeared first on local samachar 24.

]]>
BHOPAL CRIME NEWS : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते कुछ दिनों से रात के समय सड़क पर चल रही युवतियों पर कटर से हमला करने की घटनाओं ने शहर में दहशत का माहौल बना दिया था। शुरुआत में पिपलानी क्षेत्र से मामले सामने आए, लेकिन बाद में अन्य इलाकों में भी इसी तरह की घटनाएं रिपोर्ट हुईं।

बजट 2026 के बाद बाजार में बड़ी गिरावट, इनकम टैक्स में नहीं मिली राहत

इन वारदातों के बाद सबसे बड़ा सवाल यही था कि आखिर वह अज्ञात व्यक्ति कौन है और वह इस तरह के हमले क्यों कर रहा है?

6 दिन से फरार आरोपी मिनाल क्षेत्र से गिरफ्तार

पुलिस ने आखिरकार इस मामले का खुलासा करते हुए कटर से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले छह दिनों से फरार था और एक बार फिर वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।

Murder over hill-cutting: Cops file FIR against 4 for killing Morjim man |  Goa News - The Times of India

मंगलवार देर रात करीब 2 बजे मिनाल क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर FRV टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी अयोध्या नगर और छोला इलाके में दोबारा हमला करने की योजना बना रहा था।

लाडली बहना योजना को लेकर अफवाह फैली, कलेक्टर ऑफिस में उमड़ी महिलाओं की भीड़

CCTV फुटेज से हुई आरोपी की पहचान

पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान की। फुटेज में आरोपी को मोटरसाइकिल से भागते हुए देखा गया था। इसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें उसकी तलाश में जुट गई थीं।

कटर से वार कर फैला रहा था डर

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भरत अहिरवार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह नशे का आदी है और गिरफ्तारी के समय भी नशे की हालत में था।

आरोपी अपने पास एक बड़ा कटर रखता था, जिससे वह रात के समय राह चलती युवतियों पर हमला करता था।

पत्नी से विवाद के बाद बदला व्यवहार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी पारिवारिक तनाव के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आया और वह मानसिक रूप से असंतुलित हो गया।

पुलिस का कहना है कि इसी कारण उसने राह चलती युवतियों को निशाना बनाना शुरू किया।

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, 19 मार्च को अगली सुनवाई

कई जिलों से जुड़े मिले सुराग

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी निशातपुरा क्षेत्र में मजदूरी का काम करता था।

  • आरोपी की मोटरसाइकिल सागर जिले की बताई जा रही है

  • मोबाइल सिम शहडोल पते पर पंजीकृत है

  • सोशल मीडिया पर वह ‘भरत अहिरवार’ नाम से इंस्टाग्राम आईडी भी चला रहा था

दो बच्चों का पिता है आरोपी

आरोपी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। पुलिस द्वारा उससे गहन पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले को लेकर आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।

The post BHOPAL CRIME NEWS : कटर से हमला कर युवतियों में फैला रहा था दहशत, 6 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार appeared first on local samachar 24.

]]>
https://localsamachar24.com/bhopal-crime-news-%e0%a4%95%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82/feed/ 0 713