Panna – local samachar 24 https://localsamachar24.com जो सही बस वही Wed, 28 Jan 2026 11:52:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://localsamachar24.com/wp-content/uploads/2026/01/cropped-logo-LOCAL-SAMACHAR-32x32.png Panna – local samachar 24 https://localsamachar24.com 32 32 गुनौर बालिका छात्रावास में अव्यवस्थाओं की पोल खुली, खराब भोजन को लेकर छात्राओं का हंगाम https://localsamachar24.com/the-chaos-at-the-gunaur-girls-hostel-has-been-exposed-with-students-protesting-over-poor-food/ https://localsamachar24.com/the-chaos-at-the-gunaur-girls-hostel-has-been-exposed-with-students-protesting-over-poor-food/#respond Wed, 28 Jan 2026 11:52:09 +0000 https://localsamachar24.com/?p=662 पन्ना | पन्ना जिले की गुनौर विधानसभा में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास में अव्यवस्थाओं की गंभीर तस्वीर सामने आई है। छात्रावास में विगत छह वर्षों से पदस्थ अधीक्षिका और दो वर्षों से कार्यरत रसोइया के आपसी टकराव के बीच छात्राओं को मिलने वाले भोजन और व्यवहार को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया।

The chaos at the Gunaur girls' hostel has been exposed, with students protesting over poor food.
The chaos at the Gunaur girls’ hostel has been exposed, with students protesting over poor food.

छात्राओं का आरोप है कि उन्हें जला‑भुना और खराब गुणवत्ता का भोजन परोसा जा रहा है, जबकि रसोइया अपने लिए अलग से अच्छा खाना बनाती हैं। छात्राओं ने रसोइयों पर भेदभाव, जातिवाद और मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

The chaos at the Gunaur girls' hostel has been exposed, with students protesting over poor food.
The chaos at the Gunaur girls’ hostel has been exposed, with students protesting over poor food.

आक्रोशित छात्राएं छात्रावास के बाहर धरने पर बैठ गईं और नारेबाजी की। रो‑रोकर छात्राओं ने अपने साथ हो रहे व्यवहार की जानकारी दी और अपने अभिभावकों को फोन कर पूरी स्थिति से अवगत कराया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गए।

मामले की जानकारी मिलते ही गुनौर पुलिस और तहसीलदार रत्नाराशि पांडे छात्रावास पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद प्रशासनिक लापरवाही और छात्रावासों की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ स्टाफ के कारण अनुशासन और व्यवस्था प्रभावित होती है, इसलिए पूरे स्टाफ को बदलकर नए कर्मचारियों की नियुक्ति की जानी चाहिए।

इस मामले में डीपीसी अजय गुप्ता ने बताया कि छात्राओं द्वारा भोजन की शिकायत की गई है, वहीं रसोइयों की ओर से भी छात्राओं को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

]]>
https://localsamachar24.com/the-chaos-at-the-gunaur-girls-hostel-has-been-exposed-with-students-protesting-over-poor-food/feed/ 0
पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में तेंदुए का हमला, 12 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत https://localsamachar24.com/leopard-attacks-in-the-buffer-zone-of-panna-tiger-reserve/ https://localsamachar24.com/leopard-attacks-in-the-buffer-zone-of-panna-tiger-reserve/#respond Fri, 23 Jan 2026 12:27:15 +0000 https://localsamachar24.com/?p=531 पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जारधोबा में तेंदुए के हमले से 12 वर्षीय शिब्बू आदिवासी बालक की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Leopard attacks in the buffer zone of Panna Tiger Reserve
Leopard attacks in the buffer zone of Panna Tiger Reserve

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालक के माता-पिता खेत में रखवाली कर रहे थे, जबकि कुछ दूरी पर उसके दादा की झोपड़ी स्थित थी। शिब्बू अपने दादा को खाना देने झोपड़ी की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में तेंदुए ने उस पर अचानक हमला कर दिया। तेंदुआ बालक को उठाकर पेड़ पर ले गया, जहां उसने उसे बुरी तरह नोच डाला। बताया जा रहा है कि तेंदुए ने बालक का सिर धड़ से अलग कर दिया।

सुबह ग्रामीणों को बालक का क्षत-विक्षत शव पेड़ के नीचे मिला, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा देने की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम, पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू सहित वन विभाग और पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। अधिकारियों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए की निगरानी के लिए विशेष टीम तैनात करने की बात कही है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी जारधोबा गांव में हिंसक जंगली जानवरों के हमलों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फिलहाल वन विभाग ने पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया है।

गांव और पीड़ित परिवार में घटना के बाद से मातम पसरा हुआ है।

]]>
https://localsamachar24.com/leopard-attacks-in-the-buffer-zone-of-panna-tiger-reserve/feed/ 0
पन्ना जिले के अमानगंज में चोरों का कहर, एक रात में 8 दुकानों के ताले टूटे, लाखों की चोरी- 3 दिन पहले भी हुई थी चोरी https://localsamachar24.com/thieves-wreak-havoc-in-amanganj-of-panna-district/ https://localsamachar24.com/thieves-wreak-havoc-in-amanganj-of-panna-district/#respond Tue, 20 Jan 2026 13:06:45 +0000 https://localsamachar24.com/?p=441 अमानगंज (पन्ना)।
पन्ना जिले के अमानगंज कस्बे में सोमवार रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। नई और पुरानी बस स्टैंड क्षेत्र में सक्रिय शातिर चोर गिरोह ने एक ही रात में 8 दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस वारदात से पूरा कस्बा दहशत में है।

Thieves wreak havoc in Amanganj of Panna district
Thieves wreak havoc in Amanganj of Panna district

चोरों ने हीरा मोबाइल, भावी जी जनरल स्टोर, लकी कंप्यूटर सहित कुल आठ व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पूरी घटना दुकानों में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें संदिग्ध युवक बेखौफ होकर शटर और ताले तोड़ते हुए साफ नजर आ रहे हैं।

Thieves wreak havoc in Amanganj of Panna district
Thieves wreak havoc in Amanganj of Panna district
Amanganj of Panna district
Amanganj of Panna district

स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि अमानगंज थाना प्रभारी की लापरवाही और नियमित रात्रि गश्त न होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। व्यापारियों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद रात में पुलिस गश्त नहीं कराई जाती, जिससे अपराधियों को खुला मौका मिल रहा है।

इस वारदात को लेकर कस्बे के व्यापारियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि चोर गिरोह ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू करने की बात कही है।

Amanganj of Panna district
Amanganj of Panna distri

बता दे की 3 दिन पहले ही पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र के नयागांव मौहार में अज्ञात चोरों ने एक चरवाहे के बाड़े से 15 बकरी और बकरे चुरा लिए थे। इस घटना से पीड़ित परिवार को लगभग 80 हजार रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है

]]>
https://localsamachar24.com/thieves-wreak-havoc-in-amanganj-of-panna-district/feed/ 0