School – local samachar 24 https://localsamachar24.com जो सही बस वही Wed, 21 Jan 2026 04:01:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://localsamachar24.com/wp-content/uploads/2026/01/cropped-logo-LOCAL-SAMACHAR-32x32.png School – local samachar 24 https://localsamachar24.com 32 32 मऊगंज में स्कूल वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, सुरक्षा में लापरवाही पर सख्त चेतावनी https://localsamachar24.com/police-crack-down-on-school-vehicles-in-mauganj/ https://localsamachar24.com/police-crack-down-on-school-vehicles-in-mauganj/#respond Wed, 21 Jan 2026 04:01:25 +0000 https://localsamachar24.com/?p=454 मऊगंज | जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। इसी कड़ी में एसडीओपी सचि पाठक एवं यातायात प्रभारी नरेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्कूल बसों एवं अन्य शैक्षणिक वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया।

Police crack down on school vehicles in Mauganj
Police crack down on school vehicles in Mauganj

अभियान के दौरान जिले में संचालित स्कूल बसों और शैक्षणिक वाहनों की फिटनेस, दस्तावेज, सुरक्षा उपकरण, चालक की योग्यता एवं नियमों के पालन की बारीकी से जांच की गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया।

Police crack down on school vehicles in Mauganj
Police crack down on school vehicles in Mauganj

जांच के दौरान एसडीओपी सचि पाठक ने स्कूल बसों में सवार छोटे बच्चों से संवाद किया और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें चॉकलेट भी वितरित की। पुलिस टीम ने यह सुनिश्चित किया कि वाहन बच्चों की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का पालन कर रहे हैं या नहीं।
जिन वाहनों में कमियां पाई गईं, उनके चालकों एवं संचालकों को कड़ी समझाइश दी गई और भविष्य में नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आगे और भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।

]]>
https://localsamachar24.com/police-crack-down-on-school-vehicles-in-mauganj/feed/ 0