Urvashi Rautela – local samachar 24 https://localsamachar24.com जो सही बस वही Wed, 13 May 2026 14:23:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://localsamachar24.com/wp-content/uploads/2026/01/cropped-logo-LOCAL-SAMACHAR-32x32.png Urvashi Rautela – local samachar 24 https://localsamachar24.com 32 32 79वें कांस फिल्म फेस्टिवल में छाईं उर्वशी रौतेला, फेयरी लुक ने लूटी महफिल https://localsamachar24.com/79th-cannes-film-festival-urvashi-rautela/ https://localsamachar24.com/79th-cannes-film-festival-urvashi-rautela/#respond Wed, 13 May 2026 14:23:03 +0000 https://localsamachar24.com/?p=1354 79th cannes film festival:- 79वें Cannes Film Festival में बॉलीवुड एक्ट्रेस Urvashi Rautela ने एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया। इवेंट के पहले ही दिन उर्वशी बेहद शानदार और यूनिक लुक में नजर आईं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

ये भी पढ़ें:- NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, अब 22 लाख छात्रों का क्या होगा?

फेयरी इंस्पायर्ड लुक में दिखीं उर्वशी

कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर उर्वशी रौतेला का लुक पूरी तरह फेयरी यानी परी से इंस्पायर्ड था। उन्होंने सिल्वर कलर का बॉडी फिटेड गाउन पहना था, जो उनके स्टाइल को बेहद एलिगेंट और ग्लैमरस बना रहा था।

एक्ट्रेस ने अपनी ड्रेस से मैचिंग ज्वेलरी कैरी की थी। इसके साथ ही उनके हाथ में एक यूनिक डिजाइन का पर्स भी नजर आया, जिसने उनके पूरे लुक को और खास बना दिया।

ये भी पढ़ें:- TIME-100 List 2026: दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी, तीन भारतीय शामिल

क्राउन स्टाइल हेयर एक्सेसरीज बनी आकर्षण का केंद्र

उर्वशी के इस लुक की सबसे खास बात उनकी हेयर एक्सेसरीज रही। उन्होंने क्राउन स्टाइल ज्वेलरी के साथ अपने हेयरस्टाइल को रॉयल टच दिया। वहीं सिल्वर टोन आईमेकअप ने उनके फेयरी लुक को और भी आकर्षक बना दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

कांस फिल्म फेस्टिवल से सामने आई उर्वशी रौतेला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस उनके इस ग्लैमरस और डिफरेंट अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें “रेड कार्पेट क्वीन” तक बता दिया।

उर्वशी रौतेला अक्सर अपने यूनिक फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में रहती हैं। कांस फिल्म फेस्टिवल में इस बार भी उन्होंने अपने लुक से साबित कर दिया कि वह ग्लोबल फैशन इवेंट्स में अलग पहचान बनाना अच्छी तरह जानती हैं।

]]>
https://localsamachar24.com/79th-cannes-film-festival-urvashi-rautela/feed/ 0