uryakumar yadav visits pench national park – local samachar 24 https://localsamachar24.com जो सही बस वही Fri, 23 Jan 2026 12:55:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://localsamachar24.com/wp-content/uploads/2026/01/cropped-logo-LOCAL-SAMACHAR-32x32.png uryakumar yadav visits pench national park – local samachar 24 https://localsamachar24.com 32 32 कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ बलौदा बाजार के बारनवापारा सफारी पहुंचे खिलाड़ी https://localsamachar24.com/players-reached-barnawapara-safari-in-baloda-bazar-with-captain-suryakumar-yadav/ https://localsamachar24.com/players-reached-barnawapara-safari-in-baloda-bazar-with-captain-suryakumar-yadav/#respond Fri, 23 Jan 2026 12:55:51 +0000 https://localsamachar24.com/?p=519 छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार स्थित बारनवापारा सफारी में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने भ्रमण किया…दरअसल भारत बनाम न्यूजीलैंड (India vs New Zealand 2nd T20 Match) के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि इस मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार (Baloda Bazar) स्थित प्रसिद्ध बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य में प्रकृति के अद्भुत नजारों का लुत्फ उठाया

Barnawapara Wildlife Sanctuary Baloda Bazar
Barnawapara Wildlife Sanctuary Baloda Bazar

खेल से पहले सफारी का आनंद

 

बतादेंकि 23 जनवरी को भारत वर्सेज न्यूजीलैंड के साथ दूसरा टी20 मैच खेला जारहा है ये मैच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नायारण स्टेडिम में खेला गया…मैच से पहले टीम के कुछ खिलाड़ियों ने जंगल सफारी का आनंद लिया इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं….इस दौरान खिलाड़ियों ने जंगल सफारी के दौरान यहां की समृद्ध जैव-विविधता को बेहद करीब से देखा. इस खास मौके पर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, खिलाड़ी संजू सैमसन, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह और कुलदीप यादव ने बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य में जंगल सफारी का आनंद लिया. इस दौरान सीसीएफ वाइल्डलाइफ रायपुर सतोविशा समझदार, डीएफओ जंगल सफारी तेजस शेखर और अधीक्षक कृषानू चन्द्राकार भी मौजूद रहे. उन्होंने खिलाड़ियों को क्षेत्र की विशेषताओं से अवगत कराया बतादेंकि पहला टी20 मैच भारत ने जीता है और दूसरा मैच रायपुर स्टेडियम में खेला जा रहा है…क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम के बीच खिलाड़ियों की यह सैर चर्चा का विषय बनी हुई है।

Barnawapara Wildlife Sanctuary Baloda Bazar
Barnawapara Wildlife Sanctuary Baloda Bazar

बारनवापारा सफारी का क्या खास है 

 

छत्तीसगढ़ का यह अभयारण्य बलौदाबाजार जिले में रायपुर से लगभग दो घंटे की दूरी पर स्थित है. सड़क मार्ग से यहां पहुंचना आसान है और हर साल देश-विदेश से पर्यटक इसकी प्राकृतिक सुंदरता देखने आते हैं. इस बार वन विभाग ने नई व्यवस्थाएं की हैं, जिनमें लेपर्ड सफारी जोन सबसे आकर्षक बना हुआ है.वन विभाग ने इस सीजन में पर्यटकों के लिए तीन प्रवेश द्वार – पकरीद, बरबसपुर और रवान – खोले हैं. इन गेट्स से पर्यटक सफारी बुकिंग ऑनलाइन कर जंगल की गहराई तक जा सकते हैं. सफारी के दौरान प्रशिक्षित गाइड और ड्राइवर पर्यटकों को सघन साल, सागौन और बांस के जंगलों से होते हुए वन्यजीवों की दुनिया से परिचित कराते है

 

बारनवापारा में लेपर्ड सफारी जोन

 

बतादेंकि इस साल बारनवापारा में लेपर्ड सफारी जोन शुरू किया गया है. यहां पर्यटक नियंत्रित और सुरक्षित दूरी से तेंदुए के दर्शन कर सकते हैं. यह पहल न केवल रोमांचक अनुभव देती है, बल्कि स्थानीय युवाओं और गाइड्स के लिए रोजगार के नए अवसर भी खोलती है. वन विभाग के अनुसार, इससे आस-पास के गांवों में ईको-टूरिज्म का विकास बढ़ेगा

]]>
https://localsamachar24.com/players-reached-barnawapara-safari-in-baloda-bazar-with-captain-suryakumar-yadav/feed/ 0