नोएडा के सेक्टर 63 में रविवार सुबह ऑफिस बिल्डिंग में अचानक भीषण आग लग गई। आग ई ब्लॉक की ग्राउंड फ्लोर से शुरू होकर पहली मंजिल तक बहुत ही कम समय में फैल गई। फायर डिपार्टमेंट की टीम सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची और दो फायर इंजनों की मदद से आग पर करीब आधे घंटे की कोशिश के बाद पूरी तरह काबू पाया गया।
चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार चौबे ने कहा कि आग बीजी इन्फो प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस बिल्डिंग में लगी थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने से बताया गया है। इस घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई हताहत होने की सूचना नहीं है। और न ही कोई व्यक्ति आज में फंसा है ।
बिल्डिंग में आग लगने की वजह से परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मची थी, लेकिन फायर टीम की त्वरित कार्रवाई से बड़ी घटना टली। यह घटना सेक्टर 63 के ऑफिस कॉम्प्लेक्स में आग सुरक्षा के महत्व को उजागर करती है और आने वाले समय में सुरक्षा उपायों पर ध्यान देने की आवश्यकता को रेखांकित करती है।
