Thursday, March 19, 2026
Homeछत्तीसगढ़जांजगीर चांपा में अवैध धान पर एक्शन, 56 हजार 417 बोरी धान...

जांजगीर चांपा में अवैध धान पर एक्शन, 56 हजार 417 बोरी धान जब्त, कीमत लगभग 7 करोड़ रुपए

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। नवागढ़ थाना क्षेत्र के नेगुरडीह गांव स्थित श्री हरि राइस मिल में छापेमारी कर भारी मात्रा में धान जब्त किया गया है।

जांजगीर चांपा में अवैध धान पर एक्शन, 56 हजार 417 बोरी धान जब्त, कीमत लगभग 7 करोड़ रुपए
जांजगीर चांपा में अवैध धान पर एक्शन, 56 हजार 417 बोरी धान जब्त, कीमत लगभग 7 करोड़ रुपए

यहां से टीम ने 56 हजार 417 बोरी धान जब्त किया है। जिसका कुल वजन लगभग 22हजार 566 क्विंटल है। जिसकी कीमत लगभग 7 करोड़ रुपए आंकी गई है।

जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू ने बताया कि इस समय समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अंतिम चरण में है ऐसे में बिचौलिए अवैध रूप से डंप किए गए धान को खपाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि राइस मिल में रखे धान का रिकॉर्ड सही तरीके से नहीं रखा गया था। इसी वजह से खाद्य विभाग ने धान जब्त करने की कार्रवाई की है। विभाग ने साफ किया है कि मामले की जांच जारी है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments