मुख्य बिंदु 👇
-
डॉक्टर बनकर ठग ने मरीजों के परिजनों को फोन कर इलाज के नाम पर पैसे ठगे
-
बेहतर इलाज और सुरक्षित ऑपरेशन का झांसा देकर QR कोड से कराए ऑनलाइन ट्रांसफर
-
पुलिस ने आरोपी जितेंद्र खाकरे को इंदौर से गिरफ्तार किया
BHOPAL CRIME NEWS : भोपाल। हमीदिया अस्पताल
सरकारी अस्पताल, जहां लोग अपना इलाज पुरे भरोसे के साथ करवाते हैं, वहीं भरोसे को निशाना बनाकर की गई ठगी का एक गंभीर मामला देखने मिला है। मध्यप्रदेश के भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से डॉक्टर बनकर फोन पर ऑनलाइन ठगी किए जाने की घटना सामने आई है।
CRIME NEWS : गुरुद्वारे के बाहर सरेआम चली गोलियां, AAP नेता लक्की ओबेरॉय की मौत
मरीजों के परिजनों से हजारों की ऑनलाइन ठगी का खुलासा
प्राप्त जानकारी में पता चला है की, शातिर ठग ने खुद को अस्पताल का डॉक्टर बताकर मरीजों के परिजनों को फोन किया फिर इलाज से जुड़ी गंभीर स्थिति का हवाला देकर तत्काल पैसों की मांग की। डर और असमंजस की स्थिति में कई परिजनों ने बिनासा बात की पुष्टि किए ही ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर दिए।
MP CHILD RAPE : “स्कूल गई बच्ची जंगल में बेसुध पाई गई, “मासूम की डगर बदली डरावनी कहानी में….
इलाज के नाम पर रची गई ठगी की साजिश
पुलिस जांच में यह सामने आया है कि आरोपी ने मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर इलाज और सुरक्षित ऑपरेशन का झांसा दिया था। कुछ मामलों में तो फोन पर यह भी बोलै गए था की मरीज की हालत गंभीर है और तुरंत राशि नहीं भेजने पर इलाज में दिक्कत हो सकती है।

Jabalpur High Court News : नगर निगम कमिश्नर IAS संस्कृति जैन को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत
इस बीच आरोपी ने परिजनों को QR कोड भेजकर पैसे ट्रांसफर करवाए। अब तक सामने आए मामलों में करीब 10 मरीजों के परिजनों से हजारों रुपये की ठगी की गई है।
आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेंद्र खाकरे को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसे मरीजों की जानकारी कैसे मिली और क्या इस ठगी में कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क भी शामिल है।
![]()
MP NEWS : रोमांचक नजारा…. बीच सड़क पर आराम करता दिखा जंगल का राजा…
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
हमीदिया अस्पताल जैसे बड़े शासकीय चिकित्सा संस्थान में इस तरह की ठगी सामने आने के बाद मरीजों की गोपनीय जानकारी की सुरक्षा और अस्पताल व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
BHOPAL NEWS : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली गुल, जरूरी काम से पहले देख लें पूरा शेड्यूल…!
पुलिस की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अस्पताल या डॉक्टर के नाम पर आने वाले किसी भी फोन कॉल पर तुरंत भरोसा न करें। इलाज से संबंधित किसी भी भुगतान से पहले संबंधित विभाग या डॉक्टर से प्रत्यक्ष पुष्टि अवश्य करें।
