MP Lakes News : मध्यप्रदेश की झीलों में जलपक्षियों की बढ़ती संख्या, मोहरी तालाब नंबर वन

हाइलाइट्स 

  • जबलपुर का मोहरी तालाब जलपक्षियों की संख्या और प्रजातियों में प्रदेश में पहले स्थान पर

  • भोपाल के भोज वेटलैंड में कुल 2430 जलपक्षी दर्ज

  • विशालखेड़ी क्षेत्र में 129 अलग-अलग प्रजातियों की मौजूदगी

  • विदेशी और प्रवासी जलपक्षियों से झीलों और वेटलैंड्स की सेहत साबित

MP Lakes News : मध्यप्रदेश। झीलों की सेहत का असली पैमाना जलपक्षी होते हैं। जब पक्षी लौटते हैं, तो समझिए पानी और पर्यावरण दोनों सुरक्षित हैं। हालिया जलपक्षी गणना ने यही तस्वीर मध्यप्रदेश में साफ कर दी है।

मध्य प्रदेश में शीतलहर को लेकर जारी हुआ अलर्ट, हार्ट और सांस की बीमारी वाले  मरीजों को सबसे ज्यादा खतरा

BHOPAL NEWS : भोपाल नगर निगम में 39 दिनों में 8 हजार शिकायतें

भोपाल और जबलपुर में जलपक्षियों की अच्छी मौजूदगी

मध्यप्रदेश में हुई जलपक्षी गणना (Water Bird Census) के नतीजों ने राज्य की झीलों और वेटलैंड्स की जैव विविधता को एक बार फिर उजागर किया है। इस गणना में जबलपुर का मोहरी तालाब जलपक्षियों की संख्या और प्रजातियों के आधार पर प्रदेश में पहले स्थान पर रहा, जबकि भोपाल का भोज वेटलैंड दूसरे नंबर पर दर्ज किया गया।

आंकड़ों के मुताबिक, भोपाल के भोज वेटलैंड क्षेत्र में कुल 2430 जलपक्षी पाए गए। वहीं, भोज वेटलैंड के विशालखेड़ी क्षेत्र में 129 अलग-अलग प्रजातियों के पक्षी दर्ज किए गए, जिसे विशेषज्ञ बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।

Jodhpur Jhal Is Developing As A Bird Sanctuary - Agra News - जोधपुर  झाल:प्रकृति की गोद में पक्षियों की अठखेलियों का बनेगा नया ठिकाना, विकसित  हुआ ईको-सिस्टम

MP Board Exams 2026 News : भोपाल में बोर्ड परीक्षाओं पर कड़ी नजर, CCTV और ड्रोन से निगरानी

विदेशी और प्रवासी जलपक्षियों की मजबूत मौजूदगी

गणना के दौरान बड़ी संख्या में विदेशी और प्रवासी जलपक्षी भी देखे गए। इनमें इंडियन स्पॉट-बिल्ड डक, यूरेशियन शॉवेलर, कॉमन कूट, रेड-क्रेस्टेड पोचार्ड, नॉर्दर्न पिंटेल, ग्रे लैग गूज और ब्राउन-हेडेड गल प्रमुख रूप से शामिल रहे। साइबेरिया और यूरोप से आने वाले इन पक्षियों की मौजूदगी यह दर्शाती है कि प्रदेश के कई जलाशयों में अभी भी अनुकूल वातावरण बना हुआ है।

प्रदेश के प्रमुख जलाशयों की स्थिति

जलपक्षी प्रजातियों की संख्या के आधार पर प्रमुख जलाशयों की स्थिति इस प्रकार है:

  • मोहरी तालाब, जबलपुर – 139 प्रजातियां

  • भोज वेटलैंड, विशालखेड़ी (भोपाल) – 129

  • दाहोद जलाशय – 119

  • कलियासोत, भोपाल – 118

  • हलाली बांध – 116

  • रानी तालाब – 113

  • सिरपुर झील, इंदौर – 103

विशेषज्ञों का मानना है कि जलपक्षियों की यह संख्या दर्शाती है कि इन जलाशयों में पानी की गुणवत्ता और पारिस्थितिकी संतुलित बनी हुई है।

CRIME NEWS : गुरुद्वारे के बाहर सरेआम चली गोलियां, AAP नेता लक्की ओबेरॉय की मौत

संरक्षण के लिए सकारात्मक संकेत

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष पहली बार सभी वन वृत्त और वन मंडलों को जलपक्षी गणना में शामिल किया गया, जिससे आंकड़ों की सटीकता बढ़ी है। जलपक्षियों की बढ़ती संख्या यह संकेत देती है कि कई जल स्रोतों में स्वच्छ पानी और संतुलित पारिस्थितिकी बनी हुई है। यह डेटा भविष्य की संरक्षण योजनाओं और शहरी जल प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

BHOPAL CRIME NEWS : इलाज या धोखा? हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर बनकर ठगी की खौफनाक कहानी

मुख्य बिंदु 👇

  • डॉक्टर बनकर ठग ने मरीजों के परिजनों को फोन कर इलाज के नाम पर पैसे ठगे

  • बेहतर इलाज और सुरक्षित ऑपरेशन का झांसा देकर QR कोड से कराए ऑनलाइन ट्रांसफर

  • पुलिस ने आरोपी जितेंद्र खाकरे को इंदौर से गिरफ्तार किया

BHOPAL CRIME NEWS : भोपाल। हमीदिया अस्पताल
सरकारी अस्पताल, जहां लोग अपना इलाज पुरे भरोसे के साथ करवाते हैं, वहीं भरोसे को निशाना बनाकर की गई ठगी का एक गंभीर मामला देखने  मिला है। मध्यप्रदेश के भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से डॉक्टर बनकर फोन पर ऑनलाइन ठगी किए जाने की घटना सामने आई है।

CRIME NEWS : गुरुद्वारे के बाहर सरेआम चली गोलियां, AAP नेता लक्की ओबेरॉय की मौत

मरीजों के परिजनों से हजारों की ऑनलाइन ठगी का खुलासा

प्राप्त जानकारी में पता चला है की, शातिर ठग ने खुद को अस्पताल का डॉक्टर बताकर मरीजों के परिजनों को फोन किया फिर इलाज से जुड़ी गंभीर स्थिति का हवाला देकर तत्काल पैसों की मांग की। डर और असमंजस की स्थिति में कई परिजनों ने बिनासा बात की पुष्टि किए ही ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर दिए

हमीदिया अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा - chaos at hamidia hospital over death of a patient relatives chased and beat up doctors -

MP CHILD RAPE : “स्कूल गई बच्ची जंगल में बेसुध पाई गई, “मासूम की डगर बदली डरावनी कहानी में….

इलाज के नाम पर रची गई ठगी की साजिश

पुलिस जांच में यह सामने आया है कि आरोपी ने मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर इलाज और सुरक्षित ऑपरेशन का झांसा दिया था। कुछ मामलों में तो फोन पर यह भी बोलै गए था की मरीज की हालत गंभीर है और तुरंत राशि नहीं भेजने पर इलाज में दिक्कत हो सकती है

Hamidia Hospital Fraud | Fake Doctor Dupes Patients in Bhopal

Jabalpur High Court News : नगर निगम कमिश्नर IAS संस्कृति जैन को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत

इस बीच आरोपी ने परिजनों को QR कोड भेजकर पैसे ट्रांसफर करवाए। अब तक सामने आए मामलों में करीब 10 मरीजों के परिजनों से हजारों रुपये की ठगी की गई है।

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेंद्र खाकरे को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसे मरीजों की जानकारी कैसे मिली और क्या इस ठगी में कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क भी शामिल है।

Bhopal Hamidia Hospital Kolkata Doctor Case Protest | GMC AIIMS

MP NEWS : रोमांचक नजारा…. बीच सड़क पर आराम करता दिखा जंगल का राजा…

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हमीदिया अस्पताल जैसे बड़े शासकीय चिकित्सा संस्थान में इस तरह की ठगी सामने आने के बाद मरीजों की गोपनीय जानकारी की सुरक्षा और अस्पताल व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

BHOPAL NEWS : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली गुल, जरूरी काम से पहले देख लें पूरा शेड्यूल…!

पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अस्पताल या डॉक्टर के नाम पर आने वाले किसी भी फोन कॉल पर तुरंत भरोसा न करें। इलाज से संबंधित किसी भी भुगतान से पहले संबंधित विभाग या डॉक्टर से प्रत्यक्ष पुष्टि अवश्य करें।

पढ़ें देखें प्रोफाइल