NCRB 2024 रिपोर्ट: महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के खिलाफ अपराध में मध्य प्रदेश की स्थिति चिंताजनक

NCRB 2024 रिपोर्ट:- Madhya Pradesh में बढ़ते अपराध के आंकड़ों ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। NCRB 2024 की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर वर्गों के खिलाफ अपराध के मामलों में प्रदेश की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। रिपोर्ट में सामने आए आंकड़े सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक दावों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- देवास में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 4 लोगों की मौत; कई मजदूर घायल

महिलाओं के खिलाफ अपराध में फिर टॉप-5 में मध्य प्रदेश

NCRB रिपोर्ट के अनुसार साल 2024 में मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 13 हजार 396 मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही प्रदेश देश के टॉप-5 राज्यों में शामिल हो गया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि लगातार चौथे साल महिला अपराध के मामलों में मध्य प्रदेश की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रदेश में दुष्कर्म, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा और उत्पीड़न जैसे मामलों में लगातार बढ़ोतरी चिंता का विषय बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:- Cannes Film Festival 2026 में आलिया भट्ट का ड्रीमी लुक वायरल, एलिगेंट अंदाज ने जीता फैंस का दिल

महिला अपराध 2024

  • कुल मामले: 13,396
  • देश में स्थान: टॉप-5
  • लगातार चौथे साल गंभीर स्थितिट

ये भी पढ़ें:- 79वें कांस फिल्म फेस्टिवल में छाईं उर्वशी रौतेला, फेयरी लुक ने लूटी महफिल

बुजुर्गों के खिलाफ अपराध में देश में नंबर-1

रिपोर्ट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाले आंकड़े बुजुर्गों के खिलाफ अपराध को लेकर सामने आए हैं। मध्य प्रदेश में बुजुर्गों के खिलाफ 5 हजार 875 मामले दर्ज किए गए, जिसके साथ प्रदेश पूरे देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है।

इन मामलों में मारपीट, संपत्ति विवाद, मानसिक प्रताड़ना और आर्थिक शोषण जैसे अपराध शामिल हैं। जिस उम्र में सुरक्षा और सम्मान की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, उसी उम्र में बुजुर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

बुजुर्गों पर अपराध

  • कुल मामले: 5,875
  • देश में रैंक: नंबर-1
  • प्रमुख अपराध: प्रताड़ना, संपत्ति विवाद, आर्थिक शोषण

बच्चों के खिलाफ अपराध में देश में दूसरे नंबर पर प्रदेश

बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी तस्वीर बेहद डराने वाली है। NCRB रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश में बच्चों के खिलाफ अपराध के 21 हजार 908 मामले दर्ज हुए हैं। इस आंकड़े के साथ महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश देश में दूसरे नंबर पर है।

बाल शोषण, अपहरण, POCSO एक्ट से जुड़े मामले और हिंसा की घटनाओं ने बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बच्चों के खिलाफ अपराध

  • कुल मामले: 21,908
  • देश में स्थान: नंबर-2
  • शामिल अपराध: अपहरण, POCSO, हिंसा

साइबर अपराध में भी तेजी से बढ़ोतरी

डिजिटल दौर में साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 1081 नए साइबर क्राइम केस दर्ज किए गए हैं। इनमें ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग और साइबर पोर्नोग्राफी जैसे मामले शामिल हैं।

हालांकि पुलिस की चार्जशीट दर 86 प्रतिशत से अधिक बताई जा रही है, लेकिन सजा दर 50 प्रतिशत से कम होना कानून व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े करता है।

साइबर क्राइम 2024

  • नए केस: 1081
  • चार्जशीट दर: 86%+
  • सजा दर: 50% से कम

NCRB रिपोर्ट पर तेज हुई सियासत

NCRB रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति भी गर्मा गई है। विपक्ष सरकार पर अपराध रोकने में विफल रहने का आरोप लगा रहा है, जबकि सरकार लगातार कार्रवाई और निगरानी बढ़ाने के दावे कर रही है।

हालांकि सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या मध्य प्रदेश महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर वर्गों के लिए सुरक्षित राज्य बन पाएगा?

आंकड़े बता रहे जमीनी हकीकत

NCRB की रिपोर्ट ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि अपराध के आंकड़े सिर्फ नंबर नहीं होते, बल्कि वे समाज की वास्तविक स्थिति को सामने लाते हैं। मध्य प्रदेश के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती कानून व्यवस्था के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

देवास में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 4 लोगों की मौत; कई मजदूर घायल

Dewas जिले के टोंककला इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक पटाखा और बारूद फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जबकि आसपास के घरों में कंपन महसूस किया गया।

फैक्ट्री में मौजूद थे 20 से ज्यादा मजदूर

जानकारी के मुताबिक घटना के समय फैक्ट्री के अंदर 20 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। शुरुआती आशंका में कई लोगों के मलबे में फंसे होने की बात कही गई थी। प्रशासन ने अब तक कम से कम 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- Cannes Film Festival 2026 में आलिया भट्ट का ड्रीमी लुक वायरल, एलिगेंट अंदाज ने जीता फैंस का दिल

विस्फोट के बाद लगी भीषण आग

धमाके के तुरंत बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे हालात और ज्यादा गंभीर हो गए। आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें:- 79वें कांस फिल्म फेस्टिवल में छाईं उर्वशी रौतेला, फेयरी लुक ने लूटी महफिल

सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका

फिलहाल हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन शुरुआती जांच में सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

भीषण विस्फोट के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल के आसपास जमा हो गए। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है।

Cannes Film Festival 2026 में आलिया भट्ट का ड्रीमी लुक वायरल, एलिगेंट अंदाज ने जीता फैंस का दिल

Cannes Film Festival 2026:- बॉलीवुड एक्ट्रेस Alia Bhatt ने Cannes Film Festival में अपने शानदार फैशन सेंस और एलिगेंट लुक से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कान 2026 के रेड कार्पेट पर आलिया का ग्लैमरस अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें:- 79वें कांस फिल्म फेस्टिवल में छाईं उर्वशी रौतेला, फेयरी लुक ने लूटी महफिल

मिंट ग्रीन गाउन में दिखीं बेहद खूबसूरत

कान फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट ने मिंट ग्रीन कलर का ड्रीमी गाउन पहना, जिसमें उनका लुक बेहद क्लासी और एलिगेंट नजर आया। मिनिमल मेकअप और सॉफ्ट हेयरस्टाइल के साथ आलिया ने अपने फैशन स्टेटमेंट को बेहद खास बना दिया।

उनका यह ग्लैमरस अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:-  NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, अब 22 लाख छात्रों का क्या होगा?

पीच ऑफ-शोल्डर ड्रेस में भी बिखेरा जलवा

मिंट ग्रीन गाउन के अलावा आलिया ने पीच कलर की ऑफ-शोल्डर ड्रेस में भी अपनी खूबसूरती का जादू चलाया। इस लुक में उनका स्टाइल बेहद मॉडर्न और ग्रेसफुल दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें:-  TIME-100 List 2026: दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी, तीन भारतीय शामिल

आलिया की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। फैंस उनके फैशन और स्टाइल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छाया आलिया का फैशन स्टेटमेंट

कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में आलिया भट्ट का यह लुक इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। कई यूजर्स ने उन्हें “रेड कार्पेट क्वीन” और “ग्लोबल फैशन आइकन” तक बताया।

आलिया भट्ट का यह एलिगेंट और ड्रीमी अंदाज एक बार फिर साबित करता है कि वह बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में शामिल हैं।

79वें कांस फिल्म फेस्टिवल में छाईं उर्वशी रौतेला, फेयरी लुक ने लूटी महफिल

79th cannes film festival:- 79वें Cannes Film Festival में बॉलीवुड एक्ट्रेस Urvashi Rautela ने एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया। इवेंट के पहले ही दिन उर्वशी बेहद शानदार और यूनिक लुक में नजर आईं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

ये भी पढ़ें:- NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, अब 22 लाख छात्रों का क्या होगा?

फेयरी इंस्पायर्ड लुक में दिखीं उर्वशी

कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर उर्वशी रौतेला का लुक पूरी तरह फेयरी यानी परी से इंस्पायर्ड था। उन्होंने सिल्वर कलर का बॉडी फिटेड गाउन पहना था, जो उनके स्टाइल को बेहद एलिगेंट और ग्लैमरस बना रहा था।

एक्ट्रेस ने अपनी ड्रेस से मैचिंग ज्वेलरी कैरी की थी। इसके साथ ही उनके हाथ में एक यूनिक डिजाइन का पर्स भी नजर आया, जिसने उनके पूरे लुक को और खास बना दिया।

ये भी पढ़ें:- TIME-100 List 2026: दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी, तीन भारतीय शामिल

क्राउन स्टाइल हेयर एक्सेसरीज बनी आकर्षण का केंद्र

उर्वशी के इस लुक की सबसे खास बात उनकी हेयर एक्सेसरीज रही। उन्होंने क्राउन स्टाइल ज्वेलरी के साथ अपने हेयरस्टाइल को रॉयल टच दिया। वहीं सिल्वर टोन आईमेकअप ने उनके फेयरी लुक को और भी आकर्षक बना दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

कांस फिल्म फेस्टिवल से सामने आई उर्वशी रौतेला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस उनके इस ग्लैमरस और डिफरेंट अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें “रेड कार्पेट क्वीन” तक बता दिया।

उर्वशी रौतेला अक्सर अपने यूनिक फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में रहती हैं। कांस फिल्म फेस्टिवल में इस बार भी उन्होंने अपने लुक से साबित कर दिया कि वह ग्लोबल फैशन इवेंट्स में अलग पहचान बनाना अच्छी तरह जानती हैं।

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, अब 22 लाख छात्रों का क्या होगा?

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द:- देशभर में आयोजित हुई NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पेपर लीक मामले के बाद परीक्षा को रद्द किए जाने की खबर सामने आई है। इस मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई हैबताया जा रहा है कि 3 मई को आयोजित इस परीक्षा में करीब 22 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। जांच एजेंसियों को पेपर लीक से जुड़े अहम सबूत मिले हैं, जिसके बाद परीक्षा को दोबारा आयोजित करने का फैसला लिया गया है।

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द 
NEET UG 2026 परीक्षा रद्द

SOG को मिला प्रश्नों का सेट

सूत्रों के मुताबिक, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) को 400 से अधिक प्रश्नों का एक सेट मिला था। इसके बाद मामला गंभीर माना गया और NTA ने पूरी जानकारी केंद्रीय एजेंसियों को भेज दी।

NTA ने कहा है कि वह जांच में CBI को हर संभव सहयोग करेगा।

छात्रों को नहीं करना होगा नया आवेदन

NTA की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों को नया आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी।

  • पुराना रजिस्ट्रेशन मान्य रहेगा
  • परीक्षा केंद्र के विकल्प भी वही रहेंगे
  • छात्रों से कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा
  • पहले जमा किया गया शुल्क वापस करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी

जल्द घोषित होगी नई परीक्षा तारीख

NTA ने कहा है कि NEET UG 2026 परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी और इसकी नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

इस फैसले के बाद देशभर के लाखों छात्र और अभिभावक नई परीक्षा तारीख का इंतजार कर रहे हैं।

पढ़ें देखें प्रोफाइल