NCRB 2024 रिपोर्ट: महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के खिलाफ अपराध में मध्य प्रदेश की स्थिति चिंताजनक

NCRB 2024 रिपोर्ट:- Madhya Pradesh में बढ़ते अपराध के आंकड़ों ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। NCRB 2024 की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर वर्गों के खिलाफ अपराध के मामलों में प्रदेश की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। रिपोर्ट में सामने आए आंकड़े सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक दावों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- देवास में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 4 लोगों की मौत; कई मजदूर घायल

महिलाओं के खिलाफ अपराध में फिर टॉप-5 में मध्य प्रदेश

NCRB रिपोर्ट के अनुसार साल 2024 में मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 13 हजार 396 मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही प्रदेश देश के टॉप-5 राज्यों में शामिल हो गया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि लगातार चौथे साल महिला अपराध के मामलों में मध्य प्रदेश की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रदेश में दुष्कर्म, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा और उत्पीड़न जैसे मामलों में लगातार बढ़ोतरी चिंता का विषय बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:- Cannes Film Festival 2026 में आलिया भट्ट का ड्रीमी लुक वायरल, एलिगेंट अंदाज ने जीता फैंस का दिल

महिला अपराध 2024

  • कुल मामले: 13,396
  • देश में स्थान: टॉप-5
  • लगातार चौथे साल गंभीर स्थितिट

ये भी पढ़ें:- 79वें कांस फिल्म फेस्टिवल में छाईं उर्वशी रौतेला, फेयरी लुक ने लूटी महफिल

बुजुर्गों के खिलाफ अपराध में देश में नंबर-1

रिपोर्ट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाले आंकड़े बुजुर्गों के खिलाफ अपराध को लेकर सामने आए हैं। मध्य प्रदेश में बुजुर्गों के खिलाफ 5 हजार 875 मामले दर्ज किए गए, जिसके साथ प्रदेश पूरे देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है।

इन मामलों में मारपीट, संपत्ति विवाद, मानसिक प्रताड़ना और आर्थिक शोषण जैसे अपराध शामिल हैं। जिस उम्र में सुरक्षा और सम्मान की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, उसी उम्र में बुजुर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

बुजुर्गों पर अपराध

  • कुल मामले: 5,875
  • देश में रैंक: नंबर-1
  • प्रमुख अपराध: प्रताड़ना, संपत्ति विवाद, आर्थिक शोषण

बच्चों के खिलाफ अपराध में देश में दूसरे नंबर पर प्रदेश

बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी तस्वीर बेहद डराने वाली है। NCRB रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश में बच्चों के खिलाफ अपराध के 21 हजार 908 मामले दर्ज हुए हैं। इस आंकड़े के साथ महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश देश में दूसरे नंबर पर है।

बाल शोषण, अपहरण, POCSO एक्ट से जुड़े मामले और हिंसा की घटनाओं ने बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बच्चों के खिलाफ अपराध

  • कुल मामले: 21,908
  • देश में स्थान: नंबर-2
  • शामिल अपराध: अपहरण, POCSO, हिंसा

साइबर अपराध में भी तेजी से बढ़ोतरी

डिजिटल दौर में साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 1081 नए साइबर क्राइम केस दर्ज किए गए हैं। इनमें ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग और साइबर पोर्नोग्राफी जैसे मामले शामिल हैं।

हालांकि पुलिस की चार्जशीट दर 86 प्रतिशत से अधिक बताई जा रही है, लेकिन सजा दर 50 प्रतिशत से कम होना कानून व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े करता है।

साइबर क्राइम 2024

  • नए केस: 1081
  • चार्जशीट दर: 86%+
  • सजा दर: 50% से कम

NCRB रिपोर्ट पर तेज हुई सियासत

NCRB रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति भी गर्मा गई है। विपक्ष सरकार पर अपराध रोकने में विफल रहने का आरोप लगा रहा है, जबकि सरकार लगातार कार्रवाई और निगरानी बढ़ाने के दावे कर रही है।

हालांकि सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या मध्य प्रदेश महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर वर्गों के लिए सुरक्षित राज्य बन पाएगा?

आंकड़े बता रहे जमीनी हकीकत

NCRB की रिपोर्ट ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि अपराध के आंकड़े सिर्फ नंबर नहीं होते, बल्कि वे समाज की वास्तविक स्थिति को सामने लाते हैं। मध्य प्रदेश के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती कानून व्यवस्था के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Couple death case : श्योपुर में पेड़ से लटके मिले शव, घर से भागे प्रेमी जोड़े ने जंगल में की आत्महत्या

Couple death case : श्योपुर | मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां घर से भागे एक प्रेमी जोड़े के शव जंगल में पेड़ से लटके हुए मिले। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जंगल में मिला दोनों का शव

यह मामला अगरा जंगल का बताया जा रहा है, जहां दोनों के शव एक ही पेड़ से लटके हुए मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाया।

Gas Cylinder Distribution : भोपाल में कमर्शियल सिलेंडर को लेकर नई व्यवस्था, शादी वाले घरों को मिलेगा सिलेंडर

एक दिन पहले घर से हुए थे फरार

जानकारी के अनुसार, प्रेमी युगल एक दिन पहले अपने-अपने घरों से लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

तकनीकी आधार पर मिला सुराग

पुलिस ने तकनीकी सहायता से दोनों की लोकेशन ट्रेस की। इसी आधार पर पुलिस और परिजन जंगल तक पहुंचे, जहां दोनों के शव बरामद हुए।

MP Board Result 2026 : एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026, बेटियों का दबदबा, 16 साल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, असफल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला बरगवां थाना क्षेत्र का है और आगे की कार्रवाई जारी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Bhopal News: अवैध कॉलोनियों पर सरकार सख्त, नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी

Bhopal news: मध्य प्रदेश सरकार ने अवैध कॉलोनियों पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है। प्रदेशभर में तेजी से फैल रही अनियमित कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए सरकार अब नियमों में व्यापक बदलाव करने जा रही है। इसके साथ ही आम लोगों को राहत और पारदर्शिता देने पर भी जोर दिया जा रहा है।

ये भी पढ़े:- पाकिस्तान में ‘नाइट लॉकडाउन’: रात 8 बजे तक घर पहुंचने का आदेश, महंगाई से परेशान जनता में गुस्सा

हाईराइज बिल्डिंग नियमों में संशोधन

सरकार हाईराइज (बहुमंजिला) इमारतों के नियमों में संशोधन करने की तैयारी में है। नए नियमों के तहत सुरक्षा, पार्किंग, और बुनियादी सुविधाओं को लेकर सख्ती बढ़ाई जाएगी, ताकि अव्यवस्थित निर्माण पर रोक लग सके।

ये भी पढ़ें:- मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों, छात्रों और युवाओं को बड़ा तोहफा

शहर और गांव में एक जैसे नियम

अब कॉलोनी विकास के लिए शहर और गांव दोनों में समान नियम लागू करने की योजना है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी अनियोजित कॉलोनियों पर नियंत्रण लगेगा और विकास कार्यों में एकरूपता आएगी।

  1. ये भी पढ़ें:- Bhilai Steel Plant के पावर प्लांट-2 में भीषण आग, कई कर्मचारी घायल

भू-विकास नियमों में बड़े बदलाव

प्रदेश में भू-विकास (लैंड डेवलपमेंट) से जुड़े नियमों में बदलाव की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। नए नियमों के जरिए प्लॉटिंग, सड़क, ड्रेनेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं को अनिवार्य किया जाएगा।

अवैध कॉलोनी काटने वालों पर सख्ती

सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि अवैध कॉलोनियां काटने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना, लाइसेंस रद्द करने और कानूनी कार्रवाई जैसे कदम शामिल हो सकते हैं।

आम लोगों को मिलेगी राहत

नए नियमों के लागू होने से आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। स्पष्ट नियमों के चलते प्लॉट खरीदने वाले लोगों को धोखाधड़ी से बचाव मिलेगा और वैध कॉलोनियों की पहचान आसान होगी।

पारदर्शिता और व्यवस्था पर फोकस

सरकार का मुख्य उद्देश्य कॉलोनी विकास में पारदर्शिता लाना और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है। आने वाले समय में इन नियमों के लागू होने से शहरी और ग्रामीण विकास अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बनने की उम्मीद है।

लाडली बहना योजना को लेकर अफवाह फैली, कलेक्टर ऑफिस में उमड़ी महिलाओं की भीड़

कटनी में लाडली बहना योजना को लेकर फैली अफवाहों ने प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अज्ञात लोगों द्वारा यह भ्रम फैलाया गया कि योजना के फॉर्म दोबारा भरे जा रहे हैं, जिसके बाद सैकड़ों महिलाएं रोज़ाना कलेक्टर कार्यालय पहुंच रही हैं। हालात ऐसे बन गए कि कलेक्टर ऑफिस में रोज़ महिलाओं की भारी भीड़ जुटने लगी।

प्रशासनिक अधिकारियों ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की कि फिलहाल योजना का न तो पोर्टल खुला है और न ही ऑफलाइन फॉर्म भरने के आदेश हैं, लेकिन महिलाएं यह बात मानने को तैयार नहीं हुईं। मजबूरी में प्रशासन को महिलाओं के आवेदन जमा करने पड़े। बीते कुछ दिनों में 5000 से अधिक फॉर्म कलेक्टर कार्यालय में जमा हो चुके हैं।

एक सप्ताह पहले कलेक्टर कार्यालय के बाहर कुछ संगठनों ने प्रदर्शन कर लाडली बहना योजना से वंचित महिलाओं को लाभ देने और ₹3000 मासिक सहायता की मांग उठाई थी। इसी बीच अफवाह फैली कि नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बाद नगर निगम क्षेत्र और आसपास के गांवों से महिलाएं फॉर्म लेकर कलेक्टर ऑफिस पहुंचने लगीं, जिससे प्रशासनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ।

अब प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि जमा हुए हजारों फॉर्म आखिर भेजे कहां जाएं। वहीं, इस अफवाह का फायदा उठाकर फोटो कॉपी और फॉर्म संचालक मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। एक पेज का फॉर्म 10 से 20 रुपये में बेचा जा रहा है, जिसमें समग्र आईडी और आधार कार्ड की फोटो भी लगवाई जा रही है। लगातार बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था ने प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है।

शंकराचार्य होने के सबूत मांगने पर भड़की उमा भारती , प्रशासन पर लगाए मर्यादा तोड़ने का आरोप 

प्रयागराज के माघ मेले में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और यूपी सरकार व प्रशासन के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है । शंकराचार्य होने के प्रमाण मागे जाने को लेकर प्रशासन के खिलाफ आलोचना हो रही है। इसी बीच मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता साध्वी उमा भारती भी खुलकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में सामने आई हैं।

Uma Bharti gets angry when asked for proof of being Shankaracharya
Uma Bharti gets angry when asked for proof of being Shankaracharya

उमा भारती ने प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शंकराचार्य होने के सबूत मांगे जाने को पूरी तरह अनुचित और मर्यादाहीन आचरण बताया है उन्होंने कहा कि किसी प्रशासनिक अधिकारी को यह अधिकार नहीं है कि वह शंकराचार्य जैसे धार्मिक पद पर आसीन व्यक्ति से प्रमाण मांगे। उनके अनुसार यह अधिकार केवल अन्य शंकराचार्यों और विद्वत परिषद को ही है उन्होंने उम्मीद जताई कि इस विवाद का समाधान सम्मानजनक तरीके से निकलेगा

 

पूर्व सीएम उमा भारती ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एम्स पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने साफ कहा कि धार्मिक परंपराओं और संस्थाओं की एक तय मर्यादा होती है, जिसे लांघना किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है। उमा भारती के बयान के बाद यह मामला और गरमा गया है और सरकार व प्रशासन पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है

मऊगंज में स्कूल वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, सुरक्षा में लापरवाही पर सख्त चेतावनी

मऊगंज | जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। इसी कड़ी में एसडीओपी सचि पाठक एवं यातायात प्रभारी नरेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्कूल बसों एवं अन्य शैक्षणिक वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया।

Police crack down on school vehicles in Mauganj
Police crack down on school vehicles in Mauganj

अभियान के दौरान जिले में संचालित स्कूल बसों और शैक्षणिक वाहनों की फिटनेस, दस्तावेज, सुरक्षा उपकरण, चालक की योग्यता एवं नियमों के पालन की बारीकी से जांच की गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया।

Police crack down on school vehicles in Mauganj
Police crack down on school vehicles in Mauganj

जांच के दौरान एसडीओपी सचि पाठक ने स्कूल बसों में सवार छोटे बच्चों से संवाद किया और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें चॉकलेट भी वितरित की। पुलिस टीम ने यह सुनिश्चित किया कि वाहन बच्चों की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का पालन कर रहे हैं या नहीं।
जिन वाहनों में कमियां पाई गईं, उनके चालकों एवं संचालकों को कड़ी समझाइश दी गई और भविष्य में नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आगे और भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।

हनुमना आरटीओ चेकपोस्ट पर अवैध वसूली का एक और वीडियो वायरल

हनुमना, मऊगंज | मऊगंज जिले के हनुमना क्षेत्र में स्थित मध्य प्रदेश–उत्तर प्रदेश बॉर्डर के आरटीओ चेकपोस्ट से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर चेकपोस्ट पर मौजूद तीन लोग एक ट्रक चालक से जबरन अवैध वसूली करते, उसे धमकाते और उसकी गाड़ी में जबरन घुसने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक यह वीडियो दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है और यूपी–एमपी बॉर्डर स्थित हनुमना आरटीओ चेकपोस्ट का है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक ट्रक को रोककर उससे अवैध रूप से पैसे मांगे जा रहे हैं। जब ट्रक चालक पैसे देने से इनकार करता है, तो उसे गंभीर धमकियां दी जाती हैं।

“मारना है तो मारो” — चालक का वीडियो में बयान

वीडियो में ट्रक चालक यह कहते हुए सुनाई देता है, “तुम मुझे बाहरी समझ रहे हो, इसलिए धमका रहे हो। मारना है तो मारो।” इसके जवाब में चेकपोस्ट पर मौजूद लोग उसे “20 लाठी मारने” की धमकी देते हैं। इसके बाद दो लोग ट्रक की केबिन में चढ़ने की कोशिश करते हैं, हालांकि चालक गेट नहीं खोलता।

वीडियो बनता देख बदला आरोप

चालक लगातार यह भी कहता नजर आता है कि बॉर्डर बंद है और वह ट्रक आगे नहीं बढ़ाएगा। इसी दौरान जब एक व्यक्ति यह देखता है कि पूरी घटना का वीडियो बनाया जा रहा है, तो वह कथित तौर पर चालक पर झूठा आरोप लगाता है कि उसकी गाड़ी से टक्कर मारी गई है।

जबरन ट्रक की चाबी निकालने का आरोप

वीडियो में यह भी दिखता है कि एक व्यक्ति ट्रक की खिड़की से हाथ डालकर जबरन चाबी निकाल लेता है। बताया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहे लोग आरटीओ से जुड़े दलाल हैं, जो चेकपोस्ट पर अवैध वसूली में सक्रिय रहते हैं।

इस मामले के सामने आने के बाद आरटीओ चेकपोस्ट की कार्यप्रणाली और अवैध वसूली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब यह देखना अहम होगा कि प्रशासन इस वायरल वीडियो को लेकर सख्त कार्रवाई करता है या फिर मामला केवल औपचारिक जांच तक सीमित रह जाता है।

पन्ना जिले के अमानगंज में चोरों का कहर, एक रात में 8 दुकानों के ताले टूटे, लाखों की चोरी- 3 दिन पहले भी हुई थी चोरी

अमानगंज (पन्ना)।
पन्ना जिले के अमानगंज कस्बे में सोमवार रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। नई और पुरानी बस स्टैंड क्षेत्र में सक्रिय शातिर चोर गिरोह ने एक ही रात में 8 दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस वारदात से पूरा कस्बा दहशत में है।

Thieves wreak havoc in Amanganj of Panna district
Thieves wreak havoc in Amanganj of Panna district

चोरों ने हीरा मोबाइल, भावी जी जनरल स्टोर, लकी कंप्यूटर सहित कुल आठ व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पूरी घटना दुकानों में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें संदिग्ध युवक बेखौफ होकर शटर और ताले तोड़ते हुए साफ नजर आ रहे हैं।

Thieves wreak havoc in Amanganj of Panna district
Thieves wreak havoc in Amanganj of Panna district
Amanganj of Panna district
Amanganj of Panna district

स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि अमानगंज थाना प्रभारी की लापरवाही और नियमित रात्रि गश्त न होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। व्यापारियों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद रात में पुलिस गश्त नहीं कराई जाती, जिससे अपराधियों को खुला मौका मिल रहा है।

इस वारदात को लेकर कस्बे के व्यापारियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि चोर गिरोह ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू करने की बात कही है।

Amanganj of Panna district
Amanganj of Panna distri

बता दे की 3 दिन पहले ही पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र के नयागांव मौहार में अज्ञात चोरों ने एक चरवाहे के बाड़े से 15 बकरी और बकरे चुरा लिए थे। इस घटना से पीड़ित परिवार को लगभग 80 हजार रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है

महाकाल के दरबार पहुंचे भारतीय क्रिकेटर नीतीश कुमार रेड्डी, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

आज बाबा महाकाल के दरबार सुबह भारतीय क्रिकेटर नीतीश कुमार रेड्डी पहुँचे। । उन्होंने बाबा महाकाल की अद्भुत और अद्वितीय भस्म आरती के दर्शन किए, जहाँ बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप का का दर्शन कर वे भक्ति में लीन हो गए। क्रिकेटर नीतीश कुमार रेड्डी भस्म आरती के दौरान कभी तालियां बजाते हुए तो कभी जय श्री महाकाल का उद्घोष करते हैं हुए नजर आए। भस्म आरती के उपरांत उन्होंने चाँदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक किया। इसके बाद नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी मांगी ।

Indian cricketer Nitish Kumar Reddy
Indian cricketer Nitish Kumar Reddy
Indian cricketer Nitish Kumar Reddy
Indian cricketer Nitish Kumar Reddy
पढ़ें देखें प्रोफाइल