Bhopal Loot Case : भोपाल में बेखौफ बदमाश, पुलिसकर्मी के घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर हमला, जेवरात लूटे

Bhopal Loot Case : भोपाल।  भोपाल के करोंद इलाके में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक आरोपी ने पुलिसकर्मी के घर में घुसकर उनकी मां के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने महिला के सिर पर पत्थर और हवन में इस्तेमाल होने वाले ब्लॉक से कई वार किए। महिला के बेसुध होने के बाद उसके कान से सोने की बाली नोच ली और गले से चेन लूटकर फरार हो गया।

मध्य प्रदेश बीजेपी में ‘टाइमलाइन सिस्टम’ लागू: अब नेताओं की नहीं, संगठन की घड़ी चलेगी

घटना के समय महिला शैल कुमारी मिश्रा घर में अकेली थीं। हमले में उनके सिर, कान और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें गंभीर हालत में नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित के बेटे काशीनाथ मिश्रा ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे उनकी मां घर के बाहर फूल तोड़ रही थीं, तभी आरोपी वहां पहुंचा। उसने महिला का मुंह दबाकर उन्हें घर के अंदर ले जाकर दरवाजे बंद कर दिए और पूजा कक्ष में ले जाकर हमला किया।

परिवार के अनुसार, आरोपी पास में ही मजदूरी करता है और पहले भी घर आ चुका था। कुछ समय पहले पड़ोसी के कहने पर वह घर की छत से गिट्टी उठाने आया था, तभी उसे पता चला था कि महिला अक्सर घर में अकेली रहती हैं।

TIME-100 List 2026: दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी, तीन भारतीय शामिल

पुलिस के अनुसार, महिला के पति देवेंद्र मिश्रा पुलिस विभाग में एएसआई थे, जिनका 2014 में निधन हो गया था। इसके बाद बेटे काशीनाथ को अनुकंपा नियुक्ति मिली और वह वर्तमान में एसएएफ में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ हैं। घटना के समय वे चुनाव ड्यूटी के चलते पश्चिम बंगाल में तैनात हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Gas Cylinder Distribution : भोपाल में कमर्शियल सिलेंडर को लेकर नई व्यवस्था, शादी वाले घरों को मिलेगा सिलेंडर

Gas Cylinder Distribution : भोपाल | राजधानी भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर एक नई व्यवस्था लागू की गई है, जिसका सीधा फायदा उन परिवारों को मिलेगा जिनके घर में शादी या बड़े पारिवारिक आयोजन होने वाले हैं। इस नई पहल को उपभोक्ताओं की सुविधा और गैस सिलेंडर की उपलब्धता को आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

शादी वाले घरों को मिलेगी खास सुविधा

नई व्यवस्था के तहत अब शादी वाले घरों को कमर्शियल गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए सिर्फ गैस एजेंसी में शादी का कार्ड जमा करना होगा। कार्ड सत्यापन के बाद संबंधित परिवार को सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य शादी जैसे बड़े आयोजनों में गैस की कमी या अव्यवस्था को रोकना है, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

MP Board Result 2026 : एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026, बेटियों का दबदबा, 16 साल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, असफल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

अधिकतम 2 सिलेंडर की सुविधा

जानकारी के अनुसार, शादी वाले परिवारों को अधिकतम 2 कमर्शियल सिलेंडर प्रदान किए जाएंगे। यह सुविधा खास तौर पर उन आयोजनों के लिए है जहां बड़ी संख्या में लोगों के भोजन की व्यवस्था की जाती है। इससे आयोजन के दौरान गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर होने वाली चिंता कम होगी।

डिपॉजिट और चार्ज की पूरी जानकारी

इस व्यवस्था के तहत प्रत्येक कमर्शियल सिलेंडर के लिए 2200 रुपये का डिपॉजिट निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही गैस फिलिंग के लिए 1850 रुपये का अतिरिक्त चार्ज भी देना होगा। यह पूरी प्रक्रिया गैस एजेंसी के माध्यम से ही पूरी की जाएगी और उपभोक्ताओं को निर्धारित नियमों का पालन करना होगा।

उपभोक्ताओं के लिए राहत की उम्मीद

नई व्यवस्था से शादी समारोहों में गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर आने वाली परेशानियों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि इससे समय पर सिलेंडर मिलने में आसानी होगी और व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से की जा सकेंगी।

Gwalior Crime News : ग्वालियर में सनसनी, रेस कोर्स ओवरब्रिज के पास तीन बोरियों में मिली जानवरों की हड्डियां और गौवंश का सिर, जांच में जुटी

यह कदम स्थानीय स्तर पर उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जिससे पारदर्शिता भी बढ़ेगी और शादी जैसे खास मौकों पर लोगों को राहत मिल सकेगी।

MP LPG Rate: भोपाल में 918 और इंदौर में 941 रुपए, नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा कीमत

MP LPG Rate:  मध्य प्रदेश में करीब 11 महीने बाद घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी गई है। सिलेंडर के दाम में 60 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जिससे अब प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गैस 900 रुपए से ज्यादा कीमत पर मिलेगी।

918 in Bhopal and 941 in Indore.
918 in Bhopal and 941 in Indore.

बड़े शहरों में नए रेट

  • नई कीमत लागू होने के बाद प्रदेश के प्रमुख शहरों में गैस सिलेंडर के दाम इस तरह हैं:
  • भोपाल: 918 रुपए
  • इंदौर: 941 रुपए
  • ग्वालियर: 996 रुपए
  • जबलपुर: 919 रुपए
  • उज्जैन: 972 रुपए

इनमें ग्वालियर में सबसे ज्यादा कीमत देखने को मिल रही है।

नर्मदापुरम में सबसे महंगी गैस

प्रदेश में सबसे महंगा सिलेंडर नर्मदापुरम में 1035 रुपए में मिलेगा। इसके अलावा मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, झाबुआ, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी और रतलाम में भी गैस की कीमत लगभग 1000 रुपए के करीब पहुंच गई है।

शाजापुर और सीहोर में सबसे कम कीमत

प्रदेश में शाजापुर और सीहोर ऐसे जिले हैं, जहां गैस सिलेंडर सबसे कम कीमत पर मिलेगा। यहां सिलेंडर की कीमत करीब 918.50 रुपए रहेगी। इसके अलावा सिवनी, सागर, विदिशा, दमोह, रायसेन, पन्ना, उमरिया और सीधी जैसे जिलों में भी कीमत अपेक्षाकृत कम है।

इससे पहले कब बढ़े थे दाम

इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। वहीं 8 मार्च 2024 को महिला दिवस के मौके पर केंद्र सरकार ने 100 रुपए की कटौती भी की थी।

कॉमर्शियल गैस भी हुई थी महंगी

मार्च महीने की शुरुआत में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी करीब 31 रुपए तक बढ़ाए गए थे। अब घरेलू गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने से आम लोगों की जेब पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।

गैस की सप्लाई बनाए रखने के लिए आदेश

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने देश की ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को LPG उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया है।

सरकार ने कहा है कि रिफाइनरियां प्रोपेन और ब्यूटेन का इस्तेमाल मुख्य रूप से LPG गैस बनाने में करें, ताकि उपभोक्ताओं को गैस की सप्लाई में कोई कमी न हो।

गैस सिलेंडर की कीमत कैसे तय होती है?
LPG की कीमत तेल कंपनियां हर महीने अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत और अन्य लागतों के आधार पर तय करती हैं। इसके बाद टैक्स, ट्रांसपोर्ट और डीलर कमीशन जोड़कर अंतिम कीमत तय होती है।

एसेंशियल कमोडिटी एक्ट क्या है?
सरकार ने LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश एसेंशियल कमोडिटी एक्ट 1955 के तहत दिया है। इस कानून के जरिए सरकार जरूरी वस्तुओं की सप्लाई और कीमतों को नियंत्रित करने के लिए विशेष निर्देश जारी कर सकती है।

Burhanpur Road Accident: इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 80 वर्षीय वृद्ध की मौत, दो युवक गंभीर घायल

Burhanpur Road Accident छोटी बोरगांव के पास उतावली नदी के टर्निंग पर हुआ हादसा, तेज रफ्तार और शराब के नशे में बाइक चलाने की आशंका

Indore road accident

इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर छोटी बोरगांव के पास बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में 80 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शाम करीब 4 बजे उतावली नदी के पास एक टर्निंग पर हुआ।

जानकारी के अनुसार सिंधीपुरा निवासी पूनम चंद पुनीवाले (80) अपने परिवार के साथ छोटी बोरगांव स्थित खेत देखने के लिए बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वे उतावली नदी से कुछ दूरी पर पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक शराब के नशे में थे और तेज गति से वाहन चला रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

“Bhopal Crime News: 10वीं के छात्र पर नाबालिगों का खौफनाक हमला, 30 सेकंड में 27 बार चाकू से वार; CCTV फुटेज वायरल”

https://localsamachar24.com/2026/02/bhopal-crime-news-horrific-attack-by-minors-on-10th-class-student/

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग और परिजन पहुंच गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पूनम चंद पुनीवाले की हालत गंभीर होने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वहीं दूसरी बाइक पर सवार छोटी बोरगांव निवासी दिनेश और करण गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Bhopal Crime News: 10वीं के छात्र पर नाबालिगों का खौफनाक हमला, 30 सेकंड में 27 बार चाकू से वार; CCTV फुटेज वायरल

Bhopal Crime News। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शहर के टीला जमालपुरा इलाके में स्थित एक स्नूकर क्लब में दो नाबालिगों ने मिलकर 10वीं कक्षा के छात्र पर ऐसा जानलेवा हमला किया कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। यह घटना 15 फरवरी की बताई जा रही है, जिसका CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Horrific attack by minors
Horrific attack by minors

30 सेकंड में 27 बार किया चाकू से हमला
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो नाबालिग आरोपी फिल्मी अंदाज़ में क्लब में घुसते हैं और बिना किसी चेतावनी के छात्र पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर देते हैं। महज 30 सेकंड के भीतर आरोपियों ने चाकू और छुरियों से छात्र के शरीर पर 27 से ज्यादा वार कर दिए। हमला इतना बेरहम था कि छात्र वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

Horrific attack by minors
Horrific attack by minors

दो उंगलियां कटीं, हालत गंभीर
इस खूनी हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके हाथ पर चाकू के 10 से अधिक गहरे घाव हैं, वहीं दो उंगलियां भी कट गई हैं। कंधे और पीठ पर किए गए वार भी जानलेवा बताए जा रहे हैं। घायल छात्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Horrific attack by minors
Horrific attack by minors

एक ही कोचिंग में पढ़ते थे आरोपी और पीड़ित
पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावर और पीड़ित एक ही कोचिंग संस्थान में साथ पढ़ते थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश और एक मामूली थप्पड़ की घटना का बदला लेने के लिए इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया।

साधारण धाराओं में FIR, मेडिकल रिपोर्ट के बाद बढ़ेंगी धाराएं
पुलिस ने फिलहाल इस मामले में साधारण धाराओं में FIR दर्ज की है। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराओं को और गंभीर किया जाएगा। दोनों आरोपी नाबालिग होने के कारण किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

नाबालिगों के बढ़ते अपराध पर सवाल
इस घटना ने एक बार फिर शहर में नाबालिगों के बीच बढ़ते अपराध, उनके हाथों में खतरनाक हथियार और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। CCTV फुटेज सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

MP Politics: उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफे पर हेमंत कटारे का बड़ा बयान, बोले– फैसला संगठन के हाथ में

MP Politics:  मध्यप्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देने के मामले पर कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपना इस्तीफा संगठन को भेजा था और यह इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा गया था।

हेमंत कटारे ने 'उप नेता प्रतिपक्ष' पद से दिया इस्तीफा, पारिवारिक कारणों का दिया हवाला

हेमंत कटारे ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा वापस नहीं लिया है और पार्टी जो भी निर्णय लेगी, वह उन्हें स्वीकार होगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके फैसले के पीछे किसी तरह का दबाव नहीं था। कटारे के अनुसार, वह पारिवारिक कारणों से वेकेशंस पर गए थे और परिवार तथा अपने विधानसभा क्षेत्र को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे।

hemant katare

ये भी पढ़े: Mp Assembly Session: प्रश्नकाल में लाडली बहना योजना पर सियासी संग्राम, 3000 रुपये और नए पंजीयन को लेकर सरकार घिरी

उन्होंने कहा कि सदन के कामकाज को लेकर वह पूरी तरह गंभीर हैं। स्थगन प्रस्ताव लाने के लिए उन्होंने रातभर तैयारी की थी, लेकिन इसके बावजूद सदन में उनके स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया। कटारे ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या सरकार के कहने पर ही सदन चलेगा।

MP: इस्तीफे के बाद हेमंत कटारे की सफाई, बोले- पद छोड़ा है, कांग्रेस नहीं - hemant  katare clarification resignation deputy leader opposition lcln - AajTak

हेमंत कटारे ने यह भी स्पष्ट किया कि नेता प्रतिपक्ष से उनका कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष उनके बड़े भाई समान हैं और उनके साथ किसी भी तरह का मतभेद नहीं है।

उप नेता प्रतिपक्ष के इस्तीफे को लेकर प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का दौर जारी है, वहीं अब सबकी निगाहें कांग्रेस संगठन के अगले फैसले पर टिकी हुई हैं।

मऊगंज में स्कूल वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, सुरक्षा में लापरवाही पर सख्त चेतावनी

मऊगंज | जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। इसी कड़ी में एसडीओपी सचि पाठक एवं यातायात प्रभारी नरेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्कूल बसों एवं अन्य शैक्षणिक वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया।

Police crack down on school vehicles in Mauganj
Police crack down on school vehicles in Mauganj

अभियान के दौरान जिले में संचालित स्कूल बसों और शैक्षणिक वाहनों की फिटनेस, दस्तावेज, सुरक्षा उपकरण, चालक की योग्यता एवं नियमों के पालन की बारीकी से जांच की गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया।

Police crack down on school vehicles in Mauganj
Police crack down on school vehicles in Mauganj

जांच के दौरान एसडीओपी सचि पाठक ने स्कूल बसों में सवार छोटे बच्चों से संवाद किया और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें चॉकलेट भी वितरित की। पुलिस टीम ने यह सुनिश्चित किया कि वाहन बच्चों की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का पालन कर रहे हैं या नहीं।
जिन वाहनों में कमियां पाई गईं, उनके चालकों एवं संचालकों को कड़ी समझाइश दी गई और भविष्य में नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आगे और भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।

महाकाल के दरबार पहुंचे भारतीय क्रिकेटर नीतीश कुमार रेड्डी, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

आज बाबा महाकाल के दरबार सुबह भारतीय क्रिकेटर नीतीश कुमार रेड्डी पहुँचे। । उन्होंने बाबा महाकाल की अद्भुत और अद्वितीय भस्म आरती के दर्शन किए, जहाँ बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप का का दर्शन कर वे भक्ति में लीन हो गए। क्रिकेटर नीतीश कुमार रेड्डी भस्म आरती के दौरान कभी तालियां बजाते हुए तो कभी जय श्री महाकाल का उद्घोष करते हैं हुए नजर आए। भस्म आरती के उपरांत उन्होंने चाँदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक किया। इसके बाद नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी मांगी ।

Indian cricketer Nitish Kumar Reddy
Indian cricketer Nitish Kumar Reddy
Indian cricketer Nitish Kumar Reddy
Indian cricketer Nitish Kumar Reddy
पढ़ें देखें प्रोफाइल