सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सिंहस्थ महाकुंभ 2028 से पहले अवैध कब्जों पर चला बुलडोज़र, कई को नोटिस

Omkareshwar। सिंहस्थ महाकुंभ 2028 की तैयारियों के मद्देनज़र ओंकारेश्वर में प्रशासन ने भू-माफियाओं और अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सफेदपोश, रसूखदारों और कथित भू-माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए शासकीय भूमि से अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए।

खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता के स्पष्ट निर्देशों के बाद राजस्व विभाग हरकत में आया और ओंकारेश्वर क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर त्वरित कार्रवाई की गई।

Preparation for Simhastha 2028
Preparation for Simhastha 202

दो हेक्टेयर से अधिक शासकीय भूमि पर कब्जे का मामला

ओंकारेश्वर के वार्ड क्रमांक 9, चंद्रायणगढ़ निवासी रामेश्वर पिता श्यामलाल शर्मा पर ग्राम पंचायत बिल्लौरा बुजुर्ग अंतर्गत दो हेक्टेयर से अधिक शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर मल्टी निर्माण की मंशा रखने का आरोप सामने आया है। वहीं नगर परिषद ओंकारेश्वर निवासी निलेश पिता स्व. सत्यनारायण पुरोहित को भी अंतिम चेतावनी जारी की गई है।

प्रशासनिक रिकॉर्ड के अनुसार कुल 4.630 हेक्टेयर शासकीय भूमि में से 3.00 हेक्टेयर भूमि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पहले ही आवंटित की जा चुकी है। इसके बावजूद कथित रूप से अवैध कब्जा कर निर्माण करने का मामला उजागर हुआ।

7 दिन में कब्जा नहीं हटाया तो होगी कठोर कार्रवाई

नगर परिषद ओंकारेश्वर ने पत्र क्रमांक 585/राजस्व/2026, दिनांक 17 फरवरी को स्पष्ट चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि 7 दिन के भीतर शासकीय भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो नगर परिषद अधिनियम 1961 की धारा 223 के तहत बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी।

तहसीलदार ने दिखाए सख्त तेवर

कलेक्टर के निर्देशों के बाद ओंकारेश्वर तहसीलदार नरेंद्र मुवेंल ने मौके पर पहुंचकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। शासकीय भूमि पर बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर भूमि को मुक्त कराया गया। छोटे झाड़-बड़े झाड़ क्षेत्र में बने अवैध गेस्ट हाउस, मोरटक्का रोड पर विकसित बड़ी-बड़ी कॉलोनियों और कॉलोनाइजरों की भी जांच शुरू कर दी गई है।

मौके पर हंगामा, बाद में स्थिति शांत

कार्रवाई के दौरान रामेश्वर शर्मा की पत्नी द्वारा हंगामा किया गया, हालांकि अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति शांत हो गई। कार्रवाई के समय राजस्व विभाग के आला अधिकारी, कोटवार और अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

India–US Trade Deal : भोपाल में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस की किसान महा चौपाल, खड़गे और राहुल गांधी करेंगे संबोधन

हाइलाइट्स
  • 24 फरवरी 2026 को भोपाल में कांग्रेस की किसान महा चौपाल
  • खड़गे और राहुल गांधी रहेंगे मुख्य वक्ता
  • एक लाख किसानों की भागीदारी का दावा
  • ट्रेड डील को किसान-विरोधी बताते हुए पुनर्विचार की मांग

India–US Trade Deal : भोपाल/नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील के विरोध में Indian National Congress अगले मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को मध्यप्रदेश की राजधानी Bhopal में एक बड़ा किसानों का आंदोलन आयोजित करने जा रही है। पार्टी ने इस आयोजन को “किसान महा चौपाल / किसान पंचायत” नाम दिया है और दावा किया है कि इसमें बड़ी संख्या में किसान भाग लेंगे।

Bhopal Crime News: 10वीं के छात्र पर नाबालिगों का खौफनाक हमला, 30 सेकंड में 27 बार चाकू से वार; CCTV फुटेज वायरल

अटल पथ पर होगा मुख्य आयोजन

कांग्रेस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कार्यक्रम अटल पथ स्थित जवाहर चौक पर आयोजित किया जाएगा। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह केवल प्रतीकात्मक विरोध नहीं बल्कि किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सुरक्षा के लिए व्यापक अभियान की शुरुआत है।

खड़गे और राहुल गांधी होंगे मुख्य वक्ता

इस किसान महा चौपाल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi मुख्य रूप से शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, वे किसानों को संबोधित करते हुए ट्रेड डील के संभावित प्रभावों पर विस्तार से अपनी बात रखेंगे।

MP Politics: उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफे पर हेमंत कटारे का बड़ा बयान, बोले– फैसला संगठन के हाथ में

एक लाख किसानों के शामिल होने का दावा

आयोजकों का कहना है कि भोपाल और आसपास के करीब 11 जिलों से किसान इस रैली में शामिल होंगे। कांग्रेस ने दावा किया है कि लगभग एक लाख किसानों की भागीदारी हो सकती है। पार्टी इसे देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत मान रही है।

कांग्रेस का आरोप: किसान हितों को खतरा

कांग्रेस का आरोप है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील भारतीय कृषि बाजार को विदेशी कंपनियों और आयात के लिए अधिक खोल सकती है। पार्टी के अनुसार इससे स्थानीय किसानों, कृषि उत्पादों के दाम और कृषि आधारित उद्योगों पर आर्थिक दबाव बढ़ सकता है।

Mp Assembly Session: प्रश्नकाल में लाडली बहना योजना पर सियासी संग्राम, 3000 रुपये और नए पंजीयन को लेकर सरकार घिरी

पार्टी नेताओं का कहना है कि इस प्रकार के समझौते से छोटे और मध्यम किसानों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था कमजोर हो सकती है।

विधानसभा में भी उठा मुद्दा

हाल ही में Madhya Pradesh विधानसभा में भी कांग्रेस विधायकों ने इस मुद्दे को उठाया था। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar ने ट्रेड डील को कृषि बाजारों के लिए खतरा बताते हुए विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की थी।

केंद्र सरकार से पुनर्विचार की मांग

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से मांग की है कि किसान हितों और देश की दीर्घकालिक आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस समझौते पर पुनर्विचार किया जाए।

Bhopal News: पत्नी की शिकायत पर कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान पर प्रताड़ना का केस, दहेज मांगने का आरोप

पार्टी का कहना है कि यदि सरकार ने किसानों की चिंताओं को नजरअंदाज किया, तो आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर और व्यापक बनाया जाएगा।

Bhopal Crime News: 10वीं के छात्र पर नाबालिगों का खौफनाक हमला, 30 सेकंड में 27 बार चाकू से वार; CCTV फुटेज वायरल

Bhopal Crime News। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शहर के टीला जमालपुरा इलाके में स्थित एक स्नूकर क्लब में दो नाबालिगों ने मिलकर 10वीं कक्षा के छात्र पर ऐसा जानलेवा हमला किया कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। यह घटना 15 फरवरी की बताई जा रही है, जिसका CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Horrific attack by minors
Horrific attack by minors

30 सेकंड में 27 बार किया चाकू से हमला
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो नाबालिग आरोपी फिल्मी अंदाज़ में क्लब में घुसते हैं और बिना किसी चेतावनी के छात्र पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर देते हैं। महज 30 सेकंड के भीतर आरोपियों ने चाकू और छुरियों से छात्र के शरीर पर 27 से ज्यादा वार कर दिए। हमला इतना बेरहम था कि छात्र वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

Horrific attack by minors
Horrific attack by minors

दो उंगलियां कटीं, हालत गंभीर
इस खूनी हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके हाथ पर चाकू के 10 से अधिक गहरे घाव हैं, वहीं दो उंगलियां भी कट गई हैं। कंधे और पीठ पर किए गए वार भी जानलेवा बताए जा रहे हैं। घायल छात्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Horrific attack by minors
Horrific attack by minors

एक ही कोचिंग में पढ़ते थे आरोपी और पीड़ित
पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावर और पीड़ित एक ही कोचिंग संस्थान में साथ पढ़ते थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश और एक मामूली थप्पड़ की घटना का बदला लेने के लिए इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया।

साधारण धाराओं में FIR, मेडिकल रिपोर्ट के बाद बढ़ेंगी धाराएं
पुलिस ने फिलहाल इस मामले में साधारण धाराओं में FIR दर्ज की है। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराओं को और गंभीर किया जाएगा। दोनों आरोपी नाबालिग होने के कारण किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

नाबालिगों के बढ़ते अपराध पर सवाल
इस घटना ने एक बार फिर शहर में नाबालिगों के बीच बढ़ते अपराध, उनके हाथों में खतरनाक हथियार और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। CCTV फुटेज सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

MP Politics: उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफे पर हेमंत कटारे का बड़ा बयान, बोले– फैसला संगठन के हाथ में

MP Politics:  मध्यप्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देने के मामले पर कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपना इस्तीफा संगठन को भेजा था और यह इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा गया था।

हेमंत कटारे ने 'उप नेता प्रतिपक्ष' पद से दिया इस्तीफा, पारिवारिक कारणों का दिया हवाला

हेमंत कटारे ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा वापस नहीं लिया है और पार्टी जो भी निर्णय लेगी, वह उन्हें स्वीकार होगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके फैसले के पीछे किसी तरह का दबाव नहीं था। कटारे के अनुसार, वह पारिवारिक कारणों से वेकेशंस पर गए थे और परिवार तथा अपने विधानसभा क्षेत्र को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे।

hemant katare

ये भी पढ़े: Mp Assembly Session: प्रश्नकाल में लाडली बहना योजना पर सियासी संग्राम, 3000 रुपये और नए पंजीयन को लेकर सरकार घिरी

उन्होंने कहा कि सदन के कामकाज को लेकर वह पूरी तरह गंभीर हैं। स्थगन प्रस्ताव लाने के लिए उन्होंने रातभर तैयारी की थी, लेकिन इसके बावजूद सदन में उनके स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया। कटारे ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या सरकार के कहने पर ही सदन चलेगा।

MP: इस्तीफे के बाद हेमंत कटारे की सफाई, बोले- पद छोड़ा है, कांग्रेस नहीं - hemant  katare clarification resignation deputy leader opposition lcln - AajTak

हेमंत कटारे ने यह भी स्पष्ट किया कि नेता प्रतिपक्ष से उनका कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष उनके बड़े भाई समान हैं और उनके साथ किसी भी तरह का मतभेद नहीं है।

उप नेता प्रतिपक्ष के इस्तीफे को लेकर प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का दौर जारी है, वहीं अब सबकी निगाहें कांग्रेस संगठन के अगले फैसले पर टिकी हुई हैं।

Mp Assembly Session: प्रश्नकाल में लाडली बहना योजना पर सियासी संग्राम, 3000 रुपये और नए पंजीयन को लेकर सरकार घिरी

Mp Assembly Session: मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान लाडली बहना योजना की राशि 3 हजार रुपये नहीं किए जाने का मुद्दा सदन में गूंजा। कांग्रेस विधायक महेश परमार ने सरकार पर बहनों के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि न तो योजना की राशि 3000 रुपये की गई और न ही नए पंजीयन की कोई व्यवस्था की गई है।

mathhaya-parathasha-vathhanasabh
mathhaya-parathasha-vathhanasabh

 

महेश परमार ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने बहनों से वादे कर सरकार बनाई, लेकिन अब उन्हें पूरा नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि कई पात्र महिलाएं आज भी पंजीयन से वंचित हैं।

Nirmala Bhuria (@NirmalaBhuria) / Posts / X

इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने सदन में जवाब देते हुए कहा कि लाडली बहनों के खातों में नियमित रूप से राशि डाली जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना की राशि 3000 रुपये करने पर सरकार काम कर रही है और इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

ये भी पढ़ीए:Bhopal News: पत्नी की शिकायत पर कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान पर प्रताड़ना का केस, दहेज मांगने का आरोप

मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार अपना काम कर रही है और विपक्ष को अनावश्यक चिंता करने की जरूरत नहीं है। 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद बहनों को वृद्धा पेंशन का लाभ भी दिया जा रहा है। उन्होंने यह दावा किया कि किसी भी बहन का नाम योजना से नहीं काटा गया है। हालांकि नए पंजीयन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल इसका जवाब देना संभव नहीं है।

Ladli Behna Yojana: लाभार्थियों के खाते में जल्द आएगी 1500 रुपये की किस्त  और 5000 का इंसेंटिव

इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी सदन में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि लाडली बहना योजना पूरी तरह चालू है। सरकार साल 2028 तक योजना की राशि 3000 रुपये करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी काम धीरे-धीरे पूरे किए जाएंगे और विपक्ष को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

सदन में इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली, लेकिन सरकार ने एक बार फिर भरोसा दिलाया कि लाडली बहना योजना को बंद नहीं किया जाएगा और बहनों को इसका पूरा लाभ मिलता रहेगा।

Bhopal News: पत्नी की शिकायत पर कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान पर प्रताड़ना का केस, दहेज मांगने का आरोप

भोपाल। राजधानी भोपाल से एक हाई-प्रोफाइल घरेलू विवाद का मामला सामने आया है। पत्नी की शिकायत पर महेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ प्रताड़ना और मारपीट के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई हबीबगंज पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर की है।

पीड़िता शिखा सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके पति महेंद्र सिंह चौहान ने उनसे दहेज में 2 करोड़ रुपये की मांग की। रकम न देने पर उनके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। शिखा सिंह का कहना है कि उन्हें अपने पति से जान का खतरा है।

तलाक नोटिस के बाद दर्ज हुई शिकायत
जानकारी के अनुसार, तलाक का नोटिस दिए जाने के बाद शिखा सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिखा पेशे से बैंक मैनेजर हैं और कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान की दूसरी पत्नी बताई जा रही हैं।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि शिखा सिंह की पहली शादी एक आईएएस अधिकारी से हुई थी। बाद में कथित रूप से महेंद्र सिंह चौहान के प्रभाव में आकर उन्होंने अपने पहले पति से तलाक लिया और वर्ष 2009 में चौहान से विवाह किया।

राजनीतिक पृष्ठभूमि भी चर्चा में
महेंद्र सिंह चौहान का नाम इससे पहले भी राजनीतिक कारणों से सुर्खियों में रहा है। उन्होंने वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में बुधनी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

वहीं, 2018 में उन्हें नरेला विधानसभा सीट से कांग्रेस का टिकट मिला था।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।

MP Lakes News : मध्यप्रदेश की झीलों में जलपक्षियों की बढ़ती संख्या, मोहरी तालाब नंबर वन

हाइलाइट्स 

  • जबलपुर का मोहरी तालाब जलपक्षियों की संख्या और प्रजातियों में प्रदेश में पहले स्थान पर

  • भोपाल के भोज वेटलैंड में कुल 2430 जलपक्षी दर्ज

  • विशालखेड़ी क्षेत्र में 129 अलग-अलग प्रजातियों की मौजूदगी

  • विदेशी और प्रवासी जलपक्षियों से झीलों और वेटलैंड्स की सेहत साबित

MP Lakes News : मध्यप्रदेश। झीलों की सेहत का असली पैमाना जलपक्षी होते हैं। जब पक्षी लौटते हैं, तो समझिए पानी और पर्यावरण दोनों सुरक्षित हैं। हालिया जलपक्षी गणना ने यही तस्वीर मध्यप्रदेश में साफ कर दी है।

मध्य प्रदेश में शीतलहर को लेकर जारी हुआ अलर्ट, हार्ट और सांस की बीमारी वाले  मरीजों को सबसे ज्यादा खतरा

BHOPAL NEWS : भोपाल नगर निगम में 39 दिनों में 8 हजार शिकायतें

भोपाल और जबलपुर में जलपक्षियों की अच्छी मौजूदगी

मध्यप्रदेश में हुई जलपक्षी गणना (Water Bird Census) के नतीजों ने राज्य की झीलों और वेटलैंड्स की जैव विविधता को एक बार फिर उजागर किया है। इस गणना में जबलपुर का मोहरी तालाब जलपक्षियों की संख्या और प्रजातियों के आधार पर प्रदेश में पहले स्थान पर रहा, जबकि भोपाल का भोज वेटलैंड दूसरे नंबर पर दर्ज किया गया।

आंकड़ों के मुताबिक, भोपाल के भोज वेटलैंड क्षेत्र में कुल 2430 जलपक्षी पाए गए। वहीं, भोज वेटलैंड के विशालखेड़ी क्षेत्र में 129 अलग-अलग प्रजातियों के पक्षी दर्ज किए गए, जिसे विशेषज्ञ बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।

Jodhpur Jhal Is Developing As A Bird Sanctuary - Agra News - जोधपुर  झाल:प्रकृति की गोद में पक्षियों की अठखेलियों का बनेगा नया ठिकाना, विकसित  हुआ ईको-सिस्टम

MP Board Exams 2026 News : भोपाल में बोर्ड परीक्षाओं पर कड़ी नजर, CCTV और ड्रोन से निगरानी

विदेशी और प्रवासी जलपक्षियों की मजबूत मौजूदगी

गणना के दौरान बड़ी संख्या में विदेशी और प्रवासी जलपक्षी भी देखे गए। इनमें इंडियन स्पॉट-बिल्ड डक, यूरेशियन शॉवेलर, कॉमन कूट, रेड-क्रेस्टेड पोचार्ड, नॉर्दर्न पिंटेल, ग्रे लैग गूज और ब्राउन-हेडेड गल प्रमुख रूप से शामिल रहे। साइबेरिया और यूरोप से आने वाले इन पक्षियों की मौजूदगी यह दर्शाती है कि प्रदेश के कई जलाशयों में अभी भी अनुकूल वातावरण बना हुआ है।

प्रदेश के प्रमुख जलाशयों की स्थिति

जलपक्षी प्रजातियों की संख्या के आधार पर प्रमुख जलाशयों की स्थिति इस प्रकार है:

  • मोहरी तालाब, जबलपुर – 139 प्रजातियां

  • भोज वेटलैंड, विशालखेड़ी (भोपाल) – 129

  • दाहोद जलाशय – 119

  • कलियासोत, भोपाल – 118

  • हलाली बांध – 116

  • रानी तालाब – 113

  • सिरपुर झील, इंदौर – 103

विशेषज्ञों का मानना है कि जलपक्षियों की यह संख्या दर्शाती है कि इन जलाशयों में पानी की गुणवत्ता और पारिस्थितिकी संतुलित बनी हुई है।

CRIME NEWS : गुरुद्वारे के बाहर सरेआम चली गोलियां, AAP नेता लक्की ओबेरॉय की मौत

संरक्षण के लिए सकारात्मक संकेत

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष पहली बार सभी वन वृत्त और वन मंडलों को जलपक्षी गणना में शामिल किया गया, जिससे आंकड़ों की सटीकता बढ़ी है। जलपक्षियों की बढ़ती संख्या यह संकेत देती है कि कई जल स्रोतों में स्वच्छ पानी और संतुलित पारिस्थितिकी बनी हुई है। यह डेटा भविष्य की संरक्षण योजनाओं और शहरी जल प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

BHOPAL NEWS : भोपाल नगर निगम में 39 दिनों में 8 हजार शिकायतें

हाइलाइट्स  

  • 1 जनवरी से 8 फरवरी 2026 के बीच भोपाल नगर निगम को लगभग 8,000 शिकायतें मिलीं।
  • लगभग 42% शिकायतें अभी तक लंबित हैं।

  • सफाई और सीवेज बनी सबसे बड़ी समस्या।

  • प्रदेश के सभी बड़े शहरों में भोपाल नंबर वन शिकायतों की संख्या में।

BHOPAL NEWS : भोपाल।  भोपाल नगर निगम की व्यवस्थाएं लगातार सवालों के घेरे में हैं। 1 जनवरी 2026 से 8 फरवरी 2026 के बीच नगर निगम को कुल 7969 शिकायतें मिलीं। यह संख्या प्रदेश के सभी बड़े शहरों में सबसे ज्यादा है। इन शिकायतों में से लगभग 42 प्रतिशत अभी तक निपटाई नहीं गई, जिससे आम जनता की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं।

MP Board Exams 2026 News : भोपाल में बोर्ड परीक्षाओं पर कड़ी नजर, CCTV और ड्रोन से निगरानी

किस तरह की शिकायतें सबसे ज्यादा हैं?

नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा शिकायतें सफाई, सीवेज, पानी, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, बिल्डिंग परमिशन और आवारा कुत्तों को लेकर दर्ज हुई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पुराने इलाकों में सीवेज लाइन चोक होना, पाइपलाइन लीकेज और पुरानी केबलिंग के कारण स्ट्रीट लाइट खराब रहना बड़ी वजह हैं।

भोपाल नगर निगम में 12 हजार से ज्यादा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी होंगे नियमित, कई सालों से लंबित है मुद्दा

भोपाल अन्य शहरों की तुलना में सबसे आगे

प्रदेश के अन्य बड़े शहरों की तुलना में भोपाल न केवल शिकायतों की संख्या में सबसे ऊपर है, बल्कि स्ट्रीट डॉग और सफाई को लेकर असंतोष भी सबसे ज्यादा देखा गया है। ग्वालियर में 6975, इंदौर में 6602, जबलपुर में 4592 और उज्जैन में 2218 शिकायतें दर्ज हुईं। भोपाल में इन शिकायतों का सिर्फ 58 प्रतिशत ही समाधान हुआ है, जबकि ग्वालियर और उज्जैन में यह क्रमशः 44 और 39 प्रतिशत है।

BHOPAL CRIME NEWS : इलाज या धोखा? हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर बनकर ठगी की खौफनाक कहानी

शिकायतें क्यों बढ़ रही हैं?

भोपाल में शिकायतों की संख्या बढ़ने के पीछे कई कारण हैं। सफाई और सीवेज सिस्टम पर लगातार दबाव पड़ रहा है। पुराने इलाकों में जर्जर इंफ्रास्ट्रक्चर और स्ट्रीट लाइट की पुरानी केबलिंग समस्याओं को बढ़ा रही हैं। साथ ही शिकायतों के निस्तारण की धीमी प्रक्रिया और जिम्मेदार एजेंसियों के बीच समन्वय की कमी भी एक बड़ी वजह है।

Bhopal:नगर निगम का 15 दिन बाद खोला पोर्टल,करदाताओं ने बढ़े हुए दरों के साथ जमा किया टैक्स,विपक्ष जाएगा कोर्ट - Bhopal: Municipal Corporation Portal Opened After 15 Days ...

CRIME NEWS : गुरुद्वारे के बाहर सरेआम चली गोलियां, AAP नेता लक्की ओबेरॉय की मौत

39 दिनों में भोपाल नगर निगम को करीब 8 हजार शिकायतें मिलीं। इनमें से लगभग 42 प्रतिशत का अब तक समाधान नहीं हुआ है। सफाई और सीवेज सबसे बड़ी समस्या बनी हुई हैं। प्रदेश के सभी बड़े शहरों में भोपाल शिकायतों की संख्या के मामले में नंबर वन है।

MP Board Exams 2026 News : भोपाल में बोर्ड परीक्षाओं पर कड़ी नजर, CCTV और ड्रोन से निगरानी

हाइलाइट्स 

▪ प्रदेश में 16 लाख से ज्यादा छात्र बोर्ड परीक्षाओं में शामिल
▪ 3,856 परीक्षा केंद्रों पर CCTV और ड्रोन से निगरानी
▪ 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं भी पहली बार बोर्ड पैटर्न पर

MP Board Exams 2026 News : मध्य प्रदेश।  मध्य प्रदेश में कल से बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत होने जा रही है। इस साल प्रदेशभर में 16 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें करीब 9 लाख छात्र 10वीं और लगभग 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा देंगे। इस बार एक बड़ा बदलाव यह है कि 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं भी पूरी तरह बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जा रही हैं।

BHOPAL CRIME NEWS : इलाज या धोखा? हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर बनकर ठगी की खौफनाक कहानी

3,856 परीक्षा केंद्र, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

बोर्ड परीक्षाओं के लिए पूरे प्रदेश में 3,856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राजधानी भोपाल में 57 हजार से ज्यादा छात्र 104 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। परीक्षाओं को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है और महीनों पहले से इसकी तैयारी की गई है।

MP उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों को दिए कैमरे की निगरानी में परीक्षा करवाने  के निर्देश, 70 फीसद संस्थानों में नहीं है CCTV

CCTV और ड्रोन से होगी निगरानी

नकल और गड़बड़ी रोकने के लिए संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनकी निगरानी भोपाल स्थित बोर्ड कार्यालय से की जाएगी। कई जगहों पर ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। हर जिले में चार-चार फ्लाइंग स्क्वॉड टीम बनाई गई हैं जो परीक्षा केंद्रों की जांच करेंगी।

CRIME NEWS : गुरुद्वारे के बाहर सरेआम चली गोलियां, AAP नेता लक्की ओबेरॉय की मौत

60 मिनट पहले निकाले जाएंगे प्रश्नपत्र

पेपर लीक की आशंका को खत्म करने के लिए प्रश्नपत्र पुलिस थानों में सुरक्षित रखे गए हैं। परीक्षा शुरू होने से ठीक 60 मिनट पहले इन्हें वीडियोग्राफी की निगरानी में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के विशेष दल भी हर केंद्र पर तैनात रहेंगे।

16 लाख छात्रों पर डिजिटल पहरा! MP में कैसे होगी 10वीं‑12वीं बोर्ड परीक्षा?

छात्रों की सेहत और तनाव पर भी ध्यान

परीक्षा के दबाव के चलते कई छात्र शारीरिक और मानसिक तनाव महसूस कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लगातार पढ़ाई से गर्दन और कंधे में दर्द की शिकायत बढ़ रही है।

MP CHILD RAPE : “स्कूल गई बच्ची जंगल में बेसुध पाई गई, “मासूम की डगर बदली डरावनी कहानी में….

विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि छात्र समय-समय पर ब्रेक लें, पर्याप्त नींद लें और हल्की एक्सरसाइज करें।

BHOPAL CRIME NEWS : इलाज या धोखा? हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर बनकर ठगी की खौफनाक कहानी

मुख्य बिंदु 👇

  • डॉक्टर बनकर ठग ने मरीजों के परिजनों को फोन कर इलाज के नाम पर पैसे ठगे

  • बेहतर इलाज और सुरक्षित ऑपरेशन का झांसा देकर QR कोड से कराए ऑनलाइन ट्रांसफर

  • पुलिस ने आरोपी जितेंद्र खाकरे को इंदौर से गिरफ्तार किया

BHOPAL CRIME NEWS : भोपाल। हमीदिया अस्पताल
सरकारी अस्पताल, जहां लोग अपना इलाज पुरे भरोसे के साथ करवाते हैं, वहीं भरोसे को निशाना बनाकर की गई ठगी का एक गंभीर मामला देखने  मिला है। मध्यप्रदेश के भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से डॉक्टर बनकर फोन पर ऑनलाइन ठगी किए जाने की घटना सामने आई है।

CRIME NEWS : गुरुद्वारे के बाहर सरेआम चली गोलियां, AAP नेता लक्की ओबेरॉय की मौत

मरीजों के परिजनों से हजारों की ऑनलाइन ठगी का खुलासा

प्राप्त जानकारी में पता चला है की, शातिर ठग ने खुद को अस्पताल का डॉक्टर बताकर मरीजों के परिजनों को फोन किया फिर इलाज से जुड़ी गंभीर स्थिति का हवाला देकर तत्काल पैसों की मांग की। डर और असमंजस की स्थिति में कई परिजनों ने बिनासा बात की पुष्टि किए ही ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर दिए

हमीदिया अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा - chaos at hamidia hospital over death of a patient relatives chased and beat up doctors -

MP CHILD RAPE : “स्कूल गई बच्ची जंगल में बेसुध पाई गई, “मासूम की डगर बदली डरावनी कहानी में….

इलाज के नाम पर रची गई ठगी की साजिश

पुलिस जांच में यह सामने आया है कि आरोपी ने मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर इलाज और सुरक्षित ऑपरेशन का झांसा दिया था। कुछ मामलों में तो फोन पर यह भी बोलै गए था की मरीज की हालत गंभीर है और तुरंत राशि नहीं भेजने पर इलाज में दिक्कत हो सकती है

Hamidia Hospital Fraud | Fake Doctor Dupes Patients in Bhopal

Jabalpur High Court News : नगर निगम कमिश्नर IAS संस्कृति जैन को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत

इस बीच आरोपी ने परिजनों को QR कोड भेजकर पैसे ट्रांसफर करवाए। अब तक सामने आए मामलों में करीब 10 मरीजों के परिजनों से हजारों रुपये की ठगी की गई है।

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेंद्र खाकरे को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसे मरीजों की जानकारी कैसे मिली और क्या इस ठगी में कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क भी शामिल है।

Bhopal Hamidia Hospital Kolkata Doctor Case Protest | GMC AIIMS

MP NEWS : रोमांचक नजारा…. बीच सड़क पर आराम करता दिखा जंगल का राजा…

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हमीदिया अस्पताल जैसे बड़े शासकीय चिकित्सा संस्थान में इस तरह की ठगी सामने आने के बाद मरीजों की गोपनीय जानकारी की सुरक्षा और अस्पताल व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

BHOPAL NEWS : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली गुल, जरूरी काम से पहले देख लें पूरा शेड्यूल…!

पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अस्पताल या डॉक्टर के नाम पर आने वाले किसी भी फोन कॉल पर तुरंत भरोसा न करें। इलाज से संबंधित किसी भी भुगतान से पहले संबंधित विभाग या डॉक्टर से प्रत्यक्ष पुष्टि अवश्य करें।

पढ़ें देखें प्रोफाइल