CRIME NEWS : गुरुद्वारे के बाहर सरेआम चली गोलियां, AAP नेता लक्की ओबेरॉय की मौत

Breaking Crime News | Jalandhar, Punjab

हाइलाइट्स 👇

  • AAP नेता लक्की ओबेरॉय को गुरुद्वारे के बाहर गोली मार दी गई, अस्पताल में मृत घोषित।
  • दो हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया और मोटरसाइकिल पर फरार हो गए।
  • पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश जारी।

CRIME NEWS : जालंधर। सुबह की शांति उस समय गोलियों की आवाज से गुंज गई, जिस वक्त गुरुद्वारे के बाहर खड़े लोगों ने एक नेता को लहूलुहान हालत में गिरते देखा। पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) के स्थानीय नेता लक्की ओबेरॉय को 6 फरवरी की सुबह गोली मार दी गई और मौके पर ही उनकी जान चली गई।

MP CHILD RAPE : “स्कूल गई बच्ची जंगल में बेसुध पाई गई, “मासूम की डगर बदली डरावनी कहानी में….

जालंधर में AAP नेता लक्की ओबरॉय की हत्या, पुलिस जांच जारी - News18 हिंदी

जानकारी में मिला है कि यह सनसनीखेज वारदात मॉडल टाउन क्षेत्र में स्थित एक गुरुद्वारे के बाहर उस वक्त हुई, जब वह अरदास के बाद बाहर निकलकर अपनी गाड़ी की तरफ जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले से घात लगाए बैठे दो अज्ञात हमलावरों ने अचानक ही लक्की ओबेरॉय पर लगातार गोलियां चलाई। इसके बाद लक्की गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Jabalpur High Court News : नगर निगम कमिश्नर IAS संस्कृति जैन को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत

सरेआम कत्ल- कौन थे पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता लकी ओबेरॉय? | Who is  aap Lucky Oberoi of Punjab killed by miscreants

बाइक पर सवार हमलावर पलक झपकते ही फरार

अचानक हुई इस घटना से आस-पास के इलाके में पूरी तरह अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुनते ही लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

हमलावरों की तलाश, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके को घेरकर कार्यवाही शुरू की। गुरुद्वारे और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे हमलावरों की पहचान की जा सके।
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर क्या वजह थी कि लक्की ओबेरॉय को निशाना बनाया गया।

BHOPAL NEWS : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली गुल, जरूरी काम से पहले देख लें पूरा शेड्यूल…!

पंजाब में AAP नेता को कार में मारी गईं पांच गोलियां-कौन थे लकी ओबेरॉय? |  Punjab Aap Leader Lucky Oberoi Shot Dead Jalandhar Gurdwara Attack |  Asianet News Hindi

पुलिस जांच में छिड़े पुराने विवाद

पुलिस पुराने विवाद, आपसी रंजिश और किसी आपराधिक गिरोह की भूमिका जैसे सभी संभावित पहलुओं को नजर में रख रही है।

सरकार पर विपक्ष का हमला

इस हत्या के बाद पंजाब की राजनीति गर्म होती नज़र आई। विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि जब सत्ताधारी दल के नेता ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की क्या उम्मीद की जा सकती है।

MP NEWS : रोमांचक नजारा…. बीच सड़क पर आराम करता दिखा जंगल का राजा…

बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया कि पंजाब डर, गिरोह हिंसा और प्रशासनिक असफलता के दौर से गुजर रहा है और सरकार सिर्फ बयानबाजी में व्यस्त है।

सरेआम हुई यह हत्या एक बार फिर पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता खड़ी करती है। यह सवाल उठता है कि क्या इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाए जाएंगे या नहीं।

MP CHILD RAPE : “स्कूल गई बच्ची जंगल में बेसुध पाई गई, “मासूम की डगर बदली डरावनी कहानी में….

हाइलाइट्स 👇

  • सुबह स्कूल गई 14 वर्षीय छात्रा, शाम तक जंगल में बेसुध मिली।

  • चार आरोपियों में से एक गिरफ्तार, तीन अभी फरार, पुलिस की तलाश जारी।

  • पीड़िता की हालत स्थिर, पूरे मऊगंज में सनसनी और आक्रोश फैल गया।

MP CHILD RAPE : मऊगंज।

“सुबह घर से निकली स्कूल के लिए, शाम को जंगल में बेसुध मिली नाबालिग छात्रा…. स्कूल परीक्षा देने निकली 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ हुई गंभीर घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। छात्रा गुरुवार की सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। फिर वह गांव के पास के जंगल में अचेत अवस्था में मिली।

Jabalpur High Court News : नगर निगम कमिश्नर IAS संस्कृति जैन को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत

Minor Girl Assault Case Reported in Mauganj | Three Accused Arrested

मिली जानकारी से पालम हुआ की, छात्रा आठवीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षा देने अपनी सहेली के साथ जा रही थी। रास्ते में दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उन्हें रोका और जबरन अपने साथ ले गए।

सहेली को छोड़, पीड़िता को जंगल ले गए

यह घटना सुबह के करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि युवकों ने दोनों छात्राओं को जंगल की ओर ले जाकर रास्ते में एक छात्रा को छोड़ दिया, और दूसरी नाबालिग छात्रा को अपने साथ जंगल ले जाया गया। पीड़िता को नशीला पदार्थ दिए जाने की भी आशंका जताई जा रही है, जिससे वह बेहोश हो गई।

BHOPAL NEWS : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली गुल, जरूरी काम से पहले देख लें पूरा शेड्यूल…!

बड़ी खबर ! स्कूल में 14 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 3 लोगों ने  बारी बारी लूटी आबरू, सभी गिरफ्तार

देर शाम जंगल में बेसुध हालत में मिली छात्रा

छात्रा के देर शाम तक घर नहीं आने पर, परिजनों को चिंता होने लगी और उन्होंने छात्रा की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद वह गांव से लगे जंगल में अचेत हालत में मिली। परिजन उसे तत्काल सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी दिलीप सोनी और एसडीओपी सची पाठक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है।

MP NEWS : रोमांचक नजारा…. बीच सड़क पर आराम करता दिखा जंगल का राजा…

बड़ी खबर ! परीक्षा देने जा रही आठवीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, एक आरोपी  गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

तीन आरोपी फरार, तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक, बचे तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पीड़िता की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है, हालांकि मानसिक आघात के चलते उसका बयान दर्ज करने की प्रक्रिया सावधानी से की जा रही है।

BHOPAL NEWS : अब बुजुर्गों को अस्पताल नहीं जाना होगा, इलाज खुद पहुंचेगा घर तक…

इस घटना ने एक बार फिर नाबालिग छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। फिलहाल पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल बना हुआ है, और सभी की नजरें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

MP NEWS: सागर में बेखौफ अपराध, अस्पताल के बाहर नर्स की गोली मारकर हत्या

Jabalpur High Court News : नगर निगम कमिश्नर IAS संस्कृति जैन को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत

हाइलाइट्स 👇

• भोपाल नगर निगम कमिश्नर IAS संस्कृति जैन को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत
• डिवीजन बेंच ने अवमानना कार्रवाई पर लगाई रोक, नोटिस जारी
• मामले की अगली सुनवाई 18 फरवरी को होगी

Jabalpur High Court News : जबलपुर। भोपाल नगर निगम की कमिश्नर IAS संस्कृति जैन को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच ने उनके खिलाफ चल रही अवमानना (कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट) की कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है।

डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच के आदेश पर स्टे देते हुए सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए हैं और जवाब तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 18 फरवरी को निर्धारित की गई है।

BHOPAL NEWS : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली गुल, जरूरी काम से पहले देख लें पूरा शेड्यूल…!

हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, नगर निगम की असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा पर लगाई अंतरिम रोक, नोटिस किए जारी

उल्लेखनीय है कि इससे पहले जस्टिस विशाल मिश्रा की सिंगल बेंच ने भोपाल स्थित बिल्डर मर्लिन बिल्डकॉन के कथित अवैध निर्माण को गिराने के मामले में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन नहीं होने को लेकर IAS संस्कृति जैन को अवमानना का दोषी ठहराया था। सिंगल बेंच आज उनकी सजा पर निर्णय सुनाने वाली थी।

अवमानना मामले में अगली सुनवाई 18 फरवरी को

सिंगल बेंच के इस आदेश को चुनौती देते हुए भोपाल नगर निगम ने डिवीजन बेंच में अपील दायर की थी। सुनवाई के बाद डिवीजन बेंच ने अंतरिम राहत देते हुए अवमानना की कार्रवाई पर रोक लगा दी।

Mp High Court News How To Take A Photo A Year Before Birth - Jabalpur News - Jabalpur News:जन्म से एक साल पहले कैसे खींची गई फोटो, हाईकोर्ट ने पुलिस अधीक्षक को

MP NEWS : रोमांचक नजारा…. बीच सड़क पर आराम करता दिखा जंगल का राजा…

अब इस पूरे मामले में आगे क्या रुख अपनाया जाएगा, इस पर सभी की निगाहें 18 फरवरी को होने वाली सुनवाई पर टिकी हुई हैं।

BHOPAL NEWS : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली गुल, जरूरी काम से पहले देख लें पूरा शेड्यूल…!

हाइलाइट्स 👇

• भोपाल के 30 इलाकों में आज 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती
• मेंटेनेंस और लाइन सुधार कार्य के चलते सप्लाई रहेगी बाधित
• बिजली विभाग ने जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की

BHOPAL NEWS : भोपाल।
अगर आप आज घर, दफ्तर या कारोबार से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। राजधानी भोपाल में आज बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर के करीब 30 इलाकों में कई घंटों तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

Bhopal Power Cut: भोपाल के इन 30 इलाकों में बिजली कटौती, 3 से 8 घंटे तक  नहीं रहेगी लाइट, देख लें शेड्यूल - there will be power cuts in these 30  areas

अलग-अलग क्षेत्रों में 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

MP NEWS : रोमांचक नजारा…. बीच सड़क पर आराम करता दिखा जंगल का राजा…

बिजली विभाग के अनुसार यह कटौती लाइन सुधार और रखरखाव कार्य के लिए की जा रही है, ताकि भविष्य में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे तय समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

 क्या ? आपका इलाका भी लिस्ट में है? भोपाल में कई घंटों की बिजली कटौती

People are troubled by irregular supply of electricity

किन इलाकों में कितने समय तक रहेगी बिजली बंद

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
टिंबर मार्केट, कैंची छोला, सत्यज्ञान कॉलोनी और नवजीवन कॉलोनी में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
चांदबाड़ी, शिवशक्ति नगर, प्रेम नगर, सिंधी कॉलोनी, पुतलीघर, इस्लामी गेट, पिपलिया पेंदे खां, बजरिया और शाहजहांनाबाद क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में मेंटेनेंस कार्य के चलते लंबी अवधि की बिजली कटौती रहेगी।

BHOPAL NEWS : अब बुजुर्गों को अस्पताल नहीं जाना होगा, इलाज खुद पहुंचेगा घर तक…

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
एमएलए रेस्ट हाउस, मालवीय नगर, इंद्रा नगर, न्यू राजीव नगर, वसुंधरा कॉलोनी, टीला जमालपुरा और हाउसिंग बोर्ड टीला में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
होशंगाबाद रोड, सागर रॉयल, सुरेंद्र लैंडमार्क, शालीमार सेवन गार्डन, फॉरच्यून ग्लोरी और चिनार फॉरच्यून क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी।

MP NEWS : ट्रोलिंग का शिकार मनोज बाजपेयी, फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर बढ़ा विवाद

Delhi Power Cut: 11 जुलाई को दिल्ली के इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल,  यहां देखें पूरी लिस्ट | Delhi Power Cut Today on 11th July there will be  power cut

बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी। किसी आपात स्थिति या अतिरिक्त जानकारी के लिए उपभोक्ता अपने संबंधित बिजली कार्यालय या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

MP NEWS : रोमांचक नजारा…. बीच सड़क पर आराम करता दिखा जंगल का राजा…

हाइलाइट्स 

• पन्ना-हिनोता मार्ग पर बीच सड़क बैठा दिखा बाघ
• राहगीरों और वाहन चालकों ने मोबाइल में कैद किया नजारा
• पन्ना टाइगर रिजर्व में बढ़ती बाघ संख्या का असर

MP NEWS : पन्ना।
सुबह का सुकून उस वक्त रोमांच में बदल गया, जब पन्ना-हिनोता मार्ग पर बीच सड़क एक बाघ नजर आया। मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की बढ़ती संख्या अब जंगल की सीमाओं से बाहर भी साफ देखने को मिल रही है। अब बाघों के दीदार के लिए सफारी की जरूरत नहीं पड़ रही, क्योंकि वे कभी सड़क किनारे तो कभी सड़क के बीच आराम फरमाते दिखाई दे रहे हैं।

BHOPAL NEWS : अब बुजुर्गों को अस्पताल नहीं जाना होगा, इलाज खुद पहुंचेगा घर तक…

पन्ना-हिनोता मार्ग पर रोमांचक और चौंकाने वाला नजारा

शुक्रवार सुबह पन्ना-हिनोता सड़क मार्ग पर ऐसा ही एक रोमांचक दृश्य देखने को मिला, जब एक बाघ बेफिक्र होकर बीच सड़क पर बैठा हुआ नजर आया। अचानक सामने बाघ को देखकर राहगीर और वाहन चालक कुछ देर के लिए रुक गए। किसी ने घबराहट नहीं दिखाई, बल्कि इस दुर्लभ और रोमांचक नजारे को लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया।

पन्ना में सड़क पर टाइगर देख लोग हुए स्टैच्यू!, बाघ की अकड़ देख थम गई सांसे

BHOPAL CRIME NEWS : कटर से हमला कर युवतियों में फैला रहा था दहशत, 6 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

अधिकारियों और अभ्यर्थियों को भी हुआ बाघ का दीदार

इसी दौरान अनुकंपा नियुक्ति प्रक्रिया के तहत पन्ना टाइगर रिजर्व और दक्षिण वन मंडल के अधिकारी अभ्यर्थियों को दौड़ का अभ्यास करवा रहे थे। उन्हें भी बीच रास्ते बाघ के दीदार हुए, जिससे कुछ देर के लिए माहौल रोमांच से भर गया।

Three tigers came on the road in Panna Tiger Reserve, tourists were stunned by the sight, made a video

MP NEWS : ट्रोलिंग का शिकार मनोज बाजपेयी, फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर बढ़ा विवाद

कुछ समय तक सड़क पर आराम करने के बाद बाघ शांति से उठकर सड़क छोड़ते हुए पास के जंगल की ओर चला गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

Interesting view of tiger in Panna Tiger Reserve

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, 19 मार्च को अगली सुनवाई

पहले भी कई बार दिख चुके हैं बाघ

यह कोई पहली बार नहीं है जब सड़क पर बाघ नजर आया हो। इससे पहले भी पन्ना-हिनोता, पन्ना-अमानगंज और पन्ना-छतरपुर मार्ग पर कई बार बिना सफारी के बाघ देखे जा चुके हैं। वन विभाग के अनुसार यह पन्ना टाइगर रिजर्व में बेहतर संरक्षण और बढ़ती बाघ संख्या का संकेत है, हालांकि लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी जाती है।

BHOPAL NEWS : अब बुजुर्गों को अस्पताल नहीं जाना होगा, इलाज खुद पहुंचेगा घर तक…

हाइलाइट्स 👇

  • अब इलाज के लिए अस्पताल की लाइन नहीं 

HOPE ऐप से बुजुर्गों की डिजिटल हेल्थ निगरानी 

चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्गों को बड़ी राहत 

BHOPAL NEWS : भोपाल।
जब उम्र और बीमारी साथ चलने लगें, तब अस्पताल तक पहुंचना ही सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक नई पहल की है, जिसके तहत अब बीमार और चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्गों तक इलाज खुद उनके घर पहुंचेगा।

Reliable Home Care Services in Raipur | Elderly & Patient Care

राज्य के 6 शहरों में शुरू होगा होम हेल्थकेयर का पायलट प्रोजेक्ट

इस योजना के तहत मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और रीवा में होम हेल्थकेयर का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी की जा रही है। यह योजना इन सभी जिलों के शहरी क्षेत्रों में लागू की जाएगी।

MP NEWS : ट्रोलिंग का शिकार मनोज बाजपेयी, फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर बढ़ा विवाद

Top 24 Hours Home Nursing Services in Saraimita, Kanpur - Best Nursing Care  Homes near me - Justdial

‘HOPE ऐप’ से मिल रही घर बैठे स्वास्थ्य सुविधा

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक 1214 बुजुर्गों का ‘HOPE ऐप’ के माध्यम से पंजीकरण हो चुका है, जबकि 346 बुजुर्गों की प्रारंभिक स्क्रीनिंग पूरी की जा चुकी है। आने वाले समय में योजना के दायरे को और विस्तार देने की तैयारी है।

ऐसे मिलेगा बुजुर्गों को घर पर इलाज

  • आशा कार्यकर्ता बुजुर्गों का सर्वे करेंगी

  • नर्सिंग ऑफिसर योग्य बुजुर्गों का चयन कर ‘HOPE ऐप’ में एंट्री करेंगी

  • ‘HOPE किट’ के साथ नर्सिंग ऑफिसर बुजुर्ग के घर जाएंगी

  • घर पर ही बीपी, शुगर, वजन सहित जरूरी जांच की जाएगी

  • जांच के बाद फॉलो-अप और उपचार योजना तैयार होगी

  • जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन डॉक्टर से परामर्श भी जोड़ा जाएगा

MP NEWS: सागर में बेखौफ अपराध, अस्पताल के बाहर नर्स की गोली मारकर हत्या

स्वास्थ्य विभाग का मुख्य उद्देश्य इस योजना के माध्यम से चलने-फिरने में असमर्थ करीब एक लाख बुजुर्गों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है, ताकि उन्हें समय पर इलाज और बेहतर देखभाल मिल सके।

MP NEWS : ट्रोलिंग का शिकार मनोज बाजपेयी, फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर बढ़ा विवाद

हाइलाइट्स 👇

  • टीजर आते ही ‘घूसखोर पंडित’ पर शुरू हुआ सियासी और सामाजिक बवाल

  • जयपुर–दिल्ली के बाद उज्जैन में ब्राह्मण समाज ने जताया कड़ा विरोध

  • नाम नहीं बदला तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

MP NEWS : उज्जैन।
अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ का टीजर रिलीज होने के साथ ही यह फिल्म विवादों में घिर गई है। फिल्म के नाम को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध सामने आया है। पहले जयपुर और दिल्ली में आपत्ति जताई गई, वहीं अब मध्य प्रदेश के उज्जैन में ब्राह्मण समाज ने फिल्म के शीर्षक पर सख्त नाराजगी जाहिर की है।

MP NEWS: सागर में बेखौफ अपराध, अस्पताल के बाहर नर्स की गोली मारकर हत्या

घूसखोर पंडत' के टाइटल विवाद पर एक्शन में यूपी सरकार, नीरज पांडे ने तोड़ी  चुप्पी, लिया ये फैसला - Ghooskhor Pandat title controversy Neeraj pandey  reaction UP govt orders FIR ...

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ पर विवाद, उज्जैन में ब्राह्मण समाज का विरोध

ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना है कि फिल्म का नाम समाज की छवि को गलत तरीके से सामने रखता है, जिससे पूरे ब्राह्मण समुदाय की भावनाएं आहत हो रही हैं। उनका आरोप है कि फिल्मों और वेब कंटेंट के जरिए बार-बार एक ही वर्ग विशेष को निशाना बनाया जा रहा है।

बजट 2026 के बाद बाजार में बड़ी गिरावट, इनकम टैक्स में नहीं मिली राहत

अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज के संस्थापक पं. महेश पुजारी ने फिल्म के शीर्षक को समाज का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य समाज को बदनाम करने की प्रवृत्ति में बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिसे बर्दाश्त करना न तो संभव है और न ही स्वीकार्य। उन्होंने फिल्म निर्माताओं से फिल्म के नाम पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

मनोज बाजपेयी की मूवी 'घूसखोर पंडित' विवादों में, फिल्म के नाम को लेकर  उज्जैन में ब्राह्मण समाज ने जताया कड़ा विरोध

BHOPAL CRIME NEWS : कटर से हमला कर युवतियों में फैला रहा था दहशत, 6 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि फिल्म के नाम में बदलाव नहीं किया गया, तो विरोध को और तेज किया जाएगा। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि फिल्म निर्माता और अभिनेता इस विरोध पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

MP NEWS: सागर में बेखौफ अपराध, अस्पताल के बाहर नर्स की गोली मारकर हत्या

MP NEWS: भोपाल/सागर। मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला सागर जिले के बंडा क्षेत्र से सामने आया है, जहां अस्पताल परिसर के बाहर दिनदहाड़े एक नर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से न सिर्फ इलाके में दहशत फैल गई, बल्कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा पर भी गंभीर चिंता खड़ी हो गई है।

Nurse Shot Dead Outside Sagar Health Center | Shahgarh Murder

ड्यूटी खत्म कर निकलते ही बरसाईं गोलियां

मिली जानकारी के अनुसार, नर्स अपनी ड्यूटी समाप्त कर अस्पताल परिसर से बाहर निकल रही थीं। जैसे ही वह गेट के बाहर पहुंचीं, पहले से घात लगाए एक हमलावर ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

BHOPAL CRIME NEWS : कटर से हमला कर युवतियों में फैला रहा था दहशत, 6 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

आरोपी ने लगातार तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली नर्स की पीठ में लगी। गंभीर रूप से घायल नर्स मौके पर ही गिर पड़ीं और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल कर्मचारियों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

बजट 2026 के बाद बाजार में बड़ी गिरावट, इनकम टैक्स में नहीं मिली राहत

वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे घटनास्थल

मामले की गंभीरता को देखते हुए बंडा एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि और सागर एएसपी डॉ. संजीव उइके भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इलाके में दहशत, स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर अस्पताल जैसे स्थान सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल उठना लाजिमी है।

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, 19 मार्च को अगली सुनवाई

कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

दिनदहाड़े अस्पताल के बाहर हुई इस गोलीबारी की घटना के बाद विपक्षी दलों ने भी सरकार पर निशाना साधा है। पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब देखना होगा कि आरोपी कितनी जल्दी गिरफ्त में आता है और क्या इस घटना के बाद स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम उठाए जाते हैं।

BHOPAL CRIME NEWS : कटर से हमला कर युवतियों में फैला रहा था दहशत, 6 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

BHOPAL CRIME NEWS : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते कुछ दिनों से रात के समय सड़क पर चल रही युवतियों पर कटर से हमला करने की घटनाओं ने शहर में दहशत का माहौल बना दिया था। शुरुआत में पिपलानी क्षेत्र से मामले सामने आए, लेकिन बाद में अन्य इलाकों में भी इसी तरह की घटनाएं रिपोर्ट हुईं।

बजट 2026 के बाद बाजार में बड़ी गिरावट, इनकम टैक्स में नहीं मिली राहत

इन वारदातों के बाद सबसे बड़ा सवाल यही था कि आखिर वह अज्ञात व्यक्ति कौन है और वह इस तरह के हमले क्यों कर रहा है?

6 दिन से फरार आरोपी मिनाल क्षेत्र से गिरफ्तार

पुलिस ने आखिरकार इस मामले का खुलासा करते हुए कटर से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले छह दिनों से फरार था और एक बार फिर वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।

Murder over hill-cutting: Cops file FIR against 4 for killing Morjim man |  Goa News - The Times of India

मंगलवार देर रात करीब 2 बजे मिनाल क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर FRV टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी अयोध्या नगर और छोला इलाके में दोबारा हमला करने की योजना बना रहा था।

लाडली बहना योजना को लेकर अफवाह फैली, कलेक्टर ऑफिस में उमड़ी महिलाओं की भीड़

CCTV फुटेज से हुई आरोपी की पहचान

पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान की। फुटेज में आरोपी को मोटरसाइकिल से भागते हुए देखा गया था। इसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें उसकी तलाश में जुट गई थीं।

कटर से वार कर फैला रहा था डर

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भरत अहिरवार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह नशे का आदी है और गिरफ्तारी के समय भी नशे की हालत में था।

आरोपी अपने पास एक बड़ा कटर रखता था, जिससे वह रात के समय राह चलती युवतियों पर हमला करता था।

पत्नी से विवाद के बाद बदला व्यवहार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी पारिवारिक तनाव के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आया और वह मानसिक रूप से असंतुलित हो गया।

पुलिस का कहना है कि इसी कारण उसने राह चलती युवतियों को निशाना बनाना शुरू किया।

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, 19 मार्च को अगली सुनवाई

कई जिलों से जुड़े मिले सुराग

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी निशातपुरा क्षेत्र में मजदूरी का काम करता था।

  • आरोपी की मोटरसाइकिल सागर जिले की बताई जा रही है

  • मोबाइल सिम शहडोल पते पर पंजीकृत है

  • सोशल मीडिया पर वह ‘भरत अहिरवार’ नाम से इंस्टाग्राम आईडी भी चला रहा था

दो बच्चों का पिता है आरोपी

आरोपी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। पुलिस द्वारा उससे गहन पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले को लेकर आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।

बजट 2026 के बाद बाजार में बड़ी गिरावट, इनकम टैक्स में नहीं मिली राहत

रेल, स्वास्थ्य और आयुर्वेद पर सरकार का फोकस

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026 पेश किया। बजट के पेश होने के बाद शेयर बाजार को कोई राहत नहीं मिली हैं, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट देखी गई हैं। सेंसेक्स करीब 1600 अंक टूटकर 80,600 के स्तर पर पहुंच चुका है, जबकि निफ्टी करीब 550 अंक गिरकर 24,800 से नीचे कारोबार करता दिखा।

विशेषज्ञों के मुताबिक, सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% किए जाने से बाजार में नकारात्मक माहौल बना हुआ है, जिसका सीधा असर शेयर बाजार पर पड़ा।

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट

बजट से पहले वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। पिछले सप्ताह चांदी करीब 30% तक सस्ती हुई, जबकि सोना लगभग 17% फिसला। जानकारों का कहना है कि वैश्विक संकेतों, बजट को लेकर अनिश्चितता और मुनाफावसूली के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।

Budget 2026: Big drop in the market after Budget 2026
Budget 2026: Big drop in the market after Budget 2026

इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं

सरकार ने इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है। स्टैंडर्ड डिडक्शन भी पहले जैसा ही रहेगा। हालांकि, रिवाइज्ड इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए अब 31 दिसंबर के बजाय 31 मार्च तक का समय मिलेगा। नया इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा और टैक्स फॉर्म्स को आसान बनाया जाएगा।

  • बजट 2026 की मुख्य घोषणाएं
  • 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का ऐलान
  • कैंसर की 17 दवाएं ड्यूटी फ्री, इलाज होगा सस्ता
  • 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर भी आयात शुल्क खत्म
  • 3 आयुर्वेदिक AIIMS खोले जाएंगे
  • 5 मेडिकल टूरिज्म हब विकसित होंगे
  • 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स
  • करीब 800 जिलों में लड़कियों के लिए हॉस्टल
  • टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास के लिए ₹12.2 लाख करोड़

स्वास्थ्य और आयुर्वेद पर खास जोर हेल्थ सेक्टर को बढ़ावा

सरकार ने कैंसर, हीमोफिलिया, सिकल सेल और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी जैसी कई बीमारियों की दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही भारत को आयुर्वेद और बायोफार्मा मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा।

आयुर्वेद को ग्लोबल पहचान दिलाने की तैयारी

सरकार ने आयुर्वेदिक सेक्टर में ₹10,000 करोड़ के निवेश का ऐलान किया है। इसके तहत 3 आयुर्वेदिक AIIMS, नेशनल टेस्टिंग लैब्स और बायोफार्मा मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।

महिलाओं और बच्चियों के लिए योजनाएं

लखपति दीदी मॉडल पर महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए SHE-मार्ट बनाए जाएंगे, जिससे महिलाएं अपने उत्पाद सीधे बेच सकेंगी। इसके अलावा, STEM शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा की गई हैं।

रेलवे, जलमार्ग और ग्रीन ट्रांसपोर्ट को मिली रफ्तार

मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-चेन्नई, हैदराबाद-बेंगलुरु, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी के बीच हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे। और अगले पांच साल में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग विकसित होंगे।

रक्षा और अर्थव्यवस्था में 15% की बढ़ोतरी

बजट में रक्षा खर्च बढ़ाकर ₹7.84 लाख करोड़ कर दिया गया है, जो पिछले साल की तुलना में 15.2% अधिक है। सरकार का लक्ष्य राजकोषीय घाटे को GDP के 4.5% से नीचे रखना और कर्ज को अर्थव्यवस्था के 50% के आसपास बनाए रखना है।

प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि इस बजट में “रिफॉर्म एक्सप्रेस” को तेज गति मिलेगी । साथ ही उन्होंने कहा कि यह बजट हाई ग्रोथ और फिस्कल डिसिप्लिन का संतुलन बनाता है और भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है।

Budget 2026 में इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया, जिससे शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। जानिए बजट के बड़े ऐलान और असर।

पढ़ें देखें प्रोफाइल