crime – local samachar 24 https://localsamachar24.com जो सही बस वही Fri, 24 Apr 2026 06:27:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://localsamachar24.com/wp-content/uploads/2026/01/cropped-logo-LOCAL-SAMACHAR-32x32.png crime – local samachar 24 https://localsamachar24.com 32 32 Bhopal crime news : निशातपुरा में बुजुर्ग महिला पर हमला और लूट, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार https://localsamachar24.com/bhopal-crime-news%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%97-%e0%a4%ae/ https://localsamachar24.com/bhopal-crime-news%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%97-%e0%a4%ae/#respond Fri, 24 Apr 2026 06:08:33 +0000 https://localsamachar24.com/?p=1306 Bhopal crime news : भोपाल। राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में बुजुर्ग महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट और लूट की वारदात सामने आई है। इस घटना से इलाके में डर और आक्रोश का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और लूट का सामान भी बरामद कर लिया है।

घर में अकेली महिला को बनाया निशाना

पुलिस के अनुसार घटना के समय बुजुर्ग महिला घर में अकेली थीं। इसी दौरान आरोपी मांगीलाल उर्फ मंगल घर में घुसा और लूटपाट करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया।

भोपाल में बाल विवाह: भोपाल में नाबालिग की शादी का मामला, प्रशासन ने लिया सख्त संज्ञान

सीमेंट टाइल्स से सिर पर किया वार

लूट का विरोध करना महिला को भारी पड़ गया। आरोपी ने घर में रखी सीमेंट टाइल्स उठाकर उनके सिर पर वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

48 घंटे में पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही निशातपुरा थाना पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपी की पहचान की गई। लगातार दबिश देकर पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने 35 वर्षीय मांगीलाल उर्फ मंगल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली है। उसके पास से लूटे गए जेवरात भी बरामद कर लिए गए हैं।

Bhopal Loot Case : भोपाल में बेखौफ बदमाश, पुलिसकर्मी के घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर हमला, जेवरात लूटे

पहले से है आपराधिक रिकॉर्ड

आरोपी मूल रूप से राजगढ़ का रहने वाला है और भोपाल के कोहेफिजा इलाके में रह रहा था। उसके खिलाफ पहले से मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट सहित 6 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक वह आदतन अपराधी है।

गिरफ्तारी के बाद निकाला जुलूस

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इलाके में उसका जुलूस निकाला। इसका मकसद लोगों में भरोसा कायम करना और अपराधियों को सख्त संदेश देना था।

इस घटना के बाद निशातपुरा क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में इस तरह की घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Narmada Pollution : नर्मदा में 11 हजार लीटर दूध अर्पण से बढ़ा खतरा, विशेषज्ञों की चेतावनी जलीय जीवों पर संकट, महीनों तक दूषित रह सकता है पानी

]]>
https://localsamachar24.com/bhopal-crime-news%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%97-%e0%a4%ae/feed/ 0
MP missing cases : मध्यप्रदेश में 10 दिन में 100 गुमशुदगी के मामले, 98 अब भी लापता https://localsamachar24.com/mp-missing-cases-%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-10-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-100/ https://localsamachar24.com/mp-missing-cases-%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-10-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-100/#respond Fri, 24 Apr 2026 05:25:46 +0000 https://localsamachar24.com/?p=1301 MP missing cases : मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेश में गुमशुदगी के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की वेबसाइट पर दर्ज आंकड़ों के मुताबिक, बीते 10 दिनों में राज्यभर से करीब 100 लोगों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। इनमें से सिर्फ 2 लोगों का पता चल पाया है, जबकि 98 लोग अब भी लापता हैं।

युवतियां सबसे ज्यादा निशाने पर

इन मामलों में सबसे ज्यादा संख्या 14 से 25 साल की लड़कियों की है। लगातार बढ़ते ऐसे केस पुलिस और परिवारों दोनों के लिए चिंता का कारण बनते जा रहे हैं।

बंगाल चुनाव: ‘फूलों की राजनीति’ में कमल बनाम फूल जोड़ी, किसके सिर सजेगा ताज?

क्या सक्रिय है कोई गिरोह?

इतनी बड़ी संख्या में कम समय में लोगों के गायब होने से अंतरराज्यीय गिरोह की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस एंगल से जांच जारी है।

तस्करी और देह व्यापार का शक

कुछ मामलों के पैटर्न को देखते हुए यह भी आशंका जताई जा रही है कि इन घटनाओं के पीछे मानव तस्करी या देह व्यापार से जुड़े नेटवर्क हो सकते हैं। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे केस

ऐसा पहली बार नहीं है जब इस तरह के मामले सामने आए हों। इससे पहले भी मध्यप्रदेश से लापता हुई लड़कियों को राजस्थान के अलग-अलग इलाकों से बरामद किया जा चुका है। कुछ मामलों में उन्हें पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीकी क्षेत्रों से भी सुरक्षित वापस लाया गया था।

छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, 3 महीने तक नहीं मिलेगा अवकाश

मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। अलग-अलग टीमों को एक्टिव किया गया है और दूसरे राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

लगातार सामने आ रहे गुमशुदगी के मामलों ने आम लोगों में डर का माहौल बना दिया है। खासकर युवतियों की सुरक्षा को लेकर परिवारों में चिंता साफ देखी जा रही है।

]]>
https://localsamachar24.com/mp-missing-cases-%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-10-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-100/feed/ 0
Bhopal Loot Case : भोपाल में बेखौफ बदमाश, पुलिसकर्मी के घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर हमला, जेवरात लूटे https://localsamachar24.com/bhopal-loot-case-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%a6%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%81/ https://localsamachar24.com/bhopal-loot-case-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%a6%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%81/#respond Wed, 22 Apr 2026 05:13:35 +0000 https://localsamachar24.com/?p=1227 Bhopal Loot Case : भोपाल।  भोपाल के करोंद इलाके में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक आरोपी ने पुलिसकर्मी के घर में घुसकर उनकी मां के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने महिला के सिर पर पत्थर और हवन में इस्तेमाल होने वाले ब्लॉक से कई वार किए। महिला के बेसुध होने के बाद उसके कान से सोने की बाली नोच ली और गले से चेन लूटकर फरार हो गया।

मध्य प्रदेश बीजेपी में ‘टाइमलाइन सिस्टम’ लागू: अब नेताओं की नहीं, संगठन की घड़ी चलेगी

घटना के समय महिला शैल कुमारी मिश्रा घर में अकेली थीं। हमले में उनके सिर, कान और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें गंभीर हालत में नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित के बेटे काशीनाथ मिश्रा ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे उनकी मां घर के बाहर फूल तोड़ रही थीं, तभी आरोपी वहां पहुंचा। उसने महिला का मुंह दबाकर उन्हें घर के अंदर ले जाकर दरवाजे बंद कर दिए और पूजा कक्ष में ले जाकर हमला किया।

परिवार के अनुसार, आरोपी पास में ही मजदूरी करता है और पहले भी घर आ चुका था। कुछ समय पहले पड़ोसी के कहने पर वह घर की छत से गिट्टी उठाने आया था, तभी उसे पता चला था कि महिला अक्सर घर में अकेली रहती हैं।

TIME-100 List 2026: दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी, तीन भारतीय शामिल

पुलिस के अनुसार, महिला के पति देवेंद्र मिश्रा पुलिस विभाग में एएसआई थे, जिनका 2014 में निधन हो गया था। इसके बाद बेटे काशीनाथ को अनुकंपा नियुक्ति मिली और वह वर्तमान में एसएएफ में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ हैं। घटना के समय वे चुनाव ड्यूटी के चलते पश्चिम बंगाल में तैनात हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

]]>
https://localsamachar24.com/bhopal-loot-case-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%a6%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%81/feed/ 0
Couple death case : श्योपुर में पेड़ से लटके मिले शव, घर से भागे प्रेमी जोड़े ने जंगल में की आत्महत्या https://localsamachar24.com/couple-death-case-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%9f%e0%a4%95/ https://localsamachar24.com/couple-death-case-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%9f%e0%a4%95/#respond Fri, 17 Apr 2026 06:51:52 +0000 https://localsamachar24.com/?p=1198 Couple death case : श्योपुर | मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां घर से भागे एक प्रेमी जोड़े के शव जंगल में पेड़ से लटके हुए मिले। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जंगल में मिला दोनों का शव

यह मामला अगरा जंगल का बताया जा रहा है, जहां दोनों के शव एक ही पेड़ से लटके हुए मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाया।

Gas Cylinder Distribution : भोपाल में कमर्शियल सिलेंडर को लेकर नई व्यवस्था, शादी वाले घरों को मिलेगा सिलेंडर

एक दिन पहले घर से हुए थे फरार

जानकारी के अनुसार, प्रेमी युगल एक दिन पहले अपने-अपने घरों से लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

तकनीकी आधार पर मिला सुराग

पुलिस ने तकनीकी सहायता से दोनों की लोकेशन ट्रेस की। इसी आधार पर पुलिस और परिजन जंगल तक पहुंचे, जहां दोनों के शव बरामद हुए।

MP Board Result 2026 : एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026, बेटियों का दबदबा, 16 साल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, असफल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला बरगवां थाना क्षेत्र का है और आगे की कार्रवाई जारी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

]]>
https://localsamachar24.com/couple-death-case-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%9f%e0%a4%95/feed/ 0
Gwalior Crime News : ग्वालियर में सनसनी, रेस कोर्स ओवरब्रिज के पास तीन बोरियों में मिली जानवरों की हड्डियां और गौवंश का सिर, जांच में जुटी https://localsamachar24.com/gwalior-crime-news%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8/ https://localsamachar24.com/gwalior-crime-news%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8/#respond Tue, 14 Apr 2026 05:32:23 +0000 https://localsamachar24.com/?p=1166 हाइलाइट्स

  • ग्वालियर में रेस कोर्स ओवरब्रिज के पास मिला मामला
  • तीन बोरियों में मिली जानवरों की हड्डियां
  • एक बोरी में गौवंश का सिर मिलने से सनसनी
  • पुलिस ने बोरियां जब्त कर जांच शुरू की
  • CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Gwalior Crime News : ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उस समय हड़कंप मच गया जब रेस कोर्स ओवरब्रिज के पास तीन बोरियों में जानवरों की हड्डियां मिलने की सूचना सामने आई। यह मामला सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

crime news

MP TET Update : एमपी में TET को लेकर बड़ा अपडेट, नए आदेश की तैयारी, तय होगा किन शिक्षकों के लिए परीक्षा अनिवार्य होगी

स्थानीय लोगों ने जब बोरियों से संदिग्ध बदबू और असामान्य स्थिति देखी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेराबंदी कर बोरियों को अपने कब्जे में ले लिया।

तीन बोरियों में मिली हड्डियां और गौवंश का सिर

पुलिस जांच में सामने आया कि इन तीन बोरियों में बड़ी मात्रा में जानवरों की हड्डियां भरी हुई थीं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि एक बोरी में गौवंश का सिर भी मिला है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता दोनों देखने को मिल रही हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह से सार्वजनिक स्थान पर जानवरों के अवशेष फेंकना बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला है।

MP Heat Wave Alert : एमपी में गर्मी ने दिखाए तीखे तेवर, पारा 41 डिग्री के पार, कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट

पुलिस ने मौके से बोरियां जब्त कीं

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी बोरियों को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये हड्डियां कहां से लाई गईं और इन्हें यहां किसने फेंका।

पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है।

फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जाएंगे सैंपल

पुलिस ने बताया कि बरामद हड्डियों के सैंपल को अब फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये किस प्रकार के जानवरों के अवशेष हैं और इनकी उम्र क्या है।

इसके साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि क्या इन अवशेषों के पीछे किसी अवैध गतिविधि या स्लॉटरिंग का कोई मामला जुड़ा हुआ है।

Bhopal Pollution Report : भोपाल की हवा हो रही जहरीली, हर तीसरा मरीज सांस की तकलीफ से परेशान, श्वसन रोगियों की संख्या में 30% तक बढ़ोतरी, बच्चे और युवा भी चपेट में

रेस कोर्स ओवरब्रिज (Race Course Overbridge) बना जांच का केंद्र

घटना स्थल रेस कोर्स ओवरब्रिज अब पूरी जांच का केंद्र बन गया है। पुलिस ने यहां लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की सूची तैयार कर ली है और फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अधिकारियों का मानना है कि कैमरा फुटेज से यह पता चल सकता है कि बोरियां यहां कब और किस वाहन से लाई गई थीं।

सीसीटीवी फुटेज से मिल सकती है अहम कड़ी

पुलिस आसपास के दुकानों, चौराहों और ओवरब्रिज के कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। जांच टीम को उम्मीद है कि किसी न किसी फुटेज में संदिग्ध गतिविधि जरूर कैद हुई होगी।

इसके अलावा, क्षेत्र में सक्रिय कबाड़ और मांस से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

पाकिस्तान में ‘नाइट लॉकडाउन’: रात 8 बजे तक घर पहुंचने का आदेश, महंगाई से परेशान जनता में गुस्सा

स्थानीय लोगों में आक्रोश, सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि शहर के व्यस्त इलाके में इस तरह से अवशेष फेंकना कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। कुछ लोगों ने इसे सुनियोजित तरीके से किया गया कृत्य बताया है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामला गंभीर है और हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी, लेकिन सभी तकनीकी और फॉरेंसिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस ने संकेत दिए हैं कि जांच में जैसे ही कोई ठोस सबूत मिलता है, संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, यह भी देखा जा रहा है कि क्या इस घटना का संबंध किसी अवैध पशु वध या मांस व्यापार से जुड़ा है।

Latest Indore News:- महू के पास खूंखार कुत्ते का हमला, 5 लोग घायल; गांव में दहशत

]]>
https://localsamachar24.com/gwalior-crime-news%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8/feed/ 0
Latest Indore News:- महू के पास खूंखार कुत्ते का हमला, 5 लोग घायल; गांव में दहशत https://localsamachar24.com/ferocious-dog-attack-near-mhow/ https://localsamachar24.com/ferocious-dog-attack-near-mhow/#respond Sun, 05 Apr 2026 18:05:45 +0000 https://localsamachar24.com/?p=1056 Latest Indore News:- इंदौर/महू। मध्य प्रदेश के इंदौर के पास महू क्षेत्र में एक आक्रामक कुत्ते ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है।

महू के पास खूंखार कुत्ते का हमला

ये भी पढ़े:-Latest Gwalior News: ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर के घर फायरिंग, कार सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी

एक-एक कर लोगों को बनाया निशाना

घटना महू के किशनगंज थाना क्षेत्र के केवटी गांव की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्ता अचानक उग्र हो गया और आसपास मौजूद लोगों पर हमला करने लगा। एक युवक ने प्लास्टिक की कुर्सी से उसे भगाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ता और ज्यादा आक्रामक हो गया।

ये भी पढ़े:-Sidhi Guna Case: CM मोहन यादव का ऑन द स्पॉट फैसला, लापरवाह अधिकारियों को हटाने की सख्त चेतावनी

गर्दन और पैरों पर खतरनाक हमले

हमले के दौरान कुत्ते ने कुछ लोगों की गर्दन दबोच ली, जबकि कई लोगों के पैरों पर काट लिया। घायलों में फारूक, अरमान, शाकिर, मालिक पटेल और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया और रैबीज के इंजेक्शन लगाए गए।

गांव में डर का माहौल

घटना के बाद केवटी गांव में डर और असुरक्षा का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ता अब भी खुले में घूम रहा है, जिससे और हमलों का खतरा बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

बढ़ते डॉग बाइट के मामले

महू क्षेत्र में डॉग बाइट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 6 महीनों में 1000 से ज्यादा लोगों को रैबीज के इंजेक्शन लगाए जा चुके हैं। सिर्फ 3 और 4 अप्रैल को ही 24 लोग अस्पताल पहुंचे, जिनमें 5 इसी गांव के बताए जा रहे हैं।

प्रशासन के सामने चुनौती

लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे हमले और बढ़ सकते हैं।

]]>
https://localsamachar24.com/ferocious-dog-attack-near-mhow/feed/ 0
Latest Gwalior News: ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर के घर फायरिंग, कार सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी https://localsamachar24.com/latest-gwalior-news/ https://localsamachar24.com/latest-gwalior-news/#respond Sun, 05 Apr 2026 17:41:19 +0000 https://localsamachar24.com/?p=1045 Latest Gwalior News: ग्वालियर, मध्य प्रदेश। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात उस वक्त दहशत फैल गई जब कार में सवार बदमाशों ने एक हिस्ट्रीशीटर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी खुलेआम गोलीबारी करते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े:-Sidhi Guna Case: CM मोहन यादव का ऑन द स्पॉट फैसला, लापरवाह अधिकारियों को हटाने की सख्त चेतावनी

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, आनंद नगर इलाके में रहने वाले संजय उर्फ लालू यादव, जो पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर है, के घर पर कुछ बदमाश कार से पहुंचे। हमलावरों ने पहले उसका नाम लेकर गालियां दीं और फिर कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी।

ये भी पढ़े: LPG crisis bhopal : भोपाल में LPG संकट गहराया, कांग्रेस का प्रदर्शन, 10 दिन से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित

गोलीबारी में कोई हताहत नहींग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर

राहत की बात यह रही कि इस फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी। घटना के समय इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन डर के कारण कोई भी बाहर नहीं निकला।

CCTV और वीडियो फुटेज आए सामने

घटना के दो वीडियो सामने आए हैं:

  • एक वीडियो में बदमाश फायरिंग करते नजर आ रहे हैं
  • दूसरे CCTV फुटेज में हमलावरों की कार साफ दिखाई दे रही है
    पुरानी रंजिश का मामला?

पीड़ित संजय उर्फ लालू यादव ने आरोप लगाया है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। उसने लक्ष्मणगढ़ निवासी अजीत गुर्जर उर्फ घोड़ा और उसके साथियों पर हमला करने का शक जताया है। हालांकि पुलिस ने अभी आरोपियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस जांच में जुटी

बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार के अनुसार, मामला दर्ज कर लिया गया है और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस रंजिश और जमीन विवाद दोनों एंगल से जांच कर रही है।

इलाके में दहशत का माहौल

घटना के बाद आनंद नगर और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल है। स्थानीय लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

]]>
https://localsamachar24.com/latest-gwalior-news/feed/ 0
Sidhi Guna Case: CM मोहन यादव का ऑन द स्पॉट फैसला, लापरवाह अधिकारियों को हटाने की सख्त चेतावनी https://localsamachar24.com/%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%a8-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%ac%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8/ https://localsamachar24.com/%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%a8-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%ac%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8/#respond Mon, 23 Mar 2026 12:12:55 +0000 https://localsamachar24.com/?p=1034 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। सीधी और गुना मामलों के बाद सरकार ने जवाबदेही और पारदर्शिता को प्राथमिकता बताया।

हाइलाइट्स

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रशासनिक मामलों में सख्त रुख
  • काम नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की स्पष्ट चेतावनी
  • सीधी और गुना कार्रवाई के बाद आया सख्त बयान
  • सुशासन, जवाबदेही और पारदर्शिता पर सरकार का जोर

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सख्त और स्पष्ट रुख अपनाते हुए अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है। हाल ही में सीधी और गुना मामलों में हुई कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य में सुशासन, जवाबदेही और पारदर्शिता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने साफ कहा कि काम में लापरवाही या ढिलाई किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

लापरवाह अफसरों पर सख्ती, कार्रवाई जारी रहने का संकेत

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो अधिकारी अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ नहीं निभाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रशासन को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाना है, जिसके लिए समय-समय पर आवश्यक निर्णय लिए जा रहे हैं।

उन्होंने संकेत दिया कि भविष्य में भी इसी तरह के ऑन द स्पॉट फैसले लिए जाएंगे, ताकि प्रशासनिक स्तर पर अनुशासन और कार्यकुशलता बनी रहे।

 

ये भी पढ़ें:– Bhopal Budget 2026 : भोपाल में आज पेश होगा नगर निगम का बजट, विकास और सुधारों पर रहेगा फोकस

“जो काम करेगा उसे मौका मिलेगा” CM का संदेश

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार उन अधिकारियों को प्रोत्साहित करेगी जो अपने कार्यों को ईमानदारी और तत्परता से पूरा करते हैं। वहीं, जो अपने दायित्वों में लापरवाही बरतेंगे, उन्हें हटाने में कोई संकोच नहीं किया जाएगा।

उनके अनुसार यह पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक निरंतरता का हिस्सा है, जिससे व्यवस्था में सुधार और जनता को बेहतर सेवाएं मिल सकें।

भी पढ़ें:– MP Weather Update: 26 मार्च से फिर बदलेगा मौसम, पहले बढ़ेगी गर्मी, फिर बारिश का अलर्ट जारी

सीधी और गुना कार्रवाई के बाद सख्त रुख

हाल ही में सीधी और गुना जिलों में हुई प्रशासनिक कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री का यह बयान सामने आया है। इन मामलों में सरकार की त्वरित कार्रवाई ने यह संकेत दिया है कि प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर अब किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि सिस्टम को सुधारना और उसे अधिक पारदर्शी बनाना है।

भी पढ़ें:– LPG crisis bhopal : भोपाल में LPG संकट गहराया, कांग्रेस का प्रदर्शन, 10 दिन से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित

सुशासन और पारदर्शिता पर जोर

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सुशासन को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जवाबदेही जरूरी है और इसी दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

सरकार का प्रयास है कि आम जनता को समय पर और प्रभावी सेवाएं मिलें तथा प्रशासनिक स्तर पर किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके।

भी पढ़ें:– फिल्म ‘धुरंधर’ से जुड़ी असली कहानी: जानिए RAW एजेंट ‘ब्लैक टाइगर’ रवींद्र कौशिक की गुप्त जिंदगी

‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम का उल्लेख

मुख्यमंत्री ने ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम की भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस पहल की शुरुआत उन्होंने शिक्षा मंत्री रहते हुए की थी और अब यह लगातार आगे बढ़ रही है।

इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं की भागीदारी बढ़ रही है और आने वाले समय में अधिक अभ्यर्थी विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व करते नजर आएंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव का यह बयान और हालिया फैसले इस बात का संकेत हैं कि प्रदेश में प्रशासनिक सख्ती और जवाबदेही को और मजबूत किया जा रहा है। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि काम करने वालों को अवसर मिलेगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों के लिए जगह नहीं होगी।

]]>
https://localsamachar24.com/%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%a8-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%ac%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8/feed/ 0
Lawrence Bishnoi gang : एमपी में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफ, तीन शहरों के व्यापारियों को धमकी, करोड़ों की फिरौती मांगी https://localsamachar24.com/lawrence-bishnoi-gang980-2/ https://localsamachar24.com/lawrence-bishnoi-gang980-2/#respond Sat, 21 Mar 2026 08:17:31 +0000 https://localsamachar24.com/?p=980 हाइलाइट्स
  • तीन शहरों के व्यापारियों को जान से मारने की धमकी
  • व्हाट्सएप कॉल से करोड़ों की रंगदारी की मांग
  • भोपाल और इंदौर में बड़े कारोबारी निशाने पर
  • खरगोन में फायरिंग, गैंग ने ली जिम्मेदारी

Lawrence Bishnoi gang : भोपाल। मध्य प्रदेश में अब कुख्यात Lawrence Bishnoi गैंग का दायरा तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। अब तक फिल्म इंडस्ट्री, राजनीति और बड़े कारोबारियों को निशाना बनाने वाला यह गैंग अब प्रदेश के व्यापारियों को धमकी देकर करोड़ों की रंगदारी मांग रहा है।

LPG crisis bhopal : भोपाल में LPG संकट गहराया, कांग्रेस का प्रदर्शन, 10 दिन से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित

बताया जाता है कि बिश्नोई एक संपन्न परिवार में पैदा हुआ और उसका परिवार पंजाब के अपने गांव के सबसे धनी परिवारों में से एक माना जाता है। लॉरेंस के पिता पहले पुलिसकर्मी थे, जिन्होंने बाद में परिवार की जमीन संभालने के लिए नौकरी छोड़ दी।

2008 में स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद लॉरेंस चंडीगढ़ के एक कॉलेज में गया, जहां वह छात्र राजनीति में सक्रिय हुआ। छात्र चुनाव हारने के बाद उसका नाम कॉलेज में कई आपराधिक घटनाओं में सामने आया और यहीं से उसके आपराधिक नेटवर्क की शुरुआत मानी जाती है।

Bhopal Illegal colonies : नगर निगम का बड़ा फैसला, भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती, हर शुक्रवार होगी सुनवाई

सूत्रों के अनुसार बिश्नोई पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में फैले सैकड़ों सदस्यों वाले गिरोह को नियंत्रित करता है, जो जबरन वसूली, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी और टारगेट किलिंग जैसी गतिविधियों में शामिल बताया जाता है। उसके खिलाफ तीन दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

पिछले एक हफ्ते में Bhopal, Indore और Khargone के कारोबारियों को जान से मारने की धमकियां मिलने से हड़कंप मच गया है।

देश में IAS, IPS और IFS अफसरों की भारी कमी: 2834 पद खाली, MP समेत कई राज्यों में संकट

धमकियां व्हाट्सएप कॉल और वॉइस मैसेज के जरिए दी जा रही हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय नंबरों का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस ने इन मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भोपाल में सर्राफा व्यापारी से 10 करोड़ की मांग

भोपाल के कोलार क्षेत्र निवासी सर्राफा व्यापारी गौरव जैन को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी दी गई। शिकायत के मुताबिक, 18 मार्च की रात करीब 10:30 बजे उनके मोबाइल पर एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को गैंग का सदस्य “हैरी बॉक्सर” बताते हुए 10 करोड़ रुपए की मांग की।

चैत्र नवरात्र 2026: 19 मार्च से शुरुआत, अमावस्या के दुर्लभ संयोग से बढ़ा महत्व

आरोपी ने कहा कि पैसे का इंतजाम कर लो, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। अगले दिन फिर कॉल कर धमकी दोहराई गई। जब व्यापारी ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने कहा कि “मेरी गैंग के लोग कहीं भी आकर निपटा देंगे।”

शिकायत के अनुसार 20 मार्च की सुबह दोबारा कॉल कर 10 करोड़ रुपए की मांग की गई। रकम देने से इनकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद व्यापारी ने कोलार थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने आरोपी हैरी बॉक्सर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सलमान खान की फिल्म ‘Battle of Galwan’ का बदला नाम, अब ‘Matrubhoomi: May War Rest in Peace’ से होगी रिलीज

इंदौर में रियल एस्टेट कारोबारी भी निशाने पर

इसी तरह इंदौर के पॉश इलाके तुकोगंज में रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी संजय जैन को भी धमकी मिली है। उनसे कुल 15 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई।

शिकायत के अनुसार, पहले 10 करोड़ रुपए की मांग की गई, फिर दोबारा संपर्क कर 5 करोड़ रुपए और देने को कहा गया। कारोबारी ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding: अर्जुन तेंदुलकर ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से की शादी, मुंबई में सजी हाई-प्रोफाइल वेडिंग; क्रिकेट-बॉलीवुड के सितारे पहुंचे

खरगोन में फायरिंग, गैंग ने ली जिम्मेदारी

दो दिन पहले खरगोन जिले में एक गंभीर घटना सामने आई थी। कसरावद थाना क्षेत्र के भीलगांव में किसान कारोबारी दिलीप सिंह राठौड़ के घर के बाहर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इस हमले की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

CRIME NEWS : गुरुद्वारे के बाहर सरेआम चली गोलियां, AAP नेता लक्की ओबेरॉय की मौत

हाई-प्रोफाइल कारोबारियों को बनाया जा रहा निशाना

सूत्रों के अनुसार, गैंग ऐसे व्यापारियों को निशाना बना रहा है जिनके राजनीतिक संपर्क हैं या जो आर्थिक रूप से मजबूत माने जाते हैं। धमकी भरे ऑडियो भी सामने आए हैं, जिनमें गाली-गलौज और जान से मारने की बात कही जा रही है।

बताया जा रहा है कि गैंग से जुड़ा “हैरी बॉक्सर” हाल ही में कनाडा की जेल से रिहा हुआ है, जिसके बाद उसकी गतिविधियां फिर बढ़ने की चर्चा है।

मध्यप्रदेश में पेंशन सिस्टम में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से सेंट्रलाइज्ड पेमेंट, 4.40 लाख पेंशनर्स को राहत

पुलिस अलर्ट मोड पर, जांच जारी

तीनों शहरों में धमकियों के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। साइबर सेल और स्थानीय पुलिस मिलकर कॉल्स और नंबरों की जांच कर रही है। अंतरराष्ट्रीय नंबरों के इस्तेमाल से जांच और चुनौतीपूर्ण हो गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी और व्यापारियों को सुरक्षा देने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश में पेंशन सिस्टम में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से सेंट्रलाइज्ड पेमेंट, 4.40 लाख पेंशनर्स को राहत

बढ़ती वारदातों से व्यापारियों में डर

लगातार मिल रही धमकियों और फायरिंग जैसी घटनाओं के बाद प्रदेश के व्यापारियों में डर का माहौल बन गया है। खासतौर पर भोपाल, इंदौर और खरगोन जैसे शहरों में कारोबारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

अब बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर एक कुख्यात अपराधी के जेल में होने के बावजूद उसका नेटवर्क कैसे सक्रिय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

]]>
https://localsamachar24.com/lawrence-bishnoi-gang980-2/feed/ 0
पोस्टमॉर्टम टेबल पर खुलीं आँखें? गुना की घटना ने उठाए बड़े सवाल https://localsamachar24.com/postmortem-table/ https://localsamachar24.com/postmortem-table/#respond Sat, 21 Mar 2026 07:57:58 +0000 https://localsamachar24.com/?p=968 क्या कोई व्यक्ति जिंदा होते हुए भी पोस्टमॉर्टम टेबल तक पहुंच सकता है? मध्य प्रदेश के गुना से सामने आई एक हैरान करने वाली घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक युवक ने दावा किया है कि उसे जिंदा होते हुए मृत समझ लिया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

ये भी देखेंछ- पोस्टमॉर्टम टेबल पर खुलीं आँखें? गुना की घटना ने उठाए बड़े सवाल

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, गुना के एक युवक ने मानसिक प्रताड़ना और प्रेम प्रसंग के चलते सल्फास खा लिया था। इसके बाद उसे अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि जिस महिला के घर पर उसने यह कदम उठाया, वही उसे अस्पताल लेकर पहुंची थी।

युवक का चौंकाने वाला दावा

युवक का आरोप है कि अस्पताल में उसे मृत घोषित कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। उसका कहना है कि जब उसे होश आया, तब वह खुद को पोस्टमॉर्टम रूम में पाया, जहां चीर-फाड़ की तैयारी चल रही थी।

युवक के अनुसार, अगर उसे समय पर होश नहीं आता, तो उसकी जान जा सकती थी। होश में आते ही वह बिना कपड़ों के ही वहां से भाग निकला।

ये भी पढ़ें:- देश में IAS, IPS और IFS अफसरों की भारी कमी: 2834 पद खाली, MP समेत कई राज्यों में संकट

घटना में आया नया ट्विस्ट

इसी दिन अस्पताल में युवक के परिजन भी पहुंच गए और जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान महिला के साथ मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वही युवक उसे बचाते हुए दिखाई दे रहा है।

यहीं से मामले में सवाल खड़े हो गए—
अगर युवक को मृत मानकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था, तो वह उसी समय परिजनों के बीच कैसे मौजूद था?

वीडियो जारी कर लगाए आरोप

18 मार्च को युवक ने एक वीडियो जारी कर अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि उसे जिंदा होते हुए भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया था।

अस्पताल प्रशासन का पक्ष

अस्पताल प्रबंधन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
CMHO का कहना है कि पोस्टमॉर्टम एक तय प्रक्रिया के तहत होता है—

  • पुलिस द्वारा शव भेजा जाता है
  • आवश्यक दस्तावेज भरे जाते हैं
  • इसके बाद ही डॉक्टर पोस्टमॉर्टम करते हैं

प्रशासन के मुताबिक, इस मामले में न तो कोई आधिकारिक दस्तावेज सामने आया है और न ही किसी डॉक्टर का नाम, जिससे आरोपों की पुष्टि हो सके।

उठ रहे हैं कई बड़े सवाल

  • क्या अस्पताल में इतनी बड़ी लापरवाही हुई?
  • क्या युवक का दावा सच है या यह गलतफहमी है?
  • अगर सच है, तो यह सिस्टम की बेहद गंभीर चूक है
  • और अगर गलत है, तो असली कहानी क्या है?

निष्पक्ष जांच की मांग

फिलहाल, यह मामला संदेह और सवालों के घेरे में है। सच्चाई क्या है, यह केवल निष्पक्ष जांच के बाद ही सामने आ पाएगा।

]]> https://localsamachar24.com/postmortem-table/feed/ 0