Breaking news India – local samachar 24 https://localsamachar24.com जो सही बस वही Fri, 17 Apr 2026 06:22:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://localsamachar24.com/wp-content/uploads/2026/01/cropped-logo-LOCAL-SAMACHAR-32x32.png Breaking news India – local samachar 24 https://localsamachar24.com 32 32 Gas Cylinder Distribution : भोपाल में कमर्शियल सिलेंडर को लेकर नई व्यवस्था, शादी वाले घरों को मिलेगा सिलेंडर https://localsamachar24.com/gas-cylinder-distribution-%e0%a4%ad%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b2/ https://localsamachar24.com/gas-cylinder-distribution-%e0%a4%ad%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b2/#respond Fri, 17 Apr 2026 06:22:50 +0000 https://localsamachar24.com/?p=1193

Gas Cylinder Distribution : भोपाल | राजधानी भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर एक नई व्यवस्था लागू की गई है, जिसका सीधा फायदा उन परिवारों को मिलेगा जिनके घर में शादी या बड़े पारिवारिक आयोजन होने वाले हैं। इस नई पहल को उपभोक्ताओं की सुविधा और गैस सिलेंडर की उपलब्धता को आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

शादी वाले घरों को मिलेगी खास सुविधा

नई व्यवस्था के तहत अब शादी वाले घरों को कमर्शियल गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए सिर्फ गैस एजेंसी में शादी का कार्ड जमा करना होगा। कार्ड सत्यापन के बाद संबंधित परिवार को सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य शादी जैसे बड़े आयोजनों में गैस की कमी या अव्यवस्था को रोकना है, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

MP Board Result 2026 : एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026, बेटियों का दबदबा, 16 साल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, असफल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

अधिकतम 2 सिलेंडर की सुविधा

जानकारी के अनुसार, शादी वाले परिवारों को अधिकतम 2 कमर्शियल सिलेंडर प्रदान किए जाएंगे। यह सुविधा खास तौर पर उन आयोजनों के लिए है जहां बड़ी संख्या में लोगों के भोजन की व्यवस्था की जाती है। इससे आयोजन के दौरान गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर होने वाली चिंता कम होगी।

डिपॉजिट और चार्ज की पूरी जानकारी

इस व्यवस्था के तहत प्रत्येक कमर्शियल सिलेंडर के लिए 2200 रुपये का डिपॉजिट निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही गैस फिलिंग के लिए 1850 रुपये का अतिरिक्त चार्ज भी देना होगा। यह पूरी प्रक्रिया गैस एजेंसी के माध्यम से ही पूरी की जाएगी और उपभोक्ताओं को निर्धारित नियमों का पालन करना होगा।

उपभोक्ताओं के लिए राहत की उम्मीद

नई व्यवस्था से शादी समारोहों में गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर आने वाली परेशानियों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि इससे समय पर सिलेंडर मिलने में आसानी होगी और व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से की जा सकेंगी।

Gwalior Crime News : ग्वालियर में सनसनी, रेस कोर्स ओवरब्रिज के पास तीन बोरियों में मिली जानवरों की हड्डियां और गौवंश का सिर, जांच में जुटी

यह कदम स्थानीय स्तर पर उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जिससे पारदर्शिता भी बढ़ेगी और शादी जैसे खास मौकों पर लोगों को राहत मिल सकेगी।

]]>
https://localsamachar24.com/gas-cylinder-distribution-%e0%a4%ad%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b2/feed/ 0
Bhopal Pollution Report : भोपाल की हवा हो रही जहरीली, हर तीसरा मरीज सांस की तकलीफ से परेशान, श्वसन रोगियों की संख्या में 30% तक बढ़ोतरी, बच्चे और युवा भी चपेट में https://localsamachar24.com/bhopal-pollution-report-1129-2/ https://localsamachar24.com/bhopal-pollution-report-1129-2/#respond Mon, 13 Apr 2026 09:01:21 +0000 https://localsamachar24.com/?p=1129 हाइलाइट्स

  • भोपाल में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब
  • हर तीसरा मरीज सांस की समस्या से परेशान
  • अस्पतालों में 20-30% तक मरीज बढ़े
  • प्रदूषण से अस्थमा और एलर्जी के मामले बढ़े

 

Bhopal Pollution Report : भोपाल।   भोपाल की हवा लगातार खराब होती जा रही है और इसका सीधा असर अब लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि अस्पतालों में पहुंचने वाला हर तीसरा मरीज सांस लेने में परेशानी की शिकायत कर रहा है।

यह समस्या अब केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही, बल्कि बच्चे और युवा भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में सांस से जुड़ी बीमारियों के मामलों में करीब 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

LPG supply black marketing update : LPG कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 2840 जगह छापे, 3691 गैस सिलेंडर जब्त

अस्पतालों की ओपीडी में बढ़ा दबाव

शहर के प्रमुख अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे डॉक्टरों की चिंता भी बढ़ गई है।

  • AIIMS भोपाल में श्वसन रोगियों की ओपीडी में लगभग 30% वृद्धि
  • हमीदिया अस्पताल में 25-30% तक मरीजों का इजाफा
  • जेपी अस्पताल में 20-25% तक सांस और एलर्जी के मामले बढ़े
  • BMHRC में भी करीब 25% मरीजों की वृद्धि

विशेषज्ञों के अनुसार, हवा में मौजूद पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे सूक्ष्म कण फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Nari Shakti Vandan Utsav 2026 : भोपाल में ‘नारी शक्ति वंदन’ उत्सव की शुरुआत, 25 अप्रैल तक प्रदेशभर में महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रखर अग्रवाल का कहना है कि प्रदूषण का असर धीरे-धीरे शरीर पर पड़ता है, लेकिन लंबे समय में यह गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

उनके मुताबिक अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, एलर्जी और फेफड़ों के संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। उन्होंने लोगों को बाहर निकलते समय N-95 मास्क पहनने और प्रदूषण के समय घर के अंदर रहने की सलाह दी है।

धूल-धुआं बना बड़ी वजह

शहर में बढ़ते प्रदूषण के पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं। लगातार निर्माण कार्य, वाहनों की बढ़ती संख्या और घटती हरियाली ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है।

मेट्रो प्रोजेक्ट, फ्लाईओवर, सड़क निर्माण और निजी बिल्डिंग प्रोजेक्ट्स के चलते उड़ने वाली धूल और भारी मशीनों का इस्तेमाल हवा की गुणवत्ता को खराब कर रहा है।

Bhopal News: अवैध कॉलोनियों पर सरकार सख्त, नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी

प्रशासन का क्या कहना है

किशन सूर्यवंशी का कहना है कि राजधानी में विकास कार्य लगातार जारी हैं, लेकिन प्रदूषण नियंत्रण के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।

निर्माण स्थलों पर ग्रीन नेट लगाने, नियमित पानी का छिड़काव करने और धूल नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।

आगे क्या खतरा?

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में हालात और ज्यादा गंभीर हो सकते हैं।

साफ हवा के लिए प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है।

सुरों की जादूगर : Asha Bhosle नहीं रहीं, 92 साल की उम्र में निधन

बचाव के उपाय

  • बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करें
  • सुबह-शाम प्रदूषण के समय बाहर जाने से बचें
  • घर में एयर क्वालिटी बेहतर रखने के उपाय अपनाएं
  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
]]>
https://localsamachar24.com/bhopal-pollution-report-1129-2/feed/ 0
Jitu Patwari Breaking : भोपाल में ईद पर सियासत, ईदगाह में फूल बरसाने पर विवाद, पटवारी पर बीजेपी का निशाना https://localsamachar24.com/jitu-patwari-breaking-%e0%a4%ad%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%88%e0%a4%a6-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%a4/ https://localsamachar24.com/jitu-patwari-breaking-%e0%a4%ad%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%88%e0%a4%a6-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%a4/#respond Sat, 21 Mar 2026 09:17:25 +0000 https://localsamachar24.com/?p=987 हाइलाइट्स

  • ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने अदा की नमाज
  • जीतू पटवारी ने नमाजियों पर फूल बरसाए, दी बधाई
  • बीजेपी विधायक ने बयान देकर खड़ा किया विवाद
  • धार्मिक आयोजन के बाद शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी

Jitu Patwari Breaking : भोपाल। राजधानी भोपाल में ईद के मौके पर सियासत गरमा गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा ईदगाह में नमाजियों पर फूल बरसाने और उन्हें गले मिलकर बधाई देने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

Lawrence Bishnoi gang : एमपी में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफ, तीन शहरों के व्यापारियों को धमकी, करोड़ों की फिरौती मांगी

रविवार सुबह ईद-उल-फितर के अवसर पर शहर के ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की। रमजान के एक महीने के रोजों और इबादत के बाद लोगों ने इस पावन पर्व को उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान शहर काजी मुस्ताक ने नमाज अदा कराई और देश-दुनिया में अमन और शांति की दुआ की गई।

ईदगाह पहुंचे जीतू पटवारी, लोगों को दी बधाई

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी ईदगाह पहुंचे। उन्होंने नमाज अदा करने आए लोगों पर फूल बरसाए और गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। उनके इस कदम को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई।

पोस्टमॉर्टम टेबल पर खुलीं आँखें? गुना की घटना ने उठाए बड़े सवाल

बीजेपी ने साधा निशाना

इस घटनाक्रम पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपनी विचारधारा स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर कांग्रेस सनातन की बात करती है, वहीं दूसरी ओर इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।

रामेश्वर शर्मा ने इसे राजनीतिक दिखावा बताते हुए कांग्रेस से अपने रुख को साफ करने की बात कही।

Bhopal Illegal colonies : नगर निगम का बड़ा फैसला, भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती, हर शुक्रवार होगी सुनवाई

धार्मिक आयोजन से जुड़ा था कार्यक्रम

ईदगाह में आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था और सामाजिक सद्भाव से जुड़ा था, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं और खुशी का इजहार किया।

सियासत के बीच सौहार्द की तस्वीर

जहां एक ओर इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी हो रही है, वहीं दूसरी ओर ईदगाह में लोगों के बीच भाईचारे और सौहार्द की तस्वीर भी देखने को मिली। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और शांति व सद्भाव का संदेश दिया।

देश में IAS, IPS और IFS अफसरों की भारी कमी: 2834 पद खाली, MP समेत कई राज्यों में संकट

]]>
https://localsamachar24.com/jitu-patwari-breaking-%e0%a4%ad%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%88%e0%a4%a6-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%a4/feed/ 0
Lawrence Bishnoi gang : एमपी में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफ, तीन शहरों के व्यापारियों को धमकी, करोड़ों की फिरौती मांगी https://localsamachar24.com/lawrence-bishnoi-gang980-2/ https://localsamachar24.com/lawrence-bishnoi-gang980-2/#respond Sat, 21 Mar 2026 08:17:31 +0000 https://localsamachar24.com/?p=980 हाइलाइट्स
  • तीन शहरों के व्यापारियों को जान से मारने की धमकी
  • व्हाट्सएप कॉल से करोड़ों की रंगदारी की मांग
  • भोपाल और इंदौर में बड़े कारोबारी निशाने पर
  • खरगोन में फायरिंग, गैंग ने ली जिम्मेदारी

Lawrence Bishnoi gang : भोपाल। मध्य प्रदेश में अब कुख्यात Lawrence Bishnoi गैंग का दायरा तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। अब तक फिल्म इंडस्ट्री, राजनीति और बड़े कारोबारियों को निशाना बनाने वाला यह गैंग अब प्रदेश के व्यापारियों को धमकी देकर करोड़ों की रंगदारी मांग रहा है।

LPG crisis bhopal : भोपाल में LPG संकट गहराया, कांग्रेस का प्रदर्शन, 10 दिन से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित

बताया जाता है कि बिश्नोई एक संपन्न परिवार में पैदा हुआ और उसका परिवार पंजाब के अपने गांव के सबसे धनी परिवारों में से एक माना जाता है। लॉरेंस के पिता पहले पुलिसकर्मी थे, जिन्होंने बाद में परिवार की जमीन संभालने के लिए नौकरी छोड़ दी।

2008 में स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद लॉरेंस चंडीगढ़ के एक कॉलेज में गया, जहां वह छात्र राजनीति में सक्रिय हुआ। छात्र चुनाव हारने के बाद उसका नाम कॉलेज में कई आपराधिक घटनाओं में सामने आया और यहीं से उसके आपराधिक नेटवर्क की शुरुआत मानी जाती है।

Bhopal Illegal colonies : नगर निगम का बड़ा फैसला, भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती, हर शुक्रवार होगी सुनवाई

सूत्रों के अनुसार बिश्नोई पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में फैले सैकड़ों सदस्यों वाले गिरोह को नियंत्रित करता है, जो जबरन वसूली, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी और टारगेट किलिंग जैसी गतिविधियों में शामिल बताया जाता है। उसके खिलाफ तीन दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

पिछले एक हफ्ते में Bhopal, Indore और Khargone के कारोबारियों को जान से मारने की धमकियां मिलने से हड़कंप मच गया है।

देश में IAS, IPS और IFS अफसरों की भारी कमी: 2834 पद खाली, MP समेत कई राज्यों में संकट

धमकियां व्हाट्सएप कॉल और वॉइस मैसेज के जरिए दी जा रही हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय नंबरों का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस ने इन मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भोपाल में सर्राफा व्यापारी से 10 करोड़ की मांग

भोपाल के कोलार क्षेत्र निवासी सर्राफा व्यापारी गौरव जैन को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी दी गई। शिकायत के मुताबिक, 18 मार्च की रात करीब 10:30 बजे उनके मोबाइल पर एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को गैंग का सदस्य “हैरी बॉक्सर” बताते हुए 10 करोड़ रुपए की मांग की।

चैत्र नवरात्र 2026: 19 मार्च से शुरुआत, अमावस्या के दुर्लभ संयोग से बढ़ा महत्व

आरोपी ने कहा कि पैसे का इंतजाम कर लो, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। अगले दिन फिर कॉल कर धमकी दोहराई गई। जब व्यापारी ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने कहा कि “मेरी गैंग के लोग कहीं भी आकर निपटा देंगे।”

शिकायत के अनुसार 20 मार्च की सुबह दोबारा कॉल कर 10 करोड़ रुपए की मांग की गई। रकम देने से इनकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद व्यापारी ने कोलार थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने आरोपी हैरी बॉक्सर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सलमान खान की फिल्म ‘Battle of Galwan’ का बदला नाम, अब ‘Matrubhoomi: May War Rest in Peace’ से होगी रिलीज

इंदौर में रियल एस्टेट कारोबारी भी निशाने पर

इसी तरह इंदौर के पॉश इलाके तुकोगंज में रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी संजय जैन को भी धमकी मिली है। उनसे कुल 15 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई।

शिकायत के अनुसार, पहले 10 करोड़ रुपए की मांग की गई, फिर दोबारा संपर्क कर 5 करोड़ रुपए और देने को कहा गया। कारोबारी ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding: अर्जुन तेंदुलकर ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से की शादी, मुंबई में सजी हाई-प्रोफाइल वेडिंग; क्रिकेट-बॉलीवुड के सितारे पहुंचे

खरगोन में फायरिंग, गैंग ने ली जिम्मेदारी

दो दिन पहले खरगोन जिले में एक गंभीर घटना सामने आई थी। कसरावद थाना क्षेत्र के भीलगांव में किसान कारोबारी दिलीप सिंह राठौड़ के घर के बाहर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इस हमले की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

CRIME NEWS : गुरुद्वारे के बाहर सरेआम चली गोलियां, AAP नेता लक्की ओबेरॉय की मौत

हाई-प्रोफाइल कारोबारियों को बनाया जा रहा निशाना

सूत्रों के अनुसार, गैंग ऐसे व्यापारियों को निशाना बना रहा है जिनके राजनीतिक संपर्क हैं या जो आर्थिक रूप से मजबूत माने जाते हैं। धमकी भरे ऑडियो भी सामने आए हैं, जिनमें गाली-गलौज और जान से मारने की बात कही जा रही है।

बताया जा रहा है कि गैंग से जुड़ा “हैरी बॉक्सर” हाल ही में कनाडा की जेल से रिहा हुआ है, जिसके बाद उसकी गतिविधियां फिर बढ़ने की चर्चा है।

मध्यप्रदेश में पेंशन सिस्टम में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से सेंट्रलाइज्ड पेमेंट, 4.40 लाख पेंशनर्स को राहत

पुलिस अलर्ट मोड पर, जांच जारी

तीनों शहरों में धमकियों के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। साइबर सेल और स्थानीय पुलिस मिलकर कॉल्स और नंबरों की जांच कर रही है। अंतरराष्ट्रीय नंबरों के इस्तेमाल से जांच और चुनौतीपूर्ण हो गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी और व्यापारियों को सुरक्षा देने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश में पेंशन सिस्टम में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से सेंट्रलाइज्ड पेमेंट, 4.40 लाख पेंशनर्स को राहत

बढ़ती वारदातों से व्यापारियों में डर

लगातार मिल रही धमकियों और फायरिंग जैसी घटनाओं के बाद प्रदेश के व्यापारियों में डर का माहौल बन गया है। खासतौर पर भोपाल, इंदौर और खरगोन जैसे शहरों में कारोबारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

अब बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर एक कुख्यात अपराधी के जेल में होने के बावजूद उसका नेटवर्क कैसे सक्रिय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

]]>
https://localsamachar24.com/lawrence-bishnoi-gang980-2/feed/ 0