Gangster threat – local samachar 24 https://localsamachar24.com जो सही बस वही Sat, 21 Mar 2026 13:57:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://localsamachar24.com/wp-content/uploads/2026/01/cropped-logo-LOCAL-SAMACHAR-32x32.png Gangster threat – local samachar 24 https://localsamachar24.com 32 32 Lawrence Bishnoi gang : एमपी में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफ, तीन शहरों के व्यापारियों को धमकी, करोड़ों की फिरौती मांगी https://localsamachar24.com/lawrence-bishnoi-gang980-2/ https://localsamachar24.com/lawrence-bishnoi-gang980-2/#respond Sat, 21 Mar 2026 08:17:31 +0000 https://localsamachar24.com/?p=980 हाइलाइट्स
  • तीन शहरों के व्यापारियों को जान से मारने की धमकी
  • व्हाट्सएप कॉल से करोड़ों की रंगदारी की मांग
  • भोपाल और इंदौर में बड़े कारोबारी निशाने पर
  • खरगोन में फायरिंग, गैंग ने ली जिम्मेदारी

Lawrence Bishnoi gang : भोपाल। मध्य प्रदेश में अब कुख्यात Lawrence Bishnoi गैंग का दायरा तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। अब तक फिल्म इंडस्ट्री, राजनीति और बड़े कारोबारियों को निशाना बनाने वाला यह गैंग अब प्रदेश के व्यापारियों को धमकी देकर करोड़ों की रंगदारी मांग रहा है।

LPG crisis bhopal : भोपाल में LPG संकट गहराया, कांग्रेस का प्रदर्शन, 10 दिन से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित

बताया जाता है कि बिश्नोई एक संपन्न परिवार में पैदा हुआ और उसका परिवार पंजाब के अपने गांव के सबसे धनी परिवारों में से एक माना जाता है। लॉरेंस के पिता पहले पुलिसकर्मी थे, जिन्होंने बाद में परिवार की जमीन संभालने के लिए नौकरी छोड़ दी।

2008 में स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद लॉरेंस चंडीगढ़ के एक कॉलेज में गया, जहां वह छात्र राजनीति में सक्रिय हुआ। छात्र चुनाव हारने के बाद उसका नाम कॉलेज में कई आपराधिक घटनाओं में सामने आया और यहीं से उसके आपराधिक नेटवर्क की शुरुआत मानी जाती है।

Bhopal Illegal colonies : नगर निगम का बड़ा फैसला, भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती, हर शुक्रवार होगी सुनवाई

सूत्रों के अनुसार बिश्नोई पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में फैले सैकड़ों सदस्यों वाले गिरोह को नियंत्रित करता है, जो जबरन वसूली, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी और टारगेट किलिंग जैसी गतिविधियों में शामिल बताया जाता है। उसके खिलाफ तीन दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

पिछले एक हफ्ते में Bhopal, Indore और Khargone के कारोबारियों को जान से मारने की धमकियां मिलने से हड़कंप मच गया है।

देश में IAS, IPS और IFS अफसरों की भारी कमी: 2834 पद खाली, MP समेत कई राज्यों में संकट

धमकियां व्हाट्सएप कॉल और वॉइस मैसेज के जरिए दी जा रही हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय नंबरों का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस ने इन मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भोपाल में सर्राफा व्यापारी से 10 करोड़ की मांग

भोपाल के कोलार क्षेत्र निवासी सर्राफा व्यापारी गौरव जैन को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी दी गई। शिकायत के मुताबिक, 18 मार्च की रात करीब 10:30 बजे उनके मोबाइल पर एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को गैंग का सदस्य “हैरी बॉक्सर” बताते हुए 10 करोड़ रुपए की मांग की।

चैत्र नवरात्र 2026: 19 मार्च से शुरुआत, अमावस्या के दुर्लभ संयोग से बढ़ा महत्व

आरोपी ने कहा कि पैसे का इंतजाम कर लो, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। अगले दिन फिर कॉल कर धमकी दोहराई गई। जब व्यापारी ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने कहा कि “मेरी गैंग के लोग कहीं भी आकर निपटा देंगे।”

शिकायत के अनुसार 20 मार्च की सुबह दोबारा कॉल कर 10 करोड़ रुपए की मांग की गई। रकम देने से इनकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद व्यापारी ने कोलार थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने आरोपी हैरी बॉक्सर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सलमान खान की फिल्म ‘Battle of Galwan’ का बदला नाम, अब ‘Matrubhoomi: May War Rest in Peace’ से होगी रिलीज

इंदौर में रियल एस्टेट कारोबारी भी निशाने पर

इसी तरह इंदौर के पॉश इलाके तुकोगंज में रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी संजय जैन को भी धमकी मिली है। उनसे कुल 15 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई।

शिकायत के अनुसार, पहले 10 करोड़ रुपए की मांग की गई, फिर दोबारा संपर्क कर 5 करोड़ रुपए और देने को कहा गया। कारोबारी ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding: अर्जुन तेंदुलकर ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से की शादी, मुंबई में सजी हाई-प्रोफाइल वेडिंग; क्रिकेट-बॉलीवुड के सितारे पहुंचे

खरगोन में फायरिंग, गैंग ने ली जिम्मेदारी

दो दिन पहले खरगोन जिले में एक गंभीर घटना सामने आई थी। कसरावद थाना क्षेत्र के भीलगांव में किसान कारोबारी दिलीप सिंह राठौड़ के घर के बाहर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इस हमले की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

CRIME NEWS : गुरुद्वारे के बाहर सरेआम चली गोलियां, AAP नेता लक्की ओबेरॉय की मौत

हाई-प्रोफाइल कारोबारियों को बनाया जा रहा निशाना

सूत्रों के अनुसार, गैंग ऐसे व्यापारियों को निशाना बना रहा है जिनके राजनीतिक संपर्क हैं या जो आर्थिक रूप से मजबूत माने जाते हैं। धमकी भरे ऑडियो भी सामने आए हैं, जिनमें गाली-गलौज और जान से मारने की बात कही जा रही है।

बताया जा रहा है कि गैंग से जुड़ा “हैरी बॉक्सर” हाल ही में कनाडा की जेल से रिहा हुआ है, जिसके बाद उसकी गतिविधियां फिर बढ़ने की चर्चा है।

मध्यप्रदेश में पेंशन सिस्टम में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से सेंट्रलाइज्ड पेमेंट, 4.40 लाख पेंशनर्स को राहत

पुलिस अलर्ट मोड पर, जांच जारी

तीनों शहरों में धमकियों के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। साइबर सेल और स्थानीय पुलिस मिलकर कॉल्स और नंबरों की जांच कर रही है। अंतरराष्ट्रीय नंबरों के इस्तेमाल से जांच और चुनौतीपूर्ण हो गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी और व्यापारियों को सुरक्षा देने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश में पेंशन सिस्टम में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से सेंट्रलाइज्ड पेमेंट, 4.40 लाख पेंशनर्स को राहत

बढ़ती वारदातों से व्यापारियों में डर

लगातार मिल रही धमकियों और फायरिंग जैसी घटनाओं के बाद प्रदेश के व्यापारियों में डर का माहौल बन गया है। खासतौर पर भोपाल, इंदौर और खरगोन जैसे शहरों में कारोबारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

अब बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर एक कुख्यात अपराधी के जेल में होने के बावजूद उसका नेटवर्क कैसे सक्रिय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

]]>
https://localsamachar24.com/lawrence-bishnoi-gang980-2/feed/ 0