साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और सुपरस्टार रजनीकांत के पूर्व दामाद धनुष की दूसरी शादी को लेकर इन दिनों काफी चर्चाएं हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स ने बताया कि, धनुष का नाम एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के साथ जोड़ा जा रहा है। पता चला है कि दोनों वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शादी बेहद निजी होगी ज्यादा लोगों को शामिल नहीं किया जाएगा इसमें सिर्फ दोनों के परिवारों के सदस्यों की ही मौजूदगी रहेगी। हालांकि अब तक इस शादी की खबर को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान ना तो धनुष की तरफ से मिला है और ना ही मृणाल ठाकुर की तरफ से सामने आया है।
तलाक के बाद फिर से शादी की तैयारी
इससे पहले धनुष ने सुपरस्टार रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या के साथ शादी की थी। इन दोनों की शादी साल 2004 में हुई थी, लेकिन 18 साल बाद जनवरी 2022 में उन्होंने डाइवोर्स लेकर अलग होने की घोषणा कर दी थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धनुष के वर्कहॉलिक स्वभाव और परिवार को समय न दे पाने जैसे कारणों से दोनों के बीच मतभेद बढ़ते गए, जिसके चलते रिश्ता टूट गया। इस शादी से धनुष दो बच्चों के पिता भी हैं।
पिछले साल से चल रही थीं डेटिंग की खबरें
पिछले साल से धनुष और मृणाल ठाकुर के डेटिंग की खबरें काफी चर्चा में थी। कई बार दोनों को साथ देखने पर उन पर कई बातें भी सामने आई है और अब वैलेंटाइन डे पर उनकी शादी की खबरें भी चर्चाओं में है।
फिलहाल इस पूरे मामले पर किसी भी तरह की आधिकारिक रिपोर्ट या किसी भी तरह का आधिकारिक घोषणा नहीं मिली है।
