मनोरंजन: बॉलीवुड फिल्ममेकर फराह खान की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म मैं हूं ना (Main Hoon Na) है, जो 2004 में रिलीज़ हुई थी और इसमें शाहरुख खान लीड रोल में थे..ये फिल्म साल 20204 की एक बड़ी हिट साबित हुई और उनकी निर्देशन की शानदार शुरुआत थी, जिसके बाद उन्होंने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ ओम शांति ओम और हैप्पी न्यू ईयर जैसी सफल फिल्में बनाईं….लेकिन काफी वक्त से वो डायरेक्शन फिल्ड से दूर हैं और अपने Youtube पर अपने चैनल के जरिए दर्शकों के बीच पॉपुलर बनी हुई हैं.जहां वो सेलिब्रिटी के घर जाकर उनसे कुकिंग डिश बनवाती हैं और बदले में उन्हें खूब सारे गिफ्ट देती हैं..उनके इस शो को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं लेकिन अब खबर है कि वो एक बार फिर से डायरेक्शन की फिल्ड में वापसी करने वाली हैं
फिर डायरेक्शन करेंगी फराह खान

फराह खान के फैन्स भी लंबे समय से उनकी निर्देशक के तौर पर वापसी का इंतजार सालों से कर रहे हैं। फैन्स की बेताबी को देखते हुए अब फराह खान ने खुद यह कन्फर्म कर दिया है कि वो बतौर डायरेक्टर एक बार फिर वापसी करने को तैयार हैं। उन्होंने बताया कि एक नई मूवी आने वाली है। निर्माता-निर्देशक ने इस मूवी की रिलीज को लेकर भी इशारा दिया। फराह खान की निर्देशन की दुनिया में वापसी की खबर किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस या स्टूडियो की घोषणा से नहीं आई। यह अनौपचारिक रूप से घर पर हुई एक मुलाकात के दौरान सामने आई।
अपने शो में किया खुलासा

दरअसल फराह खान अपने youtube चैनल पर एक गेस्ट के घर पर गई थीं…जहां उन्होंने टीवी एक्टर नकुल मेहता से हुई मुलाकात के बाद ये कही है कि वो फिर से डायरेक्शन करना चाहती हैं…उन्होंने चैट सेशन के दौरान कहा कि वो एक फिल्म पर काम कर रही हैं अगर सब कुछ ठीक रहा तो वो डायरेक्शन की फिल्ड में वापसी करेंगी.साथ ही नकुल ने पूछा कि वो किसके साथ फिल्म बनाएंगी तो उन्होंने किंग खान का नाम लिया…
शाहरुख खान के साथ लौटेंगी फराह खान
नकुल के साथ अपनी चेट सेशन में फराह खान ने खुलासा किया है कि मैं हूं ना की सक्सेस को वो आज भी याद करती हैं और अब भी उनकी कोशिश रहेगी कि उन्हें शाहरूख खान के साथ काम करने का मौका मिले, तो वो जरूर काम करेंगी…भले ही उसके लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़े….वो कॉलेज गोइंग स्टूडेंट पर फिल्म बनाने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं बस एक शानदार स्टोरी का इंतजार है वो भी शाहरुख खान के साथ..मतलब साफ हैकि अगर फराह खान डायरेक्शन की फिल्ड में लौटती हैं तो वो शाहरुख खान को लीड हीरो के तौर पर ही कास्टिंग करेंगी देखना ये हैकि आखिर वो कौन सी फिल्म होगी जिसमें शाहरुख हीरो और फराह खान डायरेक्शन का मैजिक चलाती हैं…
