साल 2024 में आई अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा-2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था.मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘पुष्पा 2: द रूल’ (Pushpa 2: The Rule) का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1800 करोड़ रुपए के आस-पास रहा है, जिसमें भारत का नेट कलेक्शन 1233 करोड़ रुपये से ज़्यादा और ओवरसीज कलेक्शन 270 करोड़ रुपये से ज़्यादा है, जिससे पुष्पा-2 भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है.अब फिल्म को जापान में रिलीज किया गया है

जापान में पुष्पा 2 नहीं कर पाई रूल
बतादे कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को 16 जनवरी 2026 को जापान में रिलीज किया गया. फिल्म ‘पुष्पा 2’ को जापानी ओपनिंग कलेक्शन की बात करें तो मिमोरिन ने इसके कलेक्शन को लेकर ऑफिशियल डाटा शेयर किया है, जिसके अनुसार ‘पुष्पा 2’ ने 886 एडमिशन पहले दिन हासिल किए हैं. वहीं बताया जा रहा था कि अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को जापान की 63 लोकेशन में 53 थिएटर्स में रिलीज किया गया. फिल्म की प्री-रिलीज को लेकर तगड़ा बज देखने को मिला था, लेकिन इसका बॉक्स ऑफिस आंकड़ा बेहद बुरा रहा है

प्रमोशन के दौरान रो पड़े फैन
भले ही पुष्पा-2 जापानी बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचाई गई हो लेकिन फैन्स के बीच अल्लू अर्जुन का क्रैज़ बरकरार है…हाल ही में अल्लू अर्जुन जापान गए थे..जहां जापानी फैंस से मुलाकात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इसमें एक फैन उन्हें देखकर रोने लगी….जापानी फैन इतनी इमोशनल हुईं कि फूट-फूटकर रोने लगी। बाद में अल्लू अर्जुन ने उस फैन से मुलाकात की, उससे काफी देर बातचीत की.जिससे फैन मुस्कुरा गई…

अल्लू की किन किन फिल्मों मचाया धमाल
भले ही पुष्पा-2 ने जापानी बॉक्स ऑफिस कोई खास बिजनेस न किया हो लेकिन भारत में उनकी फिल्में खूब पसंद की जाती हैं…आपको बतादेंकि अल्लू अर्जुन की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म पुष्पा द राइस (Pushpa: The Rise) है, जिसने वर्ल्डवाइड लगभग 350-365 करोड़ रुपये कमाए और उन्हें अखिल भारतीय स्टार बनाया..उसके बाद पुष्पा द रूल यानी पुष्पा-2 ने बॉक्स ऑफिस कमाई के झंडे गाड़ दिए थे…वहीं उनकी फिल्म अला वैकुंठपुरमुलु ~269.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था तो सराइनोडु, दुव्वाडा जगन्नाधम (DJ) (2017): ~119 करोड़ रुपये, रेस गुर्रम (2014): ~103 करोड़ रुपये जैसे फिल्में शामिल हैं

आने वाली फिल्म

वहीं ये भी जान लिजिए की अल्लू अर्जुन फिलहाल जवान डायरेक्टर एटली संग मच अवेटेड फिल्म AA22xA6 कर रहे हैं. ये फिल्म का टेंटेटिव टाइटल है. इस फिल्म की लागत 800 करोड़ बताई जा रही है और कहा जा रहा है कि ये फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक दी
