Hindi News / भारत / मनोरंजन

TIME-100 List 2026: दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी, तीन भारतीय शामिल

TIME 100
Article Top Ad

TIME-100 List 2026:- दुनिया की प्रतिष्ठित मैगजीन TIME Magazine ने साल 2026 के लिए बहुप्रतीक्षित TIME-100 लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में दुनिया भर के उन 100 लोगों को शामिल किया गया है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में गहरा प्रभाव छोड़ा है।

इस साल की लिस्ट में वर्ल्ड लीडर्स, इंडस्ट्रियलिस्ट, टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स, कलाकार, एथलीट्स और सामाजिक कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं। प्रमुख नामों में Donald Trump, Benjamin Netanyahu, Mark Carney और Xi Jinping जैसी बड़ी हस्तियां शामिल हैं।

हालांकि, इस सूची में भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi का नाम शामिल नहीं किया गया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें:-Couple death case : श्योपुर में पेड़ से लटके मिले शव, घर से भागे प्रेमी जोड़े ने जंगल में की आत्महत्या

भारतीयों की मौजूदगी

TIME-100 की इस लिस्ट में भारतीय मूल के तीन प्रमुख नाम शामिल किए गए हैं। इनमें Sundar Pichai, Ranbir Kapoor और Vikas Khanna शामिल हैं।

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का इस सूची में शामिल होना खास चर्चा में है। इस पर अभिनेता Ayushmann Khurrana ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा कि कुछ कलाकार विरासत हासिल करने की कोशिश करते हैं, जबकि कुछ अपनी कला के दम पर खुद विरासत बन जाते हैं—और रणबीर कपूर उन्हीं में से एक हैं।

ये भी पढ़ें:-Gas Cylinder Distribution : भोपाल में कमर्शियल सिलेंडर को लेकर नई व्यवस्था, शादी वाले घरों को मिलेगा सिलेंडर

सुंदर पिचाई की लीडरशिप की सराहना

Google की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई की लीडरशिप को भी TIME मैगजीन ने सराहा है। मैगजीन के अनुसार, 2015 में CEO बनने के बाद पिचाई ने कंपनी की रिसर्च को ऐसे प्रोडक्ट्स में बदलने का काम किया, जिन्हें आज अरबों लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही, उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

ये भी पढ़ें:- MP Heatwave Alert : एमपी में भीषण गर्मी का कहर, सीजन में पहली बार पारा 43 डिग्री के पार

क्या है TIME-100 लिस्ट?

TIME मैगजीन हर साल दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी करती है। इस लिस्ट में उन व्यक्तियों को शामिल किया जाता है, जिनका वैश्विक स्तर पर प्रभाव, लोकप्रियता और योगदान उल्लेखनीय रहा हो।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad