Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट का तीसरा रनवे 11R/29L अब 20 सितंबर से फिर से इस्तेमाल में आ जाएगा। इस रनवे को इसी साल फरवरी में मरम्मत और सुधार के लिए बंद किया गया था। करीब 7 महीने बाद इसे दोबारा विमानों के संचालन के लिए खोला जा रहा है।
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने शनिवार को बताया कि रनवे को शुरू करने से पहले सभी जरूरी जांच, टेस्ट और मंजूरियां पूरी कर ली गई हैं।
ये भी पढ़ें:- Riyadh Missile Attack: सऊदी अरब पर हूतियों का बैलिस्टिक मिसाइल हमला! रियाद को निशाना बनाने की कोशिश नाकाम
रनवे पर किए गए कई बड़े बदलाव
रनवे की मरम्मत के दौरान इसकी नई सतह बिछाई गई है। इसके अलावा रनवे को और मजबूत बनाया गया है।
रनवे के 29L थ्रेशोल्ड में भी स्थायी बदलाव किया गया है। एयरफील्ड की ग्राउंड लाइटिंग व्यवस्था को अपग्रेड किया गया है। इसके साथ ही सिविल और इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में भी सुधार किए गए हैं।
ये भी पढ़ें:- Delhi Water Crisis: दिल्ली के पानी संकट को मिलेगी राहत? किशाऊ परियोजना से बढ़ेगी जल आपूर्ति, जानें कितना फायदा
विमान जल्दी खाली कर सकेगा रनवे
इस रनवे पर रैपिड एग्जिट टैक्सीवे (RET) बनाया गया है। इसकी मदद से विमान लैंडिंग के बाद अपनी स्पीड कम करते ही मुख्य रनवे से जल्दी बाहर निकल सकेगा।
इससे रनवे कम समय में खाली हो जाएगा। ऐसे में अगले विमान के लैंड करने या उड़ान भरने के लिए रनवे जल्दी उपलब्ध हो सकेगा।
ये भी पढ़ें:- Madras High Court: पहली शादी से अनजान दूसरी पत्नी पर नहीं चलेगा बिगैमी का केस, मद्रास हाईकोर्ट का फैसला
DGCA और AAI समेत कई एजेंसियों के साथ काम
DIAL ने बताया कि पूरे प्रोजेक्ट के दौरान DGCA, AAI, ATC और एयरलाइंस के साथ मिलकर काम किया गया।
रनवे को दोबारा शुरू करने से पहले सुरक्षा, संचालन और नियमों से जुड़ी सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की गईं। इसके बाद 20 सितंबर से रनवे पर विमानों का संचालन फिर शुरू करने की मंजूरी दी गई।
दिल्ली एयरपोर्ट के लिए क्यों जरूरी है यह रनवे?
दिल्ली एयरपोर्ट देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में से एक है। ऐसे में एक अतिरिक्त रनवे के चालू होने से विमानों के संचालन को बेहतर तरीके से संभालने में मदद मिल सकती है।
नए सुधारों के बाद रनवे को जल्दी खाली करने की सुविधा भी मिलेगी, जिससे विमानों के संचालन में समय बचाने में मदद मिलेगी।
