Houthis Drone Missile Attack:- हूतियों के ड्रोन-मिसाइल हमलों के बाद मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट, लोगों से घरों में रहने की अपील

रियाद: यमन के हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को सऊदी अरब के कई शहरों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइल हमले किए। हमलों के बाद सऊदी अरब ने मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट जारी किया। सऊदी सिविल डिफेंस के मुताबिक, नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को अलर्ट किया गया।

Houthis Drone Missile Attack

ये भी पढ़ें:- Rajpal Yadav Case:- राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से आखिरी मोहलत, 2 करोड़ जमा करने के लिए मिले 2 हफ्ते

अलर्ट में लोगों से ऊंची इमारतों और खुले इलाकों से दूर रहने की अपील की गई। लोगों को घरों के अंदर रहने और खिड़की, बालकनी, छत, कांच तथा अन्य खुली जगहों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई। कुछ देर बाद सिविल डिफेंस ने जानकारी दी कि खतरा टल गया है।

Houthis Drone Missile Attack

ये भी पढ़ें:- West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में TMC के 10 बागी विधायकों को नोटिस, एक हफ्ते में मांगा जवाब

मक्का, जेद्दा और ताइफ में जारी हुआ अलर्ट

सऊदी अधिकारियों ने लोगों से भीड़ वाले इलाकों से दूर रहने और किसी भी घटना की फोटो या वीडियो नहीं बनाने की अपील की। मंगलवार सुबह जेद्दा और ताइफ में भी इसी तरह के इमरजेंसी अलर्ट जारी किए गए थे, जिन्हें बाद में वापस ले लिया गया।

Houthis Drone Missile Attack

ये भी पढ़ें:- UCC News: UCC पर NDA में बढ़ी हलचल, अमित शाह के ऐलान के बाद सहयोगियों के अलग-अलग सुर; BRICS पर भी गरमाई सियासत

अलर्ट के दौरान लोगों से शांत रहने और किसी खतरे की स्थिति में तुरंत सुरक्षित जगह जाने को कहा गया। घर से बाहर मौजूद लोगों को नजदीकी इमारत में जाने या किसी मजबूत संरचना की आड़ में छिपने की सलाह दी गई।

ये भी पढ़ें:- Masood Azhar News: मसूद अजहर को भगोड़ा घोषित करने पर पाकिस्तान घिरा, पूर्व DGP एसपी वैद बोले- दुनिया की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश

सोमवार को भी हुए थे मिसाइल और ड्रोन हमले

सऊदी अरब पर हूतियों के हमले लगातार जारी हैं। सोमवार को हूतियों ने खमिस मुशैत, अबहा और ताइफ की दिशा में कई मिसाइल और ड्रोन दागे थे। सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल तुर्की अल-मलिकी के मुताबिक, इन हमलों में कम से कम 13 नागरिक घायल हुए थे।

मंगलवार को जारी बयान में अल-मलिकी ने सऊदी नागरिकों को निशाना बनाने वाले हूती हमलों को जानबूझकर किया गया हमला बताया।

पिछले हफ्ते 73 लोग हुए थे घायल

इससे पहले पिछले सप्ताह भी हूतियों ने सऊदी अरब पर बड़ी संख्या में मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे। इन हमलों में अबहा, खमिस मुशैत, जाजान और नजरान शहरों को निशाना बनाया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, इन हमलों में कम से कम 73 लोग घायल हुए थे।

हमलों के बाद सऊदी अरब की कुछ ऊर्जा सुविधाओं का संचालन भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ था।

2017 में मक्का की ओर दागी गई थी बैलिस्टिक मिसाइल

मक्का को लेकर हूती हमले का एक पुराना मामला भी सामने आ चुका है। 27 जुलाई 2017 को हूती विद्रोहियों ने मक्का की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागने का दावा किया था। सऊदी अधिकारियों के मुताबिक, मिसाइल को मक्का से करीब 69 किलोमीटर दूर अल-वसिलिया इलाके में नष्ट कर दिया गया था।

मंगलवार को मक्का, जेद्दा और ताइफ में जारी इमरजेंसी अलर्ट के बाद सऊदी अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और खतरा पूरी तरह टलने तक सावधानी बरतने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *