Hindi News / भारत / मध्य प्रदेश

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, अब 22 लाख छात्रों का क्या होगा?

Article Top Ad

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द:- देशभर में आयोजित हुई NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पेपर लीक मामले के बाद परीक्षा को रद्द किए जाने की खबर सामने आई है। इस मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई हैबताया जा रहा है कि 3 मई को आयोजित इस परीक्षा में करीब 22 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। जांच एजेंसियों को पेपर लीक से जुड़े अहम सबूत मिले हैं, जिसके बाद परीक्षा को दोबारा आयोजित करने का फैसला लिया गया है।

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द 
NEET UG 2026 परीक्षा रद्द

SOG को मिला प्रश्नों का सेट

सूत्रों के मुताबिक, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) को 400 से अधिक प्रश्नों का एक सेट मिला था। इसके बाद मामला गंभीर माना गया और NTA ने पूरी जानकारी केंद्रीय एजेंसियों को भेज दी।

NTA ने कहा है कि वह जांच में CBI को हर संभव सहयोग करेगा।

छात्रों को नहीं करना होगा नया आवेदन

NTA की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों को नया आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी।

  • पुराना रजिस्ट्रेशन मान्य रहेगा
  • परीक्षा केंद्र के विकल्प भी वही रहेंगे
  • छात्रों से कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा
  • पहले जमा किया गया शुल्क वापस करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी

जल्द घोषित होगी नई परीक्षा तारीख

NTA ने कहा है कि NEET UG 2026 परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी और इसकी नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

इस फैसले के बाद देशभर के लाखों छात्र और अभिभावक नई परीक्षा तारीख का इंतजार कर रहे हैं।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad