Hindi News / खेल / भारत

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL में रचा इतिहास, 29 गेंदों में 97 रन से राजस्थान को दिलाई जीत

Article Top Ad

29 गेंदों में 97 रन, 12 छक्के… वैभव सूर्यवंशी ने हिला दी रिकॉर्ड बुक

Indian Premier League 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में Rajasthan Royals ने Sunrisers Hyderabad को 47 रन से हराकर क्वालिफायर-2 में अपनी जगह पक्की कर ली। लेकिन इस जीत से ज्यादा चर्चा 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi की हो रही है, जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से IPL प्लेऑफ में नया इतिहास रच दिया।

मुल्लांपुर के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में 5 चौके और 12 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

ये भी पढ़ें:- Petrol Price Hike :“ देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 9 दिन में तीसरी बढ़ोतरी”, भोपाल में पेट्रोल ₹111 पार”

IPL HISTORY WRITTEN BY A 15 YEAR OLD: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस गेल का  14 साल पुराना महा-रिकॉर्ड, विश्व रिकॉर्ड से चूके! | Vaibhav Suryavanshi  Breaks Chris Gayle's 14-Year-Old Mega ...

पैट कमिंस के खिलाफ लगातार तीन छक्के

मैच के शुरुआती ओवरों में ही वैभव ने अपने इरादे साफ कर दिए। तीसरे ओवर में उन्होंने Pat Cummins जैसे अनुभवी गेंदबाज को लगातार तीन छक्के जड़कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। हर शॉट के साथ स्टेडियम का उत्साह बढ़ता गया और गेंदबाजों पर दबाव साफ नजर आने लगा।

IPL में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, 15 गेंदों में फिफ्टी से RCB पस्त | Vaibhav  Suryavanshi Shines with 78 Off 26 as RR Beat RCB in IPL 2026

सबसे तेज फिफ्टी की बराबरी, कई रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी ने महज 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और IPL प्लेऑफ में सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली, जो पहले Suresh Raina के नाम दर्ज था।

इतना ही नहीं, वैभव ने इस सीजन 600 रन पूरे करते हुए IPL इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इसके अलावा उन्होंने सीजन में अपना 65वां छक्का लगाकर Chris Gayle का 14 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:-  प्रेमानंद महाराज तबीयत: फिर बिगड़ी सेहत, पदयात्रा स्थगित, दर्शन पर रोक

15 साल के वैभव सूर्यवंशी, तोड़ दिया क्रिस गेल का 14 वर्षों का रिकॉर्ड, बेबी  बॉस के तूफान में उड़ा हैदराबाद

राजस्थान ने खड़ा किया विशाल स्कोर

वैभव की विस्फोटक पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मध्यक्रम में Dhruv Jurel ने भी 21 गेंदों में तेज 50 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

आर्चर की घातक गेंदबाजी से बिखरा हैदराबाद

244 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। Jofra Archer ने पहले ही ओवर में Abhishek Sharma को आउट कर बड़ा झटका दिया। इसके बाद उन्होंने Ishan Kishan और Travis Head को भी पवेलियन भेज दिया।

आर्चर ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 58 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और राजस्थान की जीत की नींव मजबूत की।

196 रन पर सिमटी हैदराबाद, अब गुजरात से भिड़ंत

हैदराबाद ने वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन बड़ा लक्ष्य उसके लिए मुश्किल साबित हुआ। पूरी टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर ऑलआउट हो गई और राजस्थान ने मुकाबला 47 रन से जीत लिया।

अब क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला Gujarat Titans से होगा, जहां फाइनल में जगह बनाने की जंग और भी रोमांचक होने वाली है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad