मध्य प्रदेश में Analog Paneer पर रोक, CM मोहन यादव ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने एनालॉग पनीर के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने एनालॉग पनीर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:- Fake OSD Case: फर्जी OSD बनकर अधिकारियों को भेजे पत्र? अनुसूचित जाति आयोग के नाम पर उठे गंभीर सवाल

एनालॉग पनीर को पारंपरिक दूध से बने पनीर के विकल्प के तौर पर तैयार किया जाता है। इसमें दूध की जगह या दूध के साथ वनस्पति वसा, स्टार्च और अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी कीमत सामान्य पनीर की तुलना में कम होने के कारण बाजार में इसकी मांग बढ़ी है।

ये भी पढ़ें:-Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र के आखिरी दिन संसद में सियासी घमासान, आमने-सामने आए NDA और विप

सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। अब एनालॉग पनीर के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर रोक के बाद संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। Analog Paneer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *