Hindi News / Uncategorized / भारत

भाजपा सांसद मनोज तिवारी के अपार्टमेंट में चोरी का खुलासा,सांसद का पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

BJP MP Manoj Tiwari
BJP MP Manoj Tiwari
Article Top Ad

भोजपुरी फिल्मों के बेहद चहीते मशहूर गायक और दिल्ली की उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद मनोज तिवारी के घर में लाखों के रिक्मो की चोरी की घटना सामने आया है। सुंदरबन अपार्टमेंट जो कि मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित में यह घटना हुई है। सांसद के आवास से लगभग 5.40 लाख रुपये नकद चोरी हुए हैं।

Manoj Tiwari
Manoj Tiwari

सूत्रों में मुताबिक मालूम हुआ है कि यह चोरी रात के समय की गई और आशंका है कि यह चोरी बहुत ही सोची-समझी साजिश का अंश है। पुलिस को चोरी की खबर मिलते ही पुलिस ने तुरंत ही अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ ही सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ की।

पुलिस की कार्रवाई के बाद, आरोपी सुरेंद्र कुमार दीनानाथ शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की जांच में इस बात का खुलासा भी हुआ कि चोरी की पूरी प्लानिंग सांसद के पूर्व कर्मचारी के द्वारा की गई थी। मिले सूत्रों के तहत, आरोपी को इस बात की अच्छी खबर थी कि घर में कितनी रकम रखी हुई है और उसे चुराने का सही समय और तरीका क्या कब और कैसे है।

इस पूरे मामले के बाद ही सांसद मनोज तिवारी द्वारा ट्वीट पोस्ट लिखा है कि वह पुलिस की कार्रवाई से बिल्कुल संतुष्ट हैं और उम्मीद करते हैं कि जल्द ही सभी आरोपी कानूनी प्रक्रिया के तहत अपनी सजा पाएंगे। सांसद ने जनता से यह अपील की है वह अपने आस-पास सतर्क रहें और ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके सभी नकदी रकम और अन्य सबूत जब्त कर लिए गए हैं। अब मामले की आगे की जांच जारी है। यह देखा जा रहा है कि चोरी में किसी और की भी संलिप्तता है या नहीं।

इस तरह के मामले न सिर्फ व्यक्तिगत संपत्ति के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं, बल्कि यह भी दिखाती हैं कि सुरक्षा में लापरवाही किस हद तक नुकसान पहुँचा सकती है। सांसद और उनके परिवार के लिए यह अनुभव काफी तनावपूर्ण रहा हैं, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामला जल्द नियंत्रित किया गया।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad