नौगांव के पास मऊ सानिया स्थित बुंदेलखंड गौशाला में गौ माता की लगातार मौतें, क्षेत्र में हड़कंप

छतरपुर | नौगांव जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम मऊसानियां में स्थित जिले की सबसे बड़ी बुन्देलखण्ड गौशाला में गौमाता की लगातार हो रही मौतों से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दूसरे दिन भी मौतों का सिलसिला जारी रहने से स्थानीय लोगों और गौसेवकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

Naugaon cows die
Naugaon cows die

गौसेवकों और ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में मूलभूत व्यवस्थाओं की भारी कमी है। समय पर चारा, पानी और पशु चिकित्सा देखरेख न मिलने के कारण गौमाताओं की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उनका कहना है कि गौशाला समिति की घोर लापरवाही और अनियमितताओं के चलते यह गंभीर स्थिति उत्पन्न हुई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन भी हरकत में आ गया है। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इस संबंध में नौगांव एसडीएम गोपाल शरण पटेल ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने यह भी आश्वासन दिया कि गौशाला में व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त कराया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल प्रशासन की जांच रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *