Thursday, March 19, 2026
Homeमध्य प्रदेशindoreइंदौर में ऑनलाइन फूड का बढ़ता क्रेज: 80% युवा ऐप से मंगा...

इंदौर में ऑनलाइन फूड का बढ़ता क्रेज: 80% युवा ऐप से मंगा रहे खाना, फूड डिलीवरी ट्रेंड में बड़ा उछाल

इंदौर में ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार शहर के करीब 80 फीसदी युवा फूड डिलीवरी ऐप के जरिए खाना मंगाना पसंद कर रहे हैं। जानिए इस बदलती फूड आदत की पूरी कहानी।

मध्य प्रदेश के इंदौर में लोग खाने-पीने के शौकीन है. यहां का पोहा तो प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में मशहूर है. लेकिन ऑनलाइन फूड डिलीवरी की लत ने इंदौर के लोगों को कुछ ज्यादा ही चटोरा बना दिया है. इंदौर में इस हद तक लोग ऑनलाइन फूड डिलीवरी कर रहे हैं कि खाने का ऑनलाइन कारोबार एक दिन में 40 करोड़ रुपये से ज्यादा तक पहुंच गया है जी हां सही सुना आपने  मोबाइल एप पर कुछ क्लिक करते ही घर के दरवाजे तक मनपसंद व्यंजन पहुंच जाने की सुविधा ने लोगों को पहले से कहीं ज्यादा चटोरा बना दिया है इसी

international-fast-food-chains-
international-fast-food-chains-

बढ़ती मांग के चलते शहर के कई होटलों और रेस्टोरेंट में लगभग 20 घंटे से ज्यादा समय तक लगातार खाना तैयार किया जा रहा है। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक इंदौर में रोजाना ऑनलाइन फूड डिलीवरी का कारोबार करीब 40 करोड़ रुपए से अधिक तक पहुंच चुका है। हालांकि इसके चलते रेस्टोरेंट में बैठकर खाने आने वाले ग्राहकों की संख्या में लगभग 5 प्रतिशत तक गिरावट भी दर्ज की गई है। रेस्टोरेंट व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि ऑनलाइन फूड डिलीवरी का एक सकारात्मक असर शहर की सड़कों पर भी दिखाई देता है। पहले वीकेंड पर रेस्टोरेंट के बाहर भारी भीड़ रहती थी, लेकिन अब युवाओं में करीब 80 प्रतिशत लोग रेस्टोरेंट जाने के बजाय ऑनलाइन ऑर्डर करना पसंद करते हैं। 

The growing craze for 'online test' in Indore
The growing craze for ‘online test’ in Indore

 

क्या आप भी आंख बंद कर मंगाते हैं ऑनलाइन खाना

अगर आप भी ऑनलाइन खाना मंगवाते हैं तो सावधानी जरुर रखें क्योंकि जहां पहले लोग इस सुविधा का फायदा मजबूरी में उठाते थे वहीं अब धीरे-धीरे ये एक एडिक्शन यानी लत बनती जा रही है। जब जो दिल किया,  फोन उठाया और फटाफट से ऑर्डर किया। मिनटों में खाना आपके पास। यह लत लोगों पर इतनी हावी हो जाती है कि उन्हें वो अपने बढ़ते वजन, बार-बार होने वाली पाचन संबंधी दिक्कतों को भी नजरअंदाज करते रहते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के नजरिए से, ये एडिक्शन सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डालता है।

इंदौर में ऑनलाइन फूड का बढ़ता क्रेज
इंदौर में ऑनलाइन फूड का बढ़ता क्रेज

 ऑनलाइन खाना खाने के नुकसान

-ऑनलाइन फूड की गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं होती

– ज्यादातर खाना बासी और अनहेल्दी होता है

-खाने में साफ-सफाई का खास ध्यान नहीं रखा जाता

-स्वाद नहीं आपकी सेहत से खिलावाड़ हो सकता है

-शरीर में जरूरी विटामिन, खनिज और पोषक तत्वों की कमी हो सकती है 

-ज्यादा कैलोरी वाले और सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले फूड से वजन और मोटापा बढ़ सकता है

-सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले फूड से कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, जिनमें ब्लड प्रेशर, दिल के रोग और स्ट्रोक आदि शामिल होते हैं। जरूरत से ज्यादा फ्राइड और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से शरीर में कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ सकता है और आर्ट्रियल प्लेक जमा हो सकता है

-संपूर्ण भोजन में फाइबर और पोषक तत्व नहीं होते, उनसे पाचन की समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जैसे – कब्ज, जी मिचलाना और अनियमित बाउल मूवमेंट आदि।

– ज्यादा शुगर और ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाला खाना अनियमित रूप से खाने से ब्लड-शुगर कभी भी कम-ज्यादा हो सकती है

-फूड ऑर्डर करने के एडिक्शन का नकारात्मक असर मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

-बार-बार बाहर से खाना मंगवाना महंगा पड़ता है। इससे आपका बजट बिगड़ सकता है

पर्यावरण को भी नुकसान

फूड डिलीवरी के साथ अक्सर पैकेजिंग और वेस्ट जुड़े होते हैं, 

जिससे प्लास्टिक प्रदूषण जैसी पर्यावरण संबंधी समस्याएं पैदा होती हैं 

फूड ऑर्डर करने के एडिक्शन और सेहत पर इसके संभावित परिणामों से निपटने के लिए, लोगों को खाने की सेहतमंद आदतों की ओर रुख करना चाहिए।

– खाने की योजना बनाना: 

घर पर ताजी चीजों की मदद से संतुलित खाना तैयार करने की योजना बनाएं और ऐसा ही खाना पकाएं।

– बदलाव: 

फूड डिलीवरी को रोज की आदत के बजाय कभी-कभार इसका इस्तेमाल करने में कोई बुराई नहीं।

– वैराइटी: 

डाइट में विभिन्न प्रकार के फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट शामिल करने का प्रयास करें।

National Fast Food Day: How Chick-fil-A, Taco Bell, McDonald's rank

तो अगर आप फिर भी ऑनलाइन खाना मंगवाने और खाने के शौकिन हैं तो हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह भी ले सकते हैं ये आपकी लत छुड़वाने के लिए मदद कर सकते हैं क्योंकि कहा भी गया है जैसा खावै अन्न, वैसा होगा मन, मतलब सादा भोजन सेहत के लिए तो अच्छा होता है साथ ही दिमाग के लिए भी… तो आलस्य छोड़िए घर का बना भोजन खाएं और अपनी सेहत का रखें ख्याल….

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments