हाइलाइट्स
- ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने अदा की नमाज
- जीतू पटवारी ने नमाजियों पर फूल बरसाए, दी बधाई
- बीजेपी विधायक ने बयान देकर खड़ा किया विवाद
- धार्मिक आयोजन के बाद शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी
Jitu Patwari Breaking : भोपाल। राजधानी भोपाल में ईद के मौके पर सियासत गरमा गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा ईदगाह में नमाजियों पर फूल बरसाने और उन्हें गले मिलकर बधाई देने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
रविवार सुबह ईद-उल-फितर के अवसर पर शहर के ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की। रमजान के एक महीने के रोजों और इबादत के बाद लोगों ने इस पावन पर्व को उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान शहर काजी मुस्ताक ने नमाज अदा कराई और देश-दुनिया में अमन और शांति की दुआ की गई।
ईदगाह पहुंचे जीतू पटवारी, लोगों को दी बधाई
इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी ईदगाह पहुंचे। उन्होंने नमाज अदा करने आए लोगों पर फूल बरसाए और गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। उनके इस कदम को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई।
पोस्टमॉर्टम टेबल पर खुलीं आँखें? गुना की घटना ने उठाए बड़े सवाल
बीजेपी ने साधा निशाना
इस घटनाक्रम पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपनी विचारधारा स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर कांग्रेस सनातन की बात करती है, वहीं दूसरी ओर इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।
रामेश्वर शर्मा ने इसे राजनीतिक दिखावा बताते हुए कांग्रेस से अपने रुख को साफ करने की बात कही।
धार्मिक आयोजन से जुड़ा था कार्यक्रम
ईदगाह में आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था और सामाजिक सद्भाव से जुड़ा था, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं और खुशी का इजहार किया।
सियासत के बीच सौहार्द की तस्वीर
जहां एक ओर इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी हो रही है, वहीं दूसरी ओर ईदगाह में लोगों के बीच भाईचारे और सौहार्द की तस्वीर भी देखने को मिली। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और शांति व सद्भाव का संदेश दिया।
देश में IAS, IPS और IFS अफसरों की भारी कमी: 2834 पद खाली, MP समेत कई राज्यों में संकट