Bhopal Budget 2026

Bhopal Budget 2026 : भोपाल में आज पेश होगा नगर निगम का बजट, विकास और सुधारों पर रहेगा फोकस

हाइलाइट्स

  • आज आएगा भोपाल नगर निगम का नया बजट
  • बजट आकार 4000 करोड़ के पार जाने की संभावना
  • टैक्स में राहत, लेकिन अन्य चार्ज बढ़ सकते हैं
  • सफाई, सड़क और ट्रैफिक सुधार पर रहेगा जोर

Bhopal Budget 2026 : भोपाल। भोपाल में आज नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा। इस बार का बजट कई अहम बदलावों और नई योजनाओं को लेकर खास माना जा रहा है।

MP Weather Update: 26 मार्च से फिर बदलेगा मौसम, पहले बढ़ेगी गर्मी, फिर बारिश का अलर्ट जारी

शहर के विकास को गति देने के साथ-साथ बजट में प्रशासनिक सुधारों पर भी जोर दिया जाएगा। वहीं विपक्ष कुछ मुद्दों को लेकर निगम प्रशासन को घेरने की तैयारी में है।

महापौर मालती राय का चौथा बजट

यह बजट महापौर Malti Rai के कार्यकाल का चौथा बजट होगा। बीते दिनों निगम अधिकारियों ने लगातार बैठकों के जरिए शहर की जरूरतों, समस्याओं और आगामी योजनाओं पर चर्चा की, जिसके बाद बजट का प्रारूप तैयार किया गया है।

फिल्म ‘धुरंधर’ से जुड़ी असली कहानी: जानिए RAW एजेंट ‘ब्लैक टाइगर’ रवींद्र कौशिक की गुप्त जिंदगी

4000 करोड़ से अधिक का अनुमान

इस बार नगर निगम का बजट 4000 करोड़ रुपए से अधिक रहने की संभावना है। यह पिछले वर्ष के मुकाबले बड़ा बजट होगा। शहर में आधारभूत ढांचे के विकास और AMRUT 2.0 के तहत मिलने वाली राशि से कई बड़े प्रोजेक्ट्स को गति मिलने की उम्मीद है।

संपत्ति कर में राहत, अन्य शुल्क बढ़ सकते हैं

निगम इस बार संपत्ति कर नहीं बढ़ाने के मूड में है, जिससे आम नागरिकों को राहत मिल सकती है। हालांकि, सीवेज और जल कर में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है, जिससे कुछ अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ सकता है।

Jitu Patwari Breaking : भोपाल में ईद पर सियासत, ईदगाह में फूल बरसाने पर विवाद, पटवारी पर बीजेपी का निशाना

गैर-प्रभावी बजट मदों को किया जाएगा समाप्त

बजट समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि कुछ मदों में हर साल राशि रखी जाती है, लेकिन उसका उपयोग नहीं हो पाता। ऐसे में करीब 12 बजट मदों को समाप्त करने की तैयारी है, ताकि धन का सही उपयोग हो सके।

आदमपुर खंती में कचरा निपटान की बड़ी योजना

शहर के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव आदमपुर खंती में जमा पुराने कचरे को हटाने का है। इस योजना के लिए लगभग 55 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके तहत करीब 6.5 लाख मीट्रिक टन कचरे का निपटान कर जमीन को दोबारा उपयोग योग्य बनाया जाएगा।

पोस्टमॉर्टम टेबल पर खुलीं आँखें? गुना की घटना ने उठाए बड़े सवाल

मूलभूत सुविधाओं पर विशेष जोर

इस बार बजट में शहर की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर खास ध्यान दिया जाएगा। इसमें सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट, पेयजल आपूर्ति, पार्क और तालाबों का संरक्षण शामिल है।

इसके अलावा आवास योजना, शहर के प्रवेश द्वारों का सौंदर्यीकरण, वाणिज्यिक परिसरों का निर्माण, विसर्जन घाटों का विकास और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी प्रावधान किए जाएंगे।

मध्यप्रदेश में पेंशन सिस्टम में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से सेंट्रलाइज्ड पेमेंट, 4.40 लाख पेंशनर्स को राहत

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की योजना

बढ़ते ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए शहर में 14 नए पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे। इनमें से कुछ पार्किंग मेट्रो स्टेशनों के नीचे प्रस्तावित हैं, जहां बड़ी संख्या में वाहन खड़े किए जा सकेंगे।

पुराने वाहनों को हटाया जाएगा

निगम के पुराने और अनुपयोगी वाहनों को हटाने का भी प्रस्ताव है। करीब 145 वाहनों को कबाड़ में देने की योजना है, जिससे खर्च कम होगा और कार्यक्षमता बढ़ेगी।

Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding: अर्जुन तेंदुलकर ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से की शादी, मुंबई में सजी हाई-प्रोफाइल वेडिंग; क्रिकेट-बॉलीवुड के सितारे पहुंचे

बजट के साथ बढ़ेगी सियासी गर्माहट

जहां एक ओर बजट विकास और सुधारों पर केंद्रित रहेगा, वहीं विपक्ष कुछ मुद्दों को लेकर नगर निगम पर सवाल उठाने की तैयारी में है। ऐसे में बजट पेश होने के साथ ही राजनीतिक माहौल भी गर्म हो सकता है।

पढ़ें देखें प्रोफाइल