मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले : किसानों, छात्रों और युवाओं को बड़ा तोहफा

Dr. Mohan Yadav की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में कई अहम जनहितकारी फैसलों पर मुहर लगी। मंत्री Chaitanya Kashyap ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इन निर्णयों की जानकारी दी। इन फैसलों का सीधा लाभ किसानों, छात्रों, युवाओं और सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा।

ये भी पढ़े:-‘आईआईटी बाबा’ अभय सिंह ने रचाई शादी, आध्यात्मिक जीवन के बीच शुरू किया नया सफर

भोपाल में बनेगा Financial Training and Research Institute (FTRI)

कैबिनेट ने वित्तीय प्रबंधन सुधार के तहत 7 शालाओं के एकीकरण और भोपाल में Financial Training and Research Institute (FTRI) की स्थापना को मंजूरी दी।
यह संस्थान अधिकारियों और कर्मचारियों को वित्तीय प्रबंधन की ट्रेनिंग देगा और भविष्य में देश का प्रमुख रिसर्च एवं ट्रेनिंग सेंटर बनने की दिशा में काम करेगा।

ये भी पढ़े:-Bhilai Steel Plant के पावर प्लांट-2 में भीषण आग, कई कर्मचारी घायल

8–14 अप्रैल: अंबेडकर जयंती विशेष अभियान

Dr. B. R. Ambedkar की जयंती के अवसर पर 8 से 14 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
हर जिले में प्रभारी मंत्री नियुक्त किए गए हैं, जबकि राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम भिंड जिले में होगा।

ये भी पढ़े:-MP Gehu Kharidi 2026: मध्यप्रदेश में 10 अप्रैल से होगी गेहूं खरीदी, पहले छोटे किसानों से खरीदा जाएगा गेहूं, CM मोहन यादव ने की समीक्षा बैठक

गेहूं खरीदी 9 अप्रैल से शुरू

किसानों को राहत देते हुए सरकार ने गेहूं खरीदी की तारीख 10 अप्रैल से घटाकर 9 अप्रैल कर दी है।

  • पहले छोटे किसानों से खरीदी होगी
  • इस साल 78 लाख मीट्रिक टन खरीदी का लक्ष्य
  • अब तक 19 लाख किसानों ने पंजीकरण कराया

MSP और बोनस: किसानों को बड़ा फायदा

  • 3627 उपार्जन केंद्र स्थापित
  • गेहूं का समर्थन मूल्य: ₹2625 प्रति क्विंटल
  • इसमें ₹40 प्रति क्विंटल राज्य बोनस शामिल
  • बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित

चना, मसूर और सरसों की भी सरकारी खरीदी

कैबिनेट ने दलहन और तिलहन किसानों को राहत देते हुए चना, मसूर और सरसों की भी सरकारी खरीदी का फैसला लिया है।
इससे किसानों को बाजार की कीमतों में उतार-चढ़ाव से सुरक्षा मिलेगी और आय स्थिर रहेगी।

सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मंजूरी

राज्य में कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट पास किए गए:

  • इटारसी–बैतूल सेक्शन में 22 किमी टाइगर कॉरिडोर (₹758 करोड़)
  • निवाड़ी–झांसी 15 किमी बायपास
  • ओरछा–तिघियाला सड़क परियोजना
  • कुल लागत: ₹631 करोड़

इन परियोजनाओं के लिए सरकार ने केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari का आभार जताया।

पढ़ें देखें प्रोफाइल