Heatwave Alert MP

Heatwave Alert MP : एमपी में झुलसा देने वाली गर्मी, 43°C पार पहुंचा पारा; 10 जिलों में लू का अलर्ट

Heatwave Alert MP : मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। कुछ दिन पहले तक बादलों और हल्की राहत के बाद अब फिर से तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। दिन में तेज गर्मी और चुभती धूप से हालात फिर से मुश्किल हो गए हैं।

भोपाल में गर्मी का असर साफ

राजधानी भोपाल में मंगलवार को दिन का तापमान 40.2 डिग्री तक पहुंच गया। बुधवार को इसके 41 डिग्री तक जाने की संभावना है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है, लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं।

Bhopal Loot Case : भोपाल में बेखौफ बदमाश, पुलिसकर्मी के घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर हमला, जेवरात लूटे

रात में राहत, दिन में बढ़ी गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बादल छंटने की वजह से रात के तापमान में गिरावट आई है। भोपाल में रात का पारा करीब 4.4 डिग्री गिरकर 23.4 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि दिन में तेज धूप के कारण तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

इन जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी

प्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है।

  • नर्मदापुरम – 43°C
  • सीधी – 42.6°C
  • नौगांव – 42.5°C
  • रायसेन – 42.2°C
  • रतलाम – 42°C
  • सतना – 41.6°C
  • दमोह – 41.4°C
  • जबलपुर – 40.6°C
  • ग्वालियर – 40.2°C
  • भोपाल – 40.2°C
  • इंदौर – 39.9°C

मध्य प्रदेश बीजेपी में ‘टाइमलाइन सिस्टम’ लागू: अब नेताओं की नहीं, संगठन की घड़ी चलेगी

10 जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 10 जिलों में लू (हीट वेव) का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में खासतौर पर दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक

विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे ही बादल पूरी तरह हटे, सूरज की तेज किरणें सीधे जमीन तक पहुंच रही हैं। इसी वजह से दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने के संकेत हैं।

लोगों के लिए जरूरी सलाह

  • दोपहर में बाहर निकलने से बचें
  • ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
  • हल्के और ढीले कपड़े पहनें
  • धूप में निकलते समय सिर को ढकें

Couple death case : श्योपुर में पेड़ से लटके मिले शव, घर से भागे प्रेमी जोड़े ने जंगल में की आत्महत्या

 

पढ़ें देखें प्रोफाइल