Hindi News / भारत / मनोरंजन

Nora Fatehi FIFA World Cup 2026 Song: नोरा फतेही का ‘Siir Siir’ बना ग्लोबल सेंसेशन, फीफा वर्ल्ड कप 2026 ओपनिंग सेरेमनी में दिखेगा जलवा

nora-fatehi-fifa-world-cup-2026-siir-siir-song
Article Top Ad

Nora Fatehi FIFA World Cup 2026 Song: पूरी दुनिया में अब बस फीफा वर्ल्ड कप 2026 का इंतजार है। टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले भारतीय अभिनेत्री और डांसर Nora Fatehi ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोर ली है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ऑफिशियल म्यूजिक प्रोजेक्ट के तहत रिलीज हुआ गाना ‘Siir Siir’ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है और इसे फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Nora Fatehi FIFA World Cup 2026 Song

ये भी पढ़ें:- Meta Paid Subscription Plan: क्या अब Facebook, Instagram और WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए देने होंगे पैसे?

रिलीज होते ही ‘Siir Siir’ ने मचाया तहलका

म्यूजिक प्रोड्यूसर Sanjay और फ्रांसीसी सिंगर Vegedream के साथ मिलकर तैयार किए गए इस ट्रैक को रिलीज के शुरुआती 18 घंटों में ही 6.1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिलने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसे अब तक के फीफा म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में सबसे दमदार ट्रैक्स में से एक बता रहे हैं।

Nora Fatehi FIFA World Cup 2026 Song

गाने में हाई-एनर्जी बीट्स, इंटरनेशनल म्यूजिक वाइब और नोरा फतेही की दमदार डांस परफॉर्मेंस ने फैंस का ध्यान खींचा है। यही वजह है कि ‘Siir Siir’ तेजी से ग्लोबल ट्रेंड का हिस्सा बनता दिख रहा है।

ये भी पढ़ें:- प्रेमानंद महाराज तबीयत: फिर बिगड़ी सेहत, पदयात्रा स्थगित, दर्शन पर रोक

नोरा फतेही के लिए क्यों खास है ‘Siir Siir’?

यह गाना नोरा फतेही के लिए बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि इसमें उनकी मोरक्को और कनाडा की सांस्कृतिक जड़ों की झलक देखने को मिलती है। साथ ही इस प्रोजेक्ट में भारतीय कोरियोग्राफर्स, डांसर्स और स्टाइलिंग टीम का भी बड़ा योगदान बताया जा रहा है।

भारतीय कला और ग्लोबल म्यूजिक का यह फ्यूजन गाने को एक अलग पहचान दे रहा है, जिसकी वजह से इंटरनेशनल ऑडियंस भी इसे पसंद कर रही है। Nora Fatehi FIFA World Cup 2026 Song | 

Nora Fatehi FIFA World Cup 2026 Song

फीफा वर्ल्ड कप 2026 ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही की परफॉर्मेंस

बड़ी खबर यह है कि Nora Fatehi 12 जून को टोरंटो में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप 2026 ओपनिंग सेरेमनी में लाइव परफॉर्म करती नजर आ सकती हैं। यह कार्यक्रम BMO Field में आयोजित होगा, जहां दुनियाभर के करोड़ों दर्शकों की नजरें इस ग्रैंड शो पर टिकी रहेंगी।

Nora Fatehi FIFA World Cup 2026 Song

फैंस को उम्मीद है कि नोरा अपनी हाई-एनर्जी स्टेज प्रेजेंस और डांस परफॉर्मेंस से ओपनिंग सेरेमनी को यादगार बना देंगी। Nora Fatehi FIFA World Cup 2026 Song | 

Article Inline Ad
Article Bottom Ad