FIFA World Cup 2026: शुरू होने से पहले इंटरनेट पर एक गाना जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस बार चर्चा किसी बड़े इंटरनेशनल म्यूजिक स्टार की नहीं, बल्कि 21 साल के मशहूर यूट्यूबर IShowSpeed की हो रही है। उनका अनऑफिशियल ट्रैक “Champions” अब फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ‘रियल एंथम’ कहा जाने लगा है।
ये भी पढ़ें:- Nora Fatehi FIFA World Cup 2026 Song: नोरा फतेही का ‘Siir Siir’ बना ग्लोबल सेंसेशन, फीफा वर्ल्ड कप 2026 ओपनिंग सेरेमनी में दिखेगा जलवा

शकीरा और डैडी यांकी को पीछे छोड़ वायरल हुआ ‘Champions’
जहां फीफा वर्ल्ड कप से जुड़े म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में बड़े नामों का दबदबा रहता है, वहीं इस बार IShowSpeed ने अपने दम पर इंटरनेट की रेस में बढ़त बना ली है। सोशल मीडिया पर कई फैंस का मानना है कि “Champions” ने लोकप्रियता के मामले में बड़े कलाकारों के गानों को पीछे छोड़ दिया है।
ये भी पढ़ें:- Meta Paid Subscription Plan: क्या अब Facebook, Instagram और WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए देने होंगे पैसे?
इस गाने की सबसे बड़ी खासियत यह बताई जा रही है कि स्पीड ने इसमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही सभी 48 देशों की टीमों के नाम शामिल किए हैं। इसी वजह से दुनिया भर के फुटबॉल फैंस को यह गाना अपने देश से जुड़ा महसूस हो रहा है और वे इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं।

सिर्फ 7 दिनों में 35 मिलियन व्यूज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के सिर्फ सात दिनों में “Champions” को करीब 35 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह गाना तेजी से ट्रेंड कर रहा है और फुटबॉल कम्युनिटी के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
फुटबॉल फैंस का कहना है कि गाने की एनर्जी, तेज बीट्स और हर देश का नाम शामिल होने से इसमें एक ग्लोबल कनेक्शन महसूस होता है।

2022 वर्ल्ड कप में भी स्पीड ने मचाया था धमाल
यह पहली बार नहीं है जब स्पीड ने फीफा वर्ल्ड कप को लेकर सुर्खियां बटोरी हों। साल 2022 फीफा वर्ल्ड कप के दौरान भी उनके बनाए गाने को 200 मिलियन (20 करोड़) से ज्यादा व्यूज मिले थे। कई फैंस का मानना है कि वह गाना कई ऑफिशियल ट्रैक्स से ज्यादा लोकप्रिय साबित हुआ था।
बिना FIFA डील या बड़े म्यूजिक लेबल के हासिल की सफलता
सबसे दिलचस्प बात यह है कि IShowSpeed ने यह सफलता किसी बड़े म्यूजिक लेबल या फीफा की ऑफिशियल डील के बिना हासिल की है। उन्होंने अपने डिजिटल फैनबेस और सोशल मीडिया की ताकत के दम पर इस गाने को ग्लोबल स्तर पर वायरल कर दिया। FIFA World Cup 2026 ।