टेलीग्राम को सरकार ने किया बैन।
RE-NEET परीक्षा को ध्यान में रख लिया फैसला।
दुनिया भर के लोगों को एक साथ जोड़ता है।
Temporary Ban On Telegram: केंद्र सरकार ने भारत में टेलीग्राम पर अस्थाई रोक लगा दी है। आपको बता दें कि सरकार ने यह फैसला RE-NEET परीक्षा को ध्यान में रखते लिया है। जो 21 जून को फिर से नीट की परीक्षा होने जा रहीं है। सरकार ने टेलीग्राम पर दो तरह की अस्थाई रोक लगाई है जिसमें मैसेज एडिंटिंग फीचर को रोकने को लेकर भी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की सिफारिशों के आधार पर केंन्द्र सरकार ने निर्णय लिया है। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के अंतर्गत टेलीग्राम पर रोक लगाई है। जो टेलीग्राम के एक्सेस को 22 जून 2026 तक के बाद खत्म हो जाएगा।
टेलीग्राम ही क्यों बैन ?
पेपर लीक मामले में सबसे ज्यादा नाम टेलीग्राम का ही आता है। क्योकि बहुत से लोग इसका इस्तेमाल सामान बेचने में करते है। जोकि गैर कानूनी माना जाता है। इसको इस्तेमाल साइबर स्कैमर्स भी करते है और टेलीग्राम में कई सारे ऐंसे फीचर है जिसके चलते ठग आसानी से बच निकलते है।

टेलीग्राम क्या है —
टेलीग्राम एक ऐसा ऐप है जो आपसे दूर बैठे लोगों को असानी से तुरंत जोड़ता है। इसके माध्यम से आप क्लाउड-आधारित इंस्टेंट मैसेजिंग और वॉयस-वीडियो कॉलिंग वाला ऐप है। जिसके जरिए आप मुफ्त में मैसेज, फोटो, वीडियो और किसी भी तरह की बड़ी फाइलें जैसे- डॉक्युमेंट, पीडीएफ, ज़िप फाईल आसानी से भेज सकते हैं।
इसमें खास बात यह रहती है कि यह अपनी तेजी, असीमित क्लाउड स्टोरेज और ग्रप और ब्रॉडकास्ट सुविधाओं के लिए जाता है।
Telegram कैसे काम करता है —
मोबाईल से रजिस्ट्रेशन: टेलीग्राम का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाईल नंबर से रजिस्टर करना होता है।
क्लाउड सिंंकिंग:
यह यूजर के संदेशों और डेटा को अपने सर्वर में सुरक्षित रखता है, और हम टेलीग्राम को एक साथ मोबाईल, लैपटॉप और टैब में एक साथ साइन—अप करके चैट कर सकते है।
मैसेज — मीडिया फाईल का ट्रांस्फर —
यह इंटरनेट के माध्यम से काम करता है, संपर्क और यूज़रनेम (Username) के माध्यम से दुनिया भर में किसी से भी संपर्क जोड़ने की सुविधा हमें प्रदान करता है।
टेलीग्राम के कार्य और फीचर्स —
फाइल्स का आदान-प्रदान करना —
टेलीग्राम के माध्यम से हम 2GB (गीगाबाइट) की बड़ी फाइल को भेज सकते है और प्राप्त भी कर सकते है।
ग्रप्स और चैनल्स —
टेलीग्राम में एक ग्रुप में हम 2 लाख तक सदस्यों को जोड़ सकते है और इसके चैनल फीचर के माध्यम से आप लाखों लोगों तक जानकारी पहुंचा सकते है।
सीक्रेट चैट (Secret Chat) —
टेलीग्राम पर आपके लिए एक बेहत महत्पवूर्ण फीचर सीक्रेट चैट भी है इसमें ‘Secret Chat’ का विकल्प है। इसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (end-to-end encryption) होता है। जिसके माध्यम से कुछ समय बाद आपके संदेश अपने आप डिलीट (Self-destruct) हो जाते हैं।
बॉट्स (Bots) —
टेलीग्राम के इस फीचर में ऑटोमेटेड प्रोग्राम काम करते है जिनके माध्यम से आप बिना किसी इंसान के सीधे चैट में ही मौसम की जानकारी जान सकते है। इसमें पीडीएम कन्वर्ट करना और रिमाइंडर सेट करना जैसे अन्य काम आसानी से कर सकते है।