Hindi News / Uttar Pradesh / भारत

Kaushambi LPG Tanker Blast: कौशांबी हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV, गैस रिसाव के बाद आग का भयानक तांडव

Article Top Ad

Kaushambi LPG Tanker Blast: कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में हुए एलपीजी गैस टैंकर हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद हर कोई सन्न रह गया है। कुछ ही सेकेंड में एक तेज रफ्तार टैंकर हादसे का शिकार हुआ और देखते ही देखते पूरा इलाका आग की लपटों में घिर गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो टोलकर्मी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

ये भी देखें:- https://www.instagram.com/reel/DaUoVo8ynpp/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

ये भी पढ़ें:- WhatsApp New feature: अब मोबाइल नंबर बताए बिना कर सकेंगे चैट, आया Username फीचर

तेज रफ्तार टैंकर डिवाइडर से टकराया

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, सड़क पर वाहन सामान्य रूप से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा एलपीजी गैस टैंकर अचानक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से जा कर टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया।

 

ये भी पढ़ें:- Panna में चमकी मजदूर की किस्मत, निजी खदान में मिला 11.19 कैरेट का बेशकीमती हीरा

कुछ ही पलों में भड़क उठी भीषण आग

गैस रिसाव के बाद कुछ ही सेकेंड में आसपास का इलाका गैस के गुबार से भर गया। इसके तुरंत बाद आग लग गई और देखते ही देखते टैंकर आग की चपेट में आ गया। सीसीटीवी में साफ दिखाई देता है कि हादसे के बाद कुछ ही क्षणों में पूरी सड़क आग की लपटों से घिर गई और अफरा-तफरी मच गई।

चार लोगों की मौत, दो टोलकर्मी गंभीर

हादसे के दौरान टैंकर चालक केबिन में फंस गया और बाहर नहीं निकल सका, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टोल प्लाजा पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी भी आग की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसे कर्मचारियों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान तीन और लोगों की मौत हो गई। हादसे में अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दो टोलकर्मी अभी भी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।

एक हफ्ते बाद सामने आया CCTV वीडियो

 

बताया जा रहा है कि यह हादसा करीब एक सप्ताह पहले हुआ था, लेकिन इसका सीसीटीवी वीडियो अब सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद घटना की भयावहता एक बार फिर चर्चा में आ गई है और लोगों में चिंता बढ़ गई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और कहीं सुरक्षा में कोई चूक तो नहीं हुई, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। इस घटना के बाद एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad