Bhopal SBI ATM Theft: भोपाल। भोपाल में एसबीआई के एटीएम से लाखों रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले के मास्टरमाइंड अभिषेक कुमार सिंह को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी का गिरोह एटीएम के लॉक सिस्टम से छेड़छाड़ कर वारदात को अंजाम देता था। और पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
Bhopal SBI ATM Theft: बिहार से मिली थी एटीएम तोड़ने की ट्रेनिंग
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के सभी सदस्य बिहार से एटीएम तोड़ने और लॉक सिस्टम से छेड़छाड़ करने की ट्रेनिंग लेकर भोपाल आए थे। साथ ही गिरफ्तार आरोपी अभिषेक कुमार सिंह ही गैंग के सदस्यों को एटीएम का लॉक सिस्टम खोलने और बिना नुकसान पहुंचाए नकदी निकालने का तरीका सिखाता था। पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि चोरी का यह तरीका बिहार के एक बैंक कर्मचारी ने सिखाया था। फिलहाल पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है।
High Alcohol Oral Drugs: 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी
गिरोह का सरगना गयाजी का रहने वाला
पुलिस के मुताबिक इस गिरोह का सरगना बिहार के गया का रहने वाला विपुल उर्फ सोनू है। शुरुआती जानकारी में यह भी सामने आया है कि उसका संबंध भोपाल के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से रहा है। गिरोह ने भोपाल के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई एटीएम को निशाना बनाया था। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
खुद को व्यापारी बताता था आरोपी, जांच जारी
गिरफ्तार अभिषेक कुमार सिंह पूछताछ के दौरान खुद को व्यापारी बता रहा है। हालांकि पुलिस उसके दावों का सत्यापन कर रही है। शाहपुरा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने किन-किन शहरों में इसी तरीके से वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।